Kapas Ki Kheti Kahan Hoti Hai कपास की खेती कहाँ होती है

कपास की खेती कहाँ होती है



GkExams on 12-05-2019

भारत में कपास की खेती का क्षेत्र अत्यन्त बिखरा हुआ है। इन क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की जलवायु, मिट्टी और उत्पादन की दशाएँ पायी जाती हैं। अत: प्रत्येक क्षेत्र की कपास अन्य क्षेत्रों से भिन्न होती है और उस क्षेत्र की अवस्थाओं के अनुरूप होती है। कपास के उत्पादन की दृष्टि से दक्षिण की काली मिट्टी का प्रदेश बड़ा महत्त्वपूर्ण है। गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश मिलकर देश के उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत कपास उत्पन्न करते हैं। देश की लगभग 60 प्रतिशत कपास का उत्पादन केवल तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आन्ध्र प्रदेश में होता है। अन्य मुख्य उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा है।



गुजरात में कुल क्षेत्र का 21.7 प्रतिशत तथा उत्पादन का 31.9 प्रतिशत मिलता है। कपास उत्पादन के क्षेत्र में इस राज्य का देश में पहला स्थान है। समुद्रतटीय क्षेत्रों को छोड़कर मुख्यतः तीन क्षेत्रों में कपास पैदा की जाती है। अधिकतर उत्पादन वर्षा के सहारे ही होता है। इस राज्य में छोटे व मध्यम रेशे वाली देशी कपास पैदा की जाती है-



उत्तरी गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाना और बनासकोटा ज़िलों में साबरमती नदी के पार सौराष्ट्र और उत्तरी तथा कच्छ में धौलेरा और बागड़ क़िस्म की कपास पैदा की जाती है। अमरेली, अहमदाबाद तथा दक्षिणी सौराष्ट्र में घटिया क़िस्म की कपास पैदा होती है।

मध्य गुजरात के भरूंच, बड़ोदरा, खेड़ा, गोहिलवाड़, पंचमहल, साबरकांठा ज़िले में भरौंच कपास पैदा की जाती है।

दक्षिणी गुजरात के सूरत और पश्चिमी ख़ानदेश ज़िलों में सूरती, नवसारी तथा अमरीकन क़िस्में पैदा की जाती है।

गुजरात में माही और नर्मदा नदी के बीच के क्षेत्रों में सबसे अधिक कपास पैदा की जाती है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Vinod aswal on 11-08-2023

Jlollygrant me kon si kheti Ho Shakti h

brijesh kumar tripathi on 28-07-2023

bangal desi raw cotton ka aaj ka rate 11 june 2021 ka kya hai

Jiyenra on 11-06-2021

Mp ke kis distck ko kapas ki forming ke liye safed gold kaha jata he


Mahatma gandhi ka janam on 25-11-2020

Mahatma gandhi ka janam

Kajal devi Kajal devi on 08-03-2020

Kpal pada hota h

Uttam Rishi on 16-02-2020

Dudh aur kapas ki kheti kahan ki jaati hai





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment