Bharat Aur Bangladesh Ke Sambandh भारत और बांग्लादेश के संबंध

भारत और बांग्लादेश के संबंध



GkExams on 22-07-2022


भारत और बांग्लादेश के संबंध (Bangladesh–India Relations) : जैसा की हम सब जानते है भारत ने अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश को 6 दिसंबर, 1971 को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने एक करोड़ से अधिक शरणार्थियों को अपने यहां ठिकाना देने के साथ युद्ध में उसकी मदद भी की थी।


ध्यान रहे की बांग्लादेश का उद्भव वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के साथ हुआ। इससे पहले इस हिस्से को पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था तथा 1947 में भारत विभाजन के दौरान यह अस्तित्व में आया था। बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


अब तक की बात करें तो भारत और बांग्लादेश दोनों के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं, हालांकि कभी-कभी सीमा विवाद होते हैं। क्योंकि बांग्लादेश की सीमा तीन तरफ से भारत द्वारा ही आच्छादित है। हालांकि एक समय था भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में एक दूरी कुछ अधिक थी। लेकिन पिछले एक दशक में दोनों देशों के संबंध काफ़ी गहरे हुए हैं।


वैसे आपको बता दे की जब से वर्ष 2009 में अवामी लीग की सरकार बनी थी उसके बाद भारत के साथ बांग्लादेश के संबंधों में तेज़ी से सुधार हुआ। ऐसे कई मुद्दों पर समझौते हुए जो दशकों से लंबित पड़े थे। इन मुद्दों में माल की आवाजाही, बंदरगाह के उपयोग और सीमा पर चरमपंथ के मामलों में कमी लाना आदि शामिल हैं।


India and bangladesh map :


Bharat-Aur-Bangladesh-Ke-Sambandh


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप india and bangladesh map in hindi को आसानी से समझ सकते है।


भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा रेखा :




सीमा की बात करें तो भारत- बांग्लादेश की सीमा (india and bangladesh border) करीब 4000 किलोमीटर है। ये सीमा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है। ध्यान रहे की भारत और बांग्लादेश के बीच की रेखा को "रेडक्लिफ़ रेखा" कहा जाता है।


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की रेडक्लिफ़ रेखा (india and bangladesh border name) भारत से पाकिस्तान और भारत को बांग्लादेश से अलग करती है। इसे "सर किरिल रेडक्लिफ" ने साल 1947 में निर्धारित किया था।


इसका निर्माण मूलतः भारत और पाकिस्तान को अलग करने के लिए किया गया था। और बाद में बांग्लादेश के निर्माण के बाद ये भारत और बांग्लादेश का भी हिस्सा बन गई।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Bharat aur bangladesh ke on 31-10-2023

Bharat aur bangladesh ke what samban Kya he

Amratlal damar on 18-03-2022

Bharat aur bangladesh ke





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment