Shamser Bahadur BajiRao शमशेर बहादुर बाजीराव

शमशेर बहादुर बाजीराव



GkExams on 06-02-2023


शमशेर बहादुर बाजीराव (About Shamsher Bahadur In Hindi) : इनका पूरा नाम "शमशेर बहादुर उर्फ कृष्णा राव" था। जिनका जन्म सन 1734 में हुआ था। इनके पिता का नाम - बाजीराव पेशवा प्रथम और माता का नाम - मस्तानी बाई था।


जब यह महज छ: वर्ष के थे तब इनके पिता बाजीराव पेशवा युद्ध में घायल होने के बाद बीमार पड़ गए और तेज बुखार के चलते नर्मदा के किनारे उन्होंने दम तोड़ दिया।


यह खबर सुनकर इनकी माता मस्तानी भी ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकी और बाजीराव पेशवा की मृत्यु के कुछ समय पश्चात ही इनकी माता का भी देहांत हो गया।


इसके बाद बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई जो पहले मस्तानी बाई से नाराज थी इन्होने शमशेर बहादुर को अपनाया और अपने बेटों के साथ ही इनका भी पालन पोषण किया। इतना ही नहीं काशीबाई ने इनको युद्ध कला में निपुण बनाया।


मृत्यु :




पानीपत के तीसरे युद्ध में भी सिर्फ 27 साल के शमशेर बहादुर ने वीरता से युद्ध करते हुए अपने प्राण त्याग दिये। जानकारी रहे शमशेर के 1 पुत्र भी हुआ जिसका नाम अली बहादुर था। अली बहादुर भी अपने पिता की तरह ही कई वर्षों तक बड़ी वफादारी के साथ मराठों की सेवा करता रहा था। शमशेर की याद में महाराजा सूरजमल ने भरतपुर में एक मकबरा बनवा दिया। उस मकबरे में आज भी बाजीराव और मस्तानी के चित्र लगे हुए हैं।


मराठा साम्राज्य के बारें में (Maratha Empire In Hindi) :




यह एक भारतीय शक्ति थी जिन्होंने 18 वी शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप पर अपना प्रभुत्व जमाया हुआ था। इस साम्राज्य की शुरुवात सामान्यतः 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ हुई और इसका अंत 1818 में पेशवा बाजीराव द्वितीय की हार के साथ हुआ।


Maratha Empire Map :




Shamser-Bahadur-BajiRao


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप maratha empire map को आसानी से समझ सकते है।


मराठा प्रशासनिक व्यवस्था :




सबसे पहले तो आपको जानकारी रहे की मराठा साम्राज्य में मंत्रिपरिषद को अष्टप्रधान कहा जाता था। हालांकि इस मंत्रिपरिषद के पास अधिक शक्तियां नहीं होती थी, यह केवल राजा को सलाह देती थी। अष्टप्रधान में न्यायधीश और पंडितराव के अतिरिक्त अन्य सभी मंत्री सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। अष्टप्रधान के सदस्य इस प्रकार है....


1. पेशवा :


यह अष्टप्रधान का मुख्य सदस्य था।


2. अमात्य :


यह राज्य के वित्तीय कार्य करता था।


3. वाकियानवीस :


यह राज्य के आंतरिक मामलों का प्रबंधन करता था।


4. शुरूनवीस :


यह पत्राचार का कार्य करता था।


5. दबीर :


यह विदेश मंत्री का कार्य करता था।


6. सर-ए-नौबत :


यह राज्य के सैन्य कार्यों का निर्वहन करता था।


7. पंडितराव :


यह राज्य के धार्मिक मामलों का प्रबंधन करता था।


8. न्यायधीश :


यह मराठा साम्राज्य का सबसे बड़ा न्यायिक अधिकारी राजा होता था।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment