Jungli Janwaron Ke Naam जंगली जानवरों के नाम

जंगली जानवरों के नाम



GkExams on 20-11-2018


बाघ - Tiger



बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है जो साइबेरियाई बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिल्ली की प्रजाति है,हाल ही के अध्ययनों से पता चला है कि भारत मे आज दुनिया की सबसे बड़ी बाघो की आबादी है



शेर - Lion



शेर भारत मे पाए जाने वाली बड़ी बिल्लियो मे से एक है जो आज सिर्फ़ गुजरात के गिर वन में ही जीवित है। ताज़ा आँकड़ो के हिसाब से गुजरात मे आज भारतीय शेरो की 511 आबादी रहती है



तेंदुआ - Leopard



तेंदुआ भारत मे लगभग हर जगह पर पाया जाता है यह एक बहुत ही माहिर और शातिर शिकारी है जो अपने शिकार तो अचानक सामने आकर भयभीत करके पकड़ लेता है. तेंदुए वर्षा वनों और शुष्क पर्णपाती वन में रहते है और अपनी पेड़ो पर चढ़ाई करने की क्षमता के कारण जाने जाते है भारत मे तेंदुए की कुल तीन प्रजाति है और दो है ध्रुवीय तेंदुआ और चित्तीदार या धूमिल तेंदुए.



हाथी - Elephant



हाथियों को भारतीय संस्कृति में विशेष दर्जा प्राप्त है इन्हे बहुत ही प्यार और सम्मान की नज़ारो से देखा जाता है,भारत में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है, लेकिन मानव अतिक्रमण, खनन और निर्माण की वजह से हाथियों का पतन हो रहा है जो की एक चिंता का विषय है



गेंडा - Rhinoceros



भारतीय गेंडा या एक सींग वाला गेंडा, मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी भारत और नेपाल में पाए जाते हैं। यह हिमालय की तलहटी में लंबी घास के मैदानों और जंगलों तक ही सीमित है। असम वन्यजीव अभयारण्य विश्व में भारतीय गैंडों की सबसे अधिक घनत्व के लिए प्रख्यात है.



धूमिल तेंदुआ - Clouded Leopard



ढंका या धूमिल तेंदुआ एक छोटे आकार का काले धब्बे वाला जानवर है जो पेड़ो पर रहता है और हिमालय की तलहटी से मुख्य भूमि दक्षिण पूर्व एशिया तक के जंगलो मे पाया जाता है



ध्रुवीय तेंदुआ - Snow Leopard



ध्रुवीय तेंदुआ मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वत श्रृंखलाओं में रहने वाली एक बड़ी बिल्ली की प्रजाति है जो एल्पाइन और हिमालय की ऊंचाई वाले पर्वत पर रहता है और पर्वतीय हिरनो तथा भेड़ की प्रजाति को अपना शिकार बनता है



भालू - Sloth Bear



भारतीय काला भालू को आलसी भालू के रूप में भी जाना जाता है। काला भालू भारत में बहुत ही ज़यादा खतरनाक जंगली पशु के रूप में सूचीबद्ध हैं। यह मुख्यतः शाम के समय अधिक सक्रिय होते है ओर दीमको को अपना भोजन बनाते है



गौर - Bison



गौर या भारतीय बायसन गोजातीय की सबसे बड़ा तथा सबसे मजबूत प्रजातियों में से एक है। भारतीय बाइसन को सामान्यतः गौर के रूप में जाना जाता है और यह भारत में प्रमुख रूप से देखा जाने वाला एक जंगली पशु है



नीलगाय - Nilgai



नीलगाय या नीला सांड सबसे बड़ा एशियाई मृग है जो भारत के घास के मैदानों और खेतो के आस पास विचरण करता हुआ देखा जा सकता है. नीलगाय दिन मे घूमने वला प्राणी है और भारत मे सबसे आसानी से भी दिख जाता है.



जंगली जल भैंस - Wild Water Buffalo



जंगली जल भैंस घरेलू जल भैंस के पूर्वज है, और भारत मे पाए जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी जंगली गौ की प्रजाति है, भारतीय जंगली भैंस असम के राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते है और छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु है.



जंगली गधा - Wild Ass



भारतीय जंगली गधे केवल गुजरात राज्य के कच्छ के लिटिल रन में ही पाए जाते है, भारतीय जंगली गधा अभयारण्य के नमकीन रेगिस्तान, शुष्क घास का मैदान मे मिलते है लकिन भारत के कुछ हिस्सों से गायब हो कर जंगली जानवरों की लुप्तप्राय श्रेणी में आ गये है



घड़ियाल - Gharial



घड़ियाल एक मछली खाने वाला मगरमच्छ है जो सिर्फ़ भारत की कुछ नदियो मे पाया जाता है, यह भारत में तीन मगरमच्छों में से एक है, अन्य दो मगर मगरमच्छ और खारे पानी वाला मगरमच्छ हैं



बारहसिंगा - Barasingha



बारहसिंगा को दलदल हिरण भी कहा जाता है, यह भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले बड़े हिरण की प्रजातियों मे से एक है दलदल हिरण मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, असम के 2 इलाकों में और उत्तर प्रदेश में केवल 6 इलाकों में ही पाया जाता है।



सांभर - Sambar Deer



सांभर हिरण भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलो के मूल निवासी है जो पर्णपाती वन और घास के मैदान मे विचरण करते हुए आसनी से देखे जा सकते है, सांभर हिरण शेरो ओर बाघो के मुख्य शिकार है



मगरमच्छ - Mugger Crocodile



भारतीय मगर मगरमच्छ सिर्फ़ भारतीय उपमहाद्वीप में ही पाया जाता है, यह मगरमच्छ ज्यादातर मीठे पानी के झीलों, तालाबों, नदियों, और दलदलों में रहता हैं



चीतल - Chital



चीतल या धब्बे धार हिरण छोटे आकार के हिरण है जो तेंदुए, बाघ ओर जंगली कुत्तो का प्रमुख शिकार है चीतल भारत मे बहुत ही आसानी से देखे जाने वाला जानवर है.



काला हिरन - Blackbuck



काला हिरन या भारतीय मृग एक अत्यंत आकर्षक एवम मनमोहक मृग है जो सिर्फ़ और सिर्फ़ भारत के खुले घास के मैदान मे कुलाचिया भरते हुए देखे जा सकते है



सियार - Jackal



भारतीय सियार भी कुत्तो की प्रजाति का प्राणी है और यह भी एक मेहतर की भूमिका निभाता है यह बहुत ही चालक किस्म का छोटा सा जानवर, जंगल और गाँवो के आस पास घूमते हुए मृत जनवरो को खा कर अपना जीवन जीता है



लकड़बग्गा- Striped Hyena



लकड़बग्गा या भारतीय धारीदार हाइना एक निशाचर प्राणी है जो की मुख्य रूप से एक मेहतर का काम करता है, यह मरे हुए जनवरो को खा कर वायु और पर्यावर्ण को स्वच्छ रखता है



जंगली कुत्ता - Dhole



भारतीय जंगली कुत्ता को ढोल और लाल कुत्ता के नाम से भी जाना जाता है, यह जंगली कुत्ता अत्यधिक सामाजिक पशु है तथा कठोर प्रभुत्व और पदानुक्रम के साथ बड़े परिवारों में रह रहता हैं



भेड़िया - Wolf



भारतीय भेड़िया कुत्तो की प्रजाति का सबसे बड़ा प्राणी है और द जंगल बुक श्रृंखला में भारतीय भेड़ियों एक केंद्रीय भूमिका निभाती हैं भेड़िया झुंड मे रह कर शिकार करते है और हर बार लगभग कामयाब होते है



जंगली सूअर - Wild Boar



भारतीय जंगली सूअर भारत, नेपाल और श्रीलंका के जंगलो मे विचरण करते है और बाघो के प्रिय शिकार है यह प्रजातियां दुनिया में सबसे ज़यादा पाए जाने वाले स्तनधारी स्तनधारियों में से एक हैं



साही - Porcupine



भारतीय साही क्रेस्टेड पोर्क्युपाइन रोडेंट की एक बड़ी प्रजाति है जो ज़मीन के अंदर बिल बना के रहते है और सिर्फ़ रात के समय सक्रिय होते है.भारतीय साही के कांटो से बच कर रहना चाईए ये बहुत ही घातक होते है



गोहे -Monitor Lizard



गोहे या भारतीय छिपकली भारत मे पाई जाने वाली सबसे बड़ी छिपकली प्रजाति है, यह पानी और पेड़ दोनो जगह बड़े आराम से रहती है और कभी कभी शिकार की तलाश मे नगरीय इलाओ मे भी आ जाती है



पैंगोलिन - Pangolin



भारतीय पैंगोलिन डायनासोर प्रजाति परिवार का सदस्य माना जाता है, इस दुलर्भ जीव का बहुत ही बड़े पैमाने पर मानव द्वारा शिकार हुआ है और अभी भी तस्करी हो रही है इसलिए इनकी जनसंख्या बहुत ही कम होती जा रही है



अजगर - Rock Python



अजगर साँप भारत मे पाए जाने वाला सबसे बड़ा और विष रहित प्रजाति है सर्प है जो हमेशा घने जंगलो ओर पानी के आस पास पाया जाता है. अजगर साँप विश्व का एक सबसे बड़ा सर्प है.



किंग कोबरा - King Cobra



किंग कोबरा साँप दुनिया का सबसे लंबा और सबसे विषैला साँप है जो दक्षिण भारत के घने जंगलो और वर्षा वनो मे रहता है, यह भारत मे पाए जाने वाले 6 सबसे विषैलो साँप मे से एक है बाकी के पाँच इस प्रकार है नाग साँप, करेट, डंबोइया, हरा साँप या पिट वाइपर और छोटा वाइपर.



नीलगिरि तहर- Nilgiri Tahr



नीलगिरि तहर नीलगिरि पहाड़ियों की स्थानिक प्राणी है और तमिलनाडु की राज्य पशु भी है. यह दक्षिण पश्चिमी घाटों के मॉनटेन चरागाह के निवास स्थान पर स्थित वनों के जंगली वनों में निवास करती है।



शेर पुंछ बंदर - Lion Tailed Macaque



शेर जैसी पुंछ वाला बंदर एक बहुत ही आकर्षक बंदर है जो दक्षिण भारत के पश्चिमी घाटों मे ही पाया जाता है शेर-पूंछ मकाक बंदर भारत के वर्षावन मे निवास करता है



हनुमान लंगुर - Gray Langur



हनुमान लंगुर भारतीय उपमहाद्वीप मे पाए जाने वाले सबसे बड़े वानर है, यह वानर जंगल के साथ साथ, हल्के जंगली वनवास, और शहरी क्षेत्रों मे भी आते रहते है



विशाल गिलहरी - Indian Giant Squirrel



विशाल भारतीय गिलहरी भारत मे पाई जाने वाली एक बड़ी वृक्ष गिलहरी है जो सिर्फ़ भारत के नम सदाबहार, पर्णपाती, मिश्रित पर्णपाती, और प्रायद्वीपीय वनों मे रहती है



धब्बेदार सिविट - Malabar Large Spotted Civet



मालाबार का बड़े धब्बेदार वाला सिविट भारत के पश्चिमी घाट मे पाए जाने वाला एक बड़ा बिल्ली और गिलहरी के आकार का जानवर है जो की निशाचर है और पेड़ो पर भी चड़ने मे सक्षम है



लोमड़ी - Indian Fox



भारतीय लोमड़ी हिमालय की तलहटी और नेपाल के तेराई के इलाक़ो से लेकर बंगाल के मुहाने तक मिलती है, यह चूहे, सरीसृप, केकड़ों, दीमक, कीड़े, छोटे पक्षियों, और फलो को खाती है



हूलॉक गिब्बन - Hoolock Gibbon



हूलॉक गिब्बन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गिब्सन है और भारत के एक मात्र एप है जो असम मे ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण और दिबंग नदियों के पूर्व के जंगलो मे रहता है



बिज्जू- Honey Badger



हनी बॅडजर को रटेल के रूप में भी जाना जाता है, यह दुनिया का सबसे निडर और आक्रामक प्राणी है. हनी बैजर मुख्य रूप से एक मांसाहारी जानवर है और इसके कुछ ही प्राकृतिक शिकारी है



संगाई- Sangai



संगाई हिरण गंभीर रूप से लुप्तप्राय होने वाली प्रजाति है हो आज केवल मणिपुर के कबुल लांजाओ नॅशनल पार्क मे मिलती है,यह एक मात्र भारत की नृत्य करने वाली हिरण है



सुनहरा लंगूर- Golden Langur



सुनहरा लंगूर पश्चिमी असम के एक छोटे से क्षेत्र में पाया जाने वाला पुराने विश्व की बंदर प्रजाति है, यह केवल दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी के समीप और पूर्व में मानस नदी के पास के जंगलो मे ही रहता है



भारतीय उदबीलाओ- Smooth Coated Otter



उदबीलाओ भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश नदियो और तालाबो मे पाया जाने वाला ओटर है, यह सामाजिक और समूहों में मछलियो का शिकार करते हैं



नेवला- Indian Grey Mongoose



भारतीय भूरे रंग के नेवले मुख्य रूप से पश्चिम एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते है, यह भूरे रंग का मूँगोज सामान्यतः खुले जंगल, मैदान और खेती वाले खेतों में पाए जाते हैं



लाल पांडा- Red Panda



लाल पांडा एक तरह का बिल्ली जैसा दिखने वाला छोटा भालू है जो सिर्फ़ पेड़ो पर रहता है और बाँस की कोमल शाखाओ को ही ख़ाता है लाल पांडा हिमालय के समशीतोष्ण जंगलों का एक स्थानिक निवासी है



निलगिरी मार्टन- Nilgiri Marten



निलगिरी मार्टन छोटा लेकिन बहुत ही चालक और होनहार शिकारी है तथा यह दक्षिणी भारत में पाए जाने वाला एकमात्र मार्टन की प्रजाति है हिमालय मार्टन भारत मे पाया जाने वाला दूसरा मार्टन है



भरल- Bharal



भरल उच्च हिमालय में पाया जाने वाला एक सीमित आकार की पर्वतीय भेड़ है बकरी है जो बर्फ मे रहने वेल तेंदुए का एक प्रमुख भोजन है



दबोइया- Russells Viper



दबोइया या रसल वाइपर भारत मे पाए जाने वाला चार सबसे विषले साँप मे से एक है,बाकी के चार के नाम है नाग, करेट और वाइपर. भारत मे साँप की बहुत सी प्रजाति पाई जाती है इनमे से सिर्फ़ कुछ ही विषधर है बाकी सब बिना विष या बहुत कम विषले है



चिंकारा- Chinkara



चिंकारा या भारतीय मृग एक छोटे आकार का हिरण है जो राजस्थान एवं गुजरात के सूखे हुए इलाक़ो मे पाए जाते है. ये मुख्यतः शुष्क मैदानों और पहाड़ियों, रेगिस्तान, शुष्क साफ़ और हल्के जंगल में रहते हैं



जंगली घोड़े- Feral Horse



उज्ज्वल रंगीन जंगली घोड़े जिन्हें फेरल हॉर्स भी कहा जाता है, वे असम के जंगली जीवन की विविधता का प्रतीक है जहा वन्य प्रजातियां की भरमार हैं, भारत मे जंगली घोड़े सिर्फ़ असम के डिब्रू-साखोवा नेशनल पार्क मे ही पाए जाते है.



भूरा भालू- Brown Bear



भूरे भालू लद्दाख में पाए जाने वाला एक बहुत दुर्लभ जंगली जानवर है, जो ज्यादातर इस क्षेत्र में सुरू, ज़ांस्कर, द्रास और कारगिल के चार प्रमुख क्षेत्रों में घूमता हैं। हिमालयी भूरे भालू गंभीर रूप से लुप्तप्राय हो गए हैं और इस क्षेत्र में सबसे बड़ा स्तनपायी है



जंगली याक- Wild Yak



जंगली याक इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बोविडे है, जो पूरे हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। लम्बे बालों वाली लुप्तप्राय याक का इस्तेमाल लद्दाख के अतीत में हुआ था।



बैक्टीरियन ऊंट- Bactrian Camel



बैक्टीरियन ऊंट केवल नुब्रा घाटी और लद्दाख के क्षेत्रों की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। इस ऊंट पर दो कूबड़ होते जो देखने मे बहुत ही अनोखा लगता हैं लद्दाख में जंगली बैक्टीरियन ऊंट की बहुत छोटी आबादी मौजूद है।



जंगली बिल्ली- Wild Cat



भारतीय जंगली बिल्ली थार रेगिस्तान के सूखे और साफ़-साफ़ रेगिस्तान के साथ जुड़े हुए इलाक़ो मे रहती है, यह बिल्ली अक्सर दिन में दिख जाती है और भारत मे पाई जाने वाली आठ और जंगली बिल्लियो मे से एक है अन्य बिल्लिया है मार्बल बिल्ली, कारकॅल, सुनहरी बिल्ली और मछली खाने वाली बिल्ली




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment