Kalash Par Nariyal Kaise Rakhe कलश पर नारियल कैसे रखे

कलश पर नारियल कैसे रखे



GkExams on 22-11-2018


कोई भी शुभ कार्य करते समय कलश (घट) स्थापित करना हमारी संस्कृति का एक अभिन्न भाग है। फिर चाहे वह शुभ कार्य शादी विवाह हो या भगवान की पूजा। कलश धातु के बर्तन का या मिट्टी के बर्तन का हो सकता है, लेकिन हर कलश के ऊपर एक कच्चा नारियल जरुर होता है जो लाल रंग के कपड़े में लिपटा होता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि कलश के ऊपर नारियल क्यों रखा जाता है और नारियल रखने का क्या फायदा या नुकसान है। नुकसान की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कलश पर रखा नारियल कई बार एक छोटी सी गलती से आपके लिए धन, स्वास्थ्य की हानि के साथ दुःख का कारण भी हो सकता है।
शास्त्रों में कलश पर नारियल रखने के विषय में बताया गया है कि “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय, ऊर्धवस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय, तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीलेलंष्।” यानी कलश पर नारियल रखते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नारियल का मुख नीचे की तरफ नहीं हो।नारियल का मुख नीचे होने से शत्रुओं की वृद्घि होती है। नारियल खड़ा करके रखते हैं और उसका मुंह ऊपर की ओर होता है तब रोग बढ़ता है, यानी घर में रहने वाले लोग अधिक बीमार होते हैं।
कलश पर नारियल रखते समय अगर नारियल का मुख पूर्व दिशा की ओर होता है तो आर्थिक हानि होती है यानी धन की हानि के योग बनते रहते, लेकिन कलश स्थापन का यह उद्देश्य तभी सफल होता है जब कलश पर रखा हुआ नारियल का मुख पूजन करने वाले व्यक्ति की ओर हो।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Pankaj on 12-12-2023

नारियल के मुंह का क्या मतलब होता है

कौशल्या on 24-11-2022

नारियल का मुख का क्या मतलब है

Shiv kumar on 12-08-2022

Navratra me kalsh k upar narial kaise rakhte hain


Janardhan dubeykalash on 26-03-2022

Kalash par chaval ka katora rakhana sahi ya galat

Vineet on 27-12-2021

Navratri me Sirf nariyal chadha ja sakta hai

Kamlesh on 30-10-2021

Nariyal ka mukh ka mathlab kidher hota h

Rajkumar pandey on 24-04-2021

Pujan mein nariyal ka mukh kis or hona chahie






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment