Magadh Kis Rajya Me Hai मगध किस राज्य में है

मगध किस राज्य में है



GkExams on 02-12-2018

प्राचीन बिहार के ऐतिहासिक स्रोतों से प्राप्त महत्वपूर्ण तथ्यों से स्पष्ट होता है कि यह राज्य पवित्र गंगा घाटी में स्थित भारत का उत्तरोत्तर क्षेत्र था जिसका प्राचीन इतिहास अत्यन्त गौरवमयी और वैभवशाली था। यहाँ ज्ञान, धर्म, अध्यात्म व सभ्यता-संस्कृति की ऐसी किरण प्रस्फुटित हुई जिससे न केवल भारत बल्कि समस्त संसार आलोकित हुआ।


काल खण्ड के अनुसार बिहार के इतिहास को दो भागों में बाँटा जा सकता है-

(।) पूर्व ऐतिहासिक काल, (॥) ऐतिहासिक काल।

मगध का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। अभियान चिन्तामणि के अनुसार मगध को कीकट कहा गया है।


मगध बुद्धकालीन समय में एक शक्‍तिशाली राजतन्त्रों में एक था। यह दक्षिणी बिहार में स्थित था जो कालान्तर में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्‍तिशाली महाजनपद बन गया। यह गौरवमयी इतिहास और राजनीतिक एवं धार्मिकता का विश्‍व केन्द्र बन गया।


मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विन्ध्य पर्वत तक, पूर्व में चम्पा से पश्‍चिम में सोन नदी तक विस्तृत थीं।


मगध की प्राचीन राजधानी राजगृह थी। यह पाँच पहाड़ियों से घिरा नगर था। कालान्तर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में स्थापित हुई। मगध राज्य में तत्कालीन शक्‍तिशाली राज्य कौशल, वत्स व अवन्ति को अपने जनपद में मिला लिया। इस प्रकार मगध का विस्तार अखण्ड भारत के रूप में हो गया और प्राचीन मगध का इतिहास ही भारत का इतिहास बना।


प्राचीन गणराज्य- प्राचीन बिहार में (बुद्धकालीन समय में) गंगा घाटी में लगभग 10 गणराज्यों का उदय हुआ। ये गणराज्य हैं-

(1) कपिलवस्तु के शाक्य, (2) सुमसुमार पर्वत के भाग, (3) केसपुत्र के कालाम, (4) रामग्राम के कोलिय, (5) कुशीमारा के मल्ल, (6) पावा के मल्ल, (7) पिप्पलिवन के मारिय, (8) आयकल्प के बुलि, (9) वैशाली के लिच्छवि, (10) मिथिला के विदेह।

विदेह- प्राचीन काल में आर्यजन अपने गणराज्य का नामकरण राजन्य वर्ग के किसी विशिष्ट व्यक्‍ति के नाम पर किया करते थे जिसे विदेह कहा गया। ये जन का नाम था। कालान्तर में विदेध ही विदेह हो गया।


विदेह राजवंश की शुरुआत इश्‍वाकु के पुत्र निमि विदेह के मानी जाती है। यह सूर्यवंशी थे। इसी वंश का दूसरा राजा मिथि जनक विदेह ने मिथिलांचल की स्थापना की। इस वंश के 25वें राजा सिरध्वज जनक थे जो कौशल के राजा दशरथ के समकालीन थे।

  • जनक द्वारा गोद ली गई पुत्री सीता का विवाह दशरथ पुत्र राम से हुआ।
  • विदेह की राजधानी मिथिला थी। इस वंश के करल जनक अन्तिम राजा थे।
  • मिथिला के विदेह भागलपुर तथा दरभंगा जिलों के भू-भाग में स्थित हैं।
  • मगध के राजा महापद्मनन्द ने विदेह राजवंश के अन्तिम राजा करलजनक को पराजित कर मगध में मिला लिया।

उल्लेखनीय है कि विदेह राजतन्त्र से बदलकर (छठीं शती में) गणतन्त्र हो गया था। यही बाद में लिच्छवी संघ के नाम से विख्यात हुआ।


गणराज्य की शासन व्यवस्था- सारी शक्‍ति केन्द्रीय समिति या संस्थागार में निहित थी।


संस्थागार के कार्यभार- आधुनिक प्रजातन्त्र संसद के ही समान थी।


इस प्रकार कहा जा सकता है कि प्राचीन बिहार के मुख्य जनपद मगध, अंग, वैशाली और मिथिला भारतीय संस्कृति और सभ्यता की विशिष्ट आधारशिला हैं।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Kanwraram Choudhary on 18-06-2023

बैरठ कौन से राज्य में है

Magad konse rajya me hai on 30-04-2023

Magad konse rajya me hai

Dharmendra on 30-03-2023

मगध राज्य किस राज्य में स्थित है


Liladhar on 07-03-2023

मगध किस राज्य में है

Hi on 07-06-2022

Magadh rajy ka vartman nam kya hai

Harshu on 22-02-2022

Mhagdh purasthal Khan stith h

राकेश on 23-09-2021

मगध किस राज्य में स्थित है


Dharmendra on 21-12-2020

चाणक्य की मृत्यु कैसे हुई



Nikita Dang on 08-06-2020

Magadh Bharat K kis State me h?

Nayan on 08-08-2020

Magadh vartman ke Bihar rajya ka hissa tha Satya ya ASatya



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment