RashtraPati Banne Ki Nyoontam Ayoo Hai राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम आयु है

राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम आयु है



GkExams on 15-01-2023


सही उत्तर : 35 वर्ष


भारत के राष्ट्रपति के बारें में :




हमारे देश में राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा पद माना जाता है क्योंकि राष्ट्रपति हमारे देश का मुखिया और भारत का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति के पास भारतीय सशस्त्र सेना की भी सर्वोच्च कमान होती है। आपको जानकारी रहे की भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।


RashtraPati-Banne-Ki-Nyoontam-Ayoo-Hai


हालांकि राष्ट्रपति अपने पद पर तबतक बना रहेगा, जबतक की उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता। अगर राष्ट्रपति का पद मृत्यु, त्याग पत्र या महाभियोग की वजह से खाली हो जाता है, तो इस स्थिति में नए राष्ट्रपति का चुनाव 5 वर्षों के लिए ही होता है, ना कि शेष अवधि के लिए।


भारत में राष्ट्रपति को वेतन के रूप में 5 लाख प्रतिमाह मिलते है और इस वेतन पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा आजीवन मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, आवास व संसद द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते प्राप्त होते हैं। ध्यान रहे की भारतीय संविधान के अनुच्छेद 59 के अनुसार, राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान सैलरी तथा भत्ते में किसी प्रकार की कमी नहीं की जा सकती है।


राष्ट्रपति के कार्य :




हमारे देश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति को जो शक्तियाँ मिलती है उनका उपयोग यह अपनी इच्छा से और सलाहकारों की सलाह से कर सकता है। राष्ट्रपति को जो शक्तियाँ दी जाती है वो निम्नलिखित बिन्दुनुसार है...


  • कार्यपालिका शक्तियाँ
  • आपातकालीन शक्तियाँ
  • विधायी शक्तियाँ
  • न्यायिक शक्तियाँ
  • वित्तीय शक्तियाँ
  • सैन्य शक्तियाँ
  • राजनयिक शक्तियाँ



  • राष्ट्रपति की योग्यता :




  • भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  • कम से कम 35 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
  • वह व्यक्ति किसी भी लाभ के पद पर कार्यरत न हो।
  • वह लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता पूरी करता हो।
  • लोकसभा में स्थान के लिए कम से कम 25 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
  • किसी न्यायालय द्वारा सजा प्राप्त ना हो।



  • कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?




    राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल जिसे इलेक्टोरल कॉलेज भी कहा जाता है, करता है। संविधान के अनुच्छेद 54 में इसका वर्णन है। इस चुनाव में सभी प्रदेशों की विधानसभाओं के इलेक्टेड मेंबर और लोकसभा तथा राज्यसभा में चुनकर आए सांसद वोट डालते हैं। प्रेजिडेंट की ओर से संसद में नॉमिनेटेड मेंबर वोट नहीं डाल सकते। राज्यों की विधान परिषदों के सदस्यों को भी वोटिंग का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे जनता द्वारा चुने गए सदस्य नहीं होते।


    जानकारी रहे की हमारे देश के राष्ट्रपति का पद संसद का अभिन्न अंग होता है। उसके हताशा से ही कोई कानून बनता है। राष्ट्रपति लोकसभा का प्रथम सत्र को संबोधित करता है तथा संयुक्त अधिवेशन बुलाकर अभी भाषण देने की शक्तियां प्राप्त है। राष्ट्रपति को संसद सत्र आहूत, सत्रावसान करना एवं लोकसभा को भंग करने की शक्ति भी रखता है।


    भारत के राष्ट्रपतियों की सूची :




    यहाँ हम आपको भारत के अब तक के राष्ट्रपतियों के नामों (president list of india) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


    1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद - 26 जनवरी 1950 - 13 मई, 1962


    2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 13 मई, 1962 - 13 मई, 1967


    3. डॉ जाकिर हुसैन - 13 मई, 1967 - 3 मई 1969


    4. वराहगिरी वेंकटा गिरी - 3 मई 1969 - 20 जुलाई 1969


    5. मोहम्मद हिदायतुल्लाह - 20 जुलाई 1969 - 24 अगस्त 1969


    6. वराहगिरी वेंकटा गिरी - 24 अगस्त 1969 - 24 अगस्त, 1974


    7. फखरुद्दीन अली अहमद - 24 अगस्त, 1974 - 11 फरवरी, 1977


    8. बासप्पा दनप्पा जट्टी - 11 फरवरी, 1977 - 25 जुलाई, 1977


    9. नीलम संजीव रेड्डी - 25 जुलाई, 1977 - 25 जुलाई, 1982


    10. ज्ञानी जैल सिंह - 25 जुलाई, 1982 - 25 जुलाई 1987


    11. रामास्वामी वेंकटरमण - 25 जुलाई 1987 - 25 जुलाई 1992


    12. शंकर दयाल शर्मा - 25 जुलाई 1992 - 25 जुलाई, 1997


    13. कोचेरिल रमन नारायणन - 25 जुलाई, 1997 - 25 जुलाई 2002


    14. डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम - 25 जुलाई 2002 - 25 जुलाई 2007


    15. प्रतिभा पाटिल - 25 जुलाई 2007 - 25 जुलाई, 2012


    16. प्रणब मुखर्जी - 25 जुलाई, 2012 - 25 जुलाई, 2017


    17. श्री राम नाथ कोविंद - 25 जुलाई, 2017 - 25 जुलाई 2022 तक


    18. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू - 25 जुलाई 2022 से वर्तमान (present president of india) समय तक



    Comments Ram Naresh Rajput on 18-10-2021

    Rashtrapati banne ki age kitni hogi

    Ankush bansal on 17-06-2020

    President age minimum





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment