Pavitra Roman Samrajy Ka Itihas पवित्र रोमन साम्राज्य का इतिहास

पवित्र रोमन साम्राज्य का इतिहास



GkExams on 08-05-2022


पवित्र रोमन साम्राज्य का इतिहास (roman empire history) : यह पवित्र रोम साम्राज्य केन्द्रीय यूरोप का एक बहुजातीय जटिल राजनैतिक संघ था जो 962 से 1806 तक अस्तित्व में रहा। बताया जाता है की पवित्र रोम साम्राज्य न ही पवित्र था और ना ही रोमन।


मध्ययुग में यह मध्य यूरोप का हिस्सा था और आरंभिक आधुनिक काल में यह पवित्र रोमन सम्राट के अंदर आ गया। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की पवित्र रोम साम्राज्य के पहले सम्राट का राज्याभिषेक 962 में हुआ था।


रोमन साम्राज्य (Roman empire) की कहानी थोड़ी-बहुत विदित है। वह सामंतों और गुलामों की कहानी है। वहाँ नरबलि भी दी जाती थी। रोमन सभ्यता में एक यवन साधु और सिंह की गाथा है, जिसे बर्नार्ड शा ने अपने प्रसिद्घ नाटक 'आंद्रकुलिस और सिंह' (Androcles and the Lion) में चित्रित किया। यह कथा रोमन सभ्यता का प्रतिरूप है और रोमन साम्राज्य के अंतर्गत प्रथम तीन शताब्दियों में ईसाइयों पर अत्याचार भी दिखाती है।


रोमन साम्राज्य की संस्कृति :


प्राचीन रोम एक शक्तिशाली एवं महत्त्वपूर्ण सभ्यता थी, जिसने लगभग 1,000 वर्षों तक यूरोप के अधिकांश हिस्सों पर अपना राज किया। यहां की राजधानी इटली का रोम शहर थी। जिसके नाम इस सभ्यता का नाम पङा। आज भी पश्चिमी जगत के बङे हिस्से पर रोमन संस्कृति की झलक आसानी से देखी जा सकती है।


रोमन साम्राज्य का पतन कब हुआ?


पश्चिमी रोमन साम्राज्य के गिरने को ही रोमन साम्राज्य का अंत (fall of the roman empire) माना जाता है। इस साम्राज्य का अंत 476 ईस्वी में हो गया था। हांलाकि पूर्वी रोमन साम्राज्य यानि कि बाइजेंटाइन साम्राज्य अगले 1000 साल तक चलता रहा और इसका अंत 1453 में हुआ था।


दरअसल हुआ यूँ की सन् 305 में कॉन्स्टेंटाइन का शासन आया। इसी वंश के शासनकाल में रोमन साम्राज्य विभाजित हो गया। सन् 360 में इस साम्राज्य के पतन के बाद साम्राज्य धीरे धीरे कमजोर होता गया। पाँचवीं सदी तक साम्राज्य का पतन होने लगा और पूर्वी रोमन साम्राज्य पूर्व में सन् 1453 तक बना रहा।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments अखिलेश on 06-11-2023

पवित्र रोमन साम्राज्य किसको कहा गया

Manoj on 05-08-2021

Roman samrajiya Ka gk parasena

Amarpal on 20-04-2020

Roman samrajy Mai ambros kisko kaha Gaya






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment