Bharat Me Kapas Utpadan भारत में कपास उत्पादन

भारत में कपास उत्पादन



GkExams on 12-05-2019

भारत में उत्पादक क्षेत्र



कपास का खेत

भारत में कपास की खेती का क्षेत्र अत्यन्त बिखरा हुआ है। इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की जलवायु, मिट्टी और उत्पादन की दशाएँ पायी जाती हैं। अत: प्रत्येक क्षेत्र की कपास अन्य क्षेत्रों से भिन्न होती है और उस क्षेत्र की अवस्थाओं के अनुरूप होती है। कपास के उत्पादन की दृष्टि से दक्षिण की काली मिट्टी का प्रदेश बड़ा महत्त्वपूर्ण है। गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश मिलकर देश के उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत कपास उत्पन्न करते हैं। देश की लगभग 60 प्रतिशत कपास का उत्पादन केवल तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश में होता है। अन्य मुख्य उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा है।



गुजरात में कुल क्षेत्र का 21.7 प्रतिशत तथा उत्पादन का 31.9 प्रतिशत मिलता है। कपास उत्पादन के क्षेत्र में इस राज्य का देश में पहला स्थान है। समुद्रतटीय क्षेत्रों को छोड़कर मुख्यतः तीन क्षेत्रों में कपास पैदा की जाती है। अधिकतर उत्पादन वर्षा के सहारे ही होता है। इस राज्य में छोटे व मध्यम रेशे वाली देशी कपास पैदा की जाती है-



उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाना और बनासकोटा ज़िलों में साबरमती नदी के पार सौराष्ट्र और उत्तरी तथा कच्छ में धौलेरा और बागड़ क़िस्म की कपास पैदा की जाती है। अमरेली, अहमदाबाद तथा दक्षिणी सौराष्ट्र में घटिया क़िस्म की कपास पैदा होती है।

मध्य गुजरात के भरूंच, बड़ोदरा, खेड़ा, गोहिलवाड़, पंचमहल, साबरकांठा ज़िले में भरौंच कपास पैदा की जाती है।

दक्षिणी गुजरात के सूरत और पश्चिमी ख़ानदेश ज़िलों में सूरती, नवसारी तथा अमरीकन क़िस्में पैदा की जाती है।

गुजरात में माही और नर्मदा नदी के बीच के क्षेत्रों में सबसे अधिक कपास पैदा की जाती है।

महाराष्ट्र कपास के उत्पादक क्षेत्रों में प्रमुख है। यहाँ कुल क्षेत्र का 31 प्रतिशत पाया जाता है, जबकि कुल उत्पादन का 21.7 प्रतिशत होता है, अर्थात् उत्पादन की दृष्टि से इस राज्य का देश में दूसरा स्थान है। यहाँ कपास जून से अगस्त तक बोयी जाती है और दिसम्बर-जनवरी तक चुन ली जाती है। यहाँ कपास का उत्पादन कई क्षेत्रों में किया जाता है-



अंकोला और अमरावती ज़िलों में ऊमरा और कम्बोडिया कपास बोयी जाती है।

यवतमाल ज़िले में पूसद, दरवाहा ताल्लुको में ऊमरा और कम्बोडिया कपास होती है।

बुलढाना ज़िले के मल्कपुर, महकार, खामगांव और जलगाँव ताल्लुकों में ऊमरा और कम्बोडिया कपास पैदा की जाती है। इन सब ज़िलों में कपास वर्षा के सहारे पैदा की जाती है।

नागपुर, वर्धा, चन्द्रपुर और छिन्दवाड़ा ज़िलों में कम्बोडिया कपास वर्षा के सहारे ही पैदा की जाती है।

सांगली, बीजापुर, नासिक, अहमदनगर, गोलापुर, पुणे तथा प्रभानी अन्य उत्पादक ज़िलें हैं, यहाँ ऊमरा और खानदेशी कपास होती है। इस राज्य में 43 लाख गांठ कपास का उत्पादन होता है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Shalu Shalu on 08-09-2023

Map me dikhaia kapas ke uttapadan kaha hot hai jyada

Heera on 23-11-2022

Bharat ka kappas yudyog

Pooja on 08-10-2021

Kapas


Pooja on 05-06-2020

भूगोल मे कपास टोपिक पि डि फ





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment