Bharat Ka Pehla Nagar Nigam Hai भारत का पहला नगर निगम है

भारत का पहला नगर निगम है



GkExams on 13-07-2022


सही उत्तर : चेन्नई (मद्रास)


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की वर्ष 1687 में, भारत में पहला नगर निगम मद्रास में स्थापित किया गया था। ध्यान रहे की चेन्नई नगर निगम (आधिकारिक तौर पर चेन्नई निगम), जिसे पहले मद्रास निगम के रूप में जाना जाता था, वह नागरिक निकाय है जो भारत के चेन्नई (पूर्व में मद्रास) शहर को नियंत्रित करता है।


वैसे यह नगर निगम भारत में ही नहीं, ब्रिटेन के बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल देश में सबसे पहला नगर निगम है। इसमें 155 पार्षद है, जो चेन्नई के 155 वार्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका चुनाव सीधे चेन्नई की जनता करती है।


नगर निगम (Municipal Corporation) के बारें में :




नगर निगम शहरी स्थानीय शासन का एक कानूनी नाम है। मान लो की अगर किसी शहरी क्षेत्रो में जनसंख्या या आबादी 10 लाख अथवा 1 मिलियन से ज्यादा है तो उसे नगर निगम घोषित कर दिया जाता है।


नगर निगम का चुनाव कैसे होता है?




नगरपालिका व्यवस्था में नगर निगम का चुनाव (municipal corporation election in hindi) प्रत्यक्ष रूप से कराया जाता है। और नगरपालिका क्षेत्र वार्डो में विभाजित है और प्रत्येक वार्ड से एक प्रतिनिधि प्रत्यक्ष चुनाव से चयनित किया जाता है। यहाँ वार्डो से चयनित प्रतिनिधि को सभासद या पार्षद कहते है। ध्यान रहे की नगरपालिका के सभी वार्डो के सभासद अपने में सर्वसम्मति से महापौर या मेयर का चुनाव करते है।


वहीँ नगरपालिका समिति में सभी सभासद और अध्यक्ष होते है। बात करें योग्यता की तो नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए। और उसकी उम्र 21 साल की हो चुकी हो। इसके अलावा उसका नाम वार्ड की निर्वाचक नामावली में होना चाहिए। चुनाव के लिए पहले कभी भी अयोग्य घोषित नहीं किया गया हो।


नगर निगम के कार्य :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको नगर निगम के कार्यों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • नगर क्षेत्र की नालियों, पेशाब खाना, शौचायल आदि निर्माण करना एवं उसकी देखभाल करना।
  • नगरीय क्षेत्र में कूड़ा तथा गंदगी की सफाई करना।
  • स्वच्छ पेय जल का प्रबंध करना।
  • गलियों पुलों तथा उघानों की सफाई एवं निर्माण करना।
  • विभिन्न कल्याण केन्दों जैसे मातृ केन्द, वृद्धा श्रम स्थपना एवं देखभाल करना इत्यादि नगर निगम के प्रमुख कार्यों में आते है।




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment