Bharat Me Sanghiy Vyavastha भारत में संघीय व्यवस्था

भारत में संघीय व्यवस्था



GkExams on 19-12-2022


संघीय शासन व्यवस्था क्या है (What is federalism) : संघ एक ऐसी प्रणाली है जिसमें केन्द्रीय तथा स्थानीय सरकारें एक ही प्रभुत्व शक्ति के अधीन होती हैं। ये सरकारें अपने क्षेत्र में, जिसको संविधान या संसद का कोई कानून निश्चित करता है, सर्वोच्च होती हैं।




Bharat-Me-Sanghiy-Vyavastha

इस प्रकार हम यह समझ सकते है की संघ-राज्य में एक संघीय (features of federalism) या केन्द्रीय सरकार होती है और कुछ संघीभूत इकाइयों की सरकारें होती हैं। उनमें से प्रत्येक स्तर, अपनी शक्ति और कार्य, एक ऐसी सत्ता से प्राप्त करता है, जिसपर शासन के उन दोनों स्तरों में से किसी का भी नियंत्रण नहीं होता, बल्कि इसके विपरीत, वह उन दोनों को नियमित करती है।



संघीय वित्त व्यवस्था के बारें में :



यह एक इस प्रकार की व्यवस्था है जो आय तथा व्यय की समस्त मदों को केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकारों व स्थानीय निकायों के बीच बाँट देती है। इस व्यवस्था में तीनों इकाइयों को अपने-अपने क्षेत्र में आय प्राप्त करने व व्यय करने की पूर्ण स्वतन्त्रता होती है। इस प्रकार की व्यवस्था में आय एवं व्यय की सम्पूर्ण मदों को केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकारों एवं स्थानीय निकायों के मध्य विभाजित कर दिया जाता है।



भारतीय संघीय व्यवस्था की प्रकृति :




भारतीय संघीय व्यवस्था (federalism in india) कनाडा से प्रभावित है। भारत संघ में 28 राज्य तथा 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। आपको बता दे की संविधान निर्माताओं ने भारत को राज्यों का संघ ‘ (Union of States) की संज्ञा दी है। अंग्रेजी के फेडरलिज्म (Federalism) शब्द को लैटिन भाषा के फोइडस (Foedus) से लिया गया है जिसका हिन्दी अनुवाद सन्धि अथवा समझौता है।


हालांकि भारत के संविधान (federalism in the constitution) में ‘गणराज्य’ शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन भारतीय राष्ट्र का निर्माण संघीय व्यवस्था पर हुआ था। भारत के संविधान में मूल रूप से दो स्तर के शासन तंत्र का प्रावधान रखा गया था।


एक स्तर पर केंद्रीय सरकार होती है जो भारतीय संघ का प्रतिनिधित्व करती है। दूसरे स्तर पर राज्य सरकारें होती हैं जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं। बाद में इस व्यवस्था में एक तीसरे स्तर को जोड़ा गया, जो पंचायत और नगरपालिका के रूप में है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Irshad alam on 10-07-2023

Sanvidhan ka kaun sa Bhag sanghiy vyavastha se sambandhit hai

Anisha on 19-12-2020

Bharat mein sangiy vyvastha kis parker ki hoti hai





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment