Peshwa BajiRao Dvitiya पेशवा बाजीराव द्वितीय

पेशवा बाजीराव द्वितीय



GkExams on 15-01-2023


पेशवा बाजीराव द्वितीय : यह मराठा साम्राज्य के पेशवा थे। इनके समय में मराठा साम्राज्य का पतन होना शुरू हुआ। और इन्ही के शासनकाल में अंग्रेजों के साथ संघर्ष शुरू हुआ था। ध्यान रहे की बाजीराव द्वितीय (Baji Rao II) आठवाँ और अन्तिम पेशवा (1796-1818) थे। वह रघुनाथराव (राघोवा) का पुत्र था।


बताया जाता है की बाजीराव द्वितीय एक क़ायर और विश्वासघाती व्यक्ति था, जिसने अंग्रेज़ों की सहायता प्राप्त करके पेशवा का पद प्राप्त किया था। लेकिन अंग्रेज़ों के साथ भी वह सच्चा सिद्ध नहीं हुआ।


उसकी धोखेबाज़ी और बेइमानी के कारण अंग्रेज़ों ने उसे बंदी बनाकर बिठूर भेज दिया, जहाँ 1853 ई. में उसकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है की इनके पिता रघुनाथ राव अर्थात राघोबा अंग्रेजों से जाकर मिल गए थे इसी वजह से अंग्रेजों के साथ मराठों का संघर्ष लगातार बढ़ता गया।


मराठा साम्राज्य के बारें में (Maratha Empire In Hindi) :




यह एक भारतीय शक्ति थी जिन्होंने 18 वी शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप पर अपना प्रभुत्व जमाया हुआ था। इस साम्राज्य की शुरुवात सामान्यतः 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के साथ हुई और इसका अंत 1818 में पेशवा बाजीराव द्वितीय की हार के साथ हुआ।


Maratha Empire Map :




Peshwa-BajiRao-Dvitiya


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप maratha empire map को आसानी से समझ सकते है।


मराठा प्रशासनिक व्यवस्था :




सबसे पहले तो आपको जानकारी रहे की मराठा साम्राज्य में मंत्रिपरिषद को अष्टप्रधान कहा जाता था। हालांकि इस मंत्रिपरिषद के पास अधिक शक्तियां नहीं होती थी, यह केवल राजा को सलाह देती थी। अष्टप्रधान में न्यायधीश और पंडितराव के अतिरिक्त अन्य सभी मंत्री सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। अष्टप्रधान के सदस्य इस प्रकार है....


1. पेशवा :


यह अष्टप्रधान का मुख्य सदस्य था।


2. अमात्य :


यह राज्य के वित्तीय कार्य करता था।


3. वाकियानवीस :


यह राज्य के आंतरिक मामलों का प्रबंधन करता था।


4. शुरूनवीस :


यह पत्राचार का कार्य करता था।


5. दबीर :


यह विदेश मंत्री का कार्य करता था।


6. सर-ए-नौबत :


यह राज्य के सैन्य कार्यों का निर्वहन करता था।


7. पंडितराव :


यह राज्य के धार्मिक मामलों का प्रबंधन करता था।


8. न्यायधीश :


यह मराठा साम्राज्य का सबसे बड़ा न्यायिक अधिकारी राजा होता था।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments peswa bajiraw dutiya ki rajnitk uplbdiya on 25-01-2022

peswa bajiao dutiya ka wrnann

peswa bajiraw dutiya ki rajnitk uplbdiya on 29-12-2021

peswa bajiao dutiya ka wrnan





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment