Yamuna Nadi Ki Atmkatha यमुना नदी की आत्मकथा

यमुना नदी की आत्मकथा



GkExams on 04-05-2022


यमुना नदी के बारें में (Yamuna River In Hindi) : यमुना भारत की पवित्र नदियों में से एक है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (प्रयागराज) में गंगा से मिल जाती है।


यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्धु, बेतवा और केन हैं। हिमालय पर इसके उद्गम के पास एक चोटी का नाम बन्दरपुच्छ है। गढ़वाल क्षेत्र की यह सबसे बड़ी चो़टी है यह करीब 6500 मीटर ऊंची है।


अपने उद्गम स्थान से आगे बढ़कर कई मील तक विशाल हिमगारों में यह नदी बहती हुई पहाड़ी ढलानों से अत्यन्त तीव्रतापूर्वक उतरती हुई इसकी धारा दूर तक बहती चली जाती है।


Yamuna-Nadi-Ki-Atmkatha


दोस्तों हमारे देश में नदियां न सिर्फ जल निकाय हैं बल्कि ये नदियां देवी और देवताओं के रूप में पूजी जाती हैं और पवित्रता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। इस तरह की एक सम्मान की स्थिति के बावजूद मल की खुली नालियों, दूषित जल का शुद्धीकरण करने वाले पर्याप्त संयंत्रों का अभाव, मृदा अपरदन और नदियों के जल में प्लास्टिक कचरे का प्रक्षेपण करने आदि जैसे कारणों से नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है।


यमुना नदी ऐसा ही एक उदाहरण है, जहाँ सफाई (yamuna river pollution) का हर प्रयास विफल हो गया है। एक जमाने में यमुना नदी का जल ‘साफ नीले’ रंग का था, लेकिन अब खासकर नई दिल्ली के आस-पास यह नदी दुनिया की सबसे दूषित नदियों में से एक हो गयी है।


राजधानी का लगभग 58% कचरा नदी में बहाया जा रहा है। नदी के जल में प्रदूषकों की खतरनाक दर से वृद्धि हो रही है। वह दिन बहुत दूर नहीं है जब दिल्ली के घरों में पहले से भी ज्यादा प्रदूषित जल होगा। वर्तमान में दिल्ली के 70% लोग यमुना नदी का शुद्धीकरण किया हुआ जल पीते हैं।


यमुना नदी की आत्मकथा (Yamuna River Story) :




मैं नदी हूँ। नाम है यमुना। नागराज हिमालय मेरा पिता हैं। जब जग का ताप उनके बर्फीले हृदय को द्रवित कर देता है तो उनकी कामना से मैं जन्म लेती हूँ। मैं कन्या जो ठहरी इसलिए पिता के घर से निकलना मेरी नियती है। मै पल-पल समुद्र की ओर चलती जाती हूँ। मुझे चलने का बड़ा चाव है। कहीं हरी-हरी घाटियाँ, कहीं बर्फ कि चादर ओढ़े पहाड़ है, कहीं गहरी खाइयाँ हैं, तब भी रूकती नहीं हूँ। जन्म से लेकर समुद्र में मिलने तक मैं ठहरती नहीं हूँ।


मेरा जन्म पिता की करुणा से हुआ है। अतः मैं भूखे-प्यासे जनों को अन्न-जल का दान करने के लिए दौड़ती फिरती हूँ। मैं किसानों द्वारा रोपे गए बीजों को विकसित करती हूँ, उन्हें फल-सब्ज़ी बनाकर लोगों का पेट भरती हूँ। कपास पैदा करके तन को वस्त्र ओढ़ाती हूँ।


वृक्षों की लकड़ियाँ प्रदान कर भवनों का निर्माण तो करती ही हूँ, सर्वत्र हरियाली उगाकर पर्यावरण को स्वच्छ मैं ही बनाती हूँ। मेरे जल के बिना विज्ञान चाहे कितने हाथ-पाँव मार ले वह भी अपना कोई भी यंत्र नहीं चला सकता। मेरे जल के बिना न बड़े-बड़े बाँध बन सकते हैं, न बिजली पैदा हो सकती है, न कल-कारखाने चल सकते हैं, न यह आधुनिक चकचौंद में सभ्यता खड़ी हो सकती है।


मैं समतल धरती पर उतरने से पहले स्वच्छ और सुंदर रहती हूँ किंतु इस धरती के लोग बड़े अकृतज्ञ हैं। वे मुझे धन्यवाद देने की वजाए कूड़ा-कड़कट, अपना मल और गंदगी मुझ में डाल देते हैं। जिसके चलते दिन-प्रतिदिन मेरा जल प्रदूषित होता जा रहा है। वे यह नहीं समझते हैं कि मेरे हानि पहुँचने से उनका भी नुकसान हो रहा है।


ओह! मैं भी क्या अपनी व्यथा-कथा ले बैठी। मैं तो नारी हूँ, इस जगत को देना ही मेरा धर्म है। यह लोग जो मेरे पुत्र के समान हैं, मुझे लुटे या मेरी गोदी में खेले यह तो इनकी इच्छा।



Comments किरन on 29-05-2023

यमुना जी सूर्य की पुत्री है उनका आविर्भाव पृथ्वी पर कब हुआ

Ashwani Kumar shukla on 18-07-2021

Yamna fever ka vahen keya hai





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment