Sikkon Ka Aitihasik Mahatva सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व

सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व



GkExams on 11-11-2022


भारत के पुराने सिक्के (Old Coins In India) : दोस्तों हमारे देश में धातु के सिक्के सर्वप्रथम गौतमबुद्ध के समय में प्रचलन में आये, जिसका समय 500 ई0 पू0 के लगभग माना जाता है। बुद्ध के समय पाये गये सिक्के 'आहत सिक्के' (Punch Marked) कहलाये। इन सिक्कों पर पेड़, मछली, साँड़, हाथी, अर्द्धचंद्र आदि की आकृति बनी होती थी। ये सिक्के अधिकांशतः चाँदी के तथा कुछ ताँबे के बने होते थे।

Sikkon-Ka-Aitihasik-Mahatva


जानकारी रहे की वर्तमान समय में भारतीय मुद्रा का नाम भारतीय रुपया (INR) है। यहाँ एक रुपया में 100 पैसे होते हैं। भारतीय रुपये का प्रतीक "₹" है। यह रूपरेखा (डिजाइन) देवनागरी अक्षर "₹" (र) तथा लैटिन के बड़े “आर/R” अक्षर के समान है जिसमें शीर्ष पर दोहरी क्षैतिज रेखा है।


प्रथम रूपये का सिक्का :




हमारे देश में वर्ष 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पहला सिक्का चलाया था। ये सिक्का कोलकाता की एक टकसाल में ढाला गया था। हालाँकि इससे पहले देश में मुगलकाल में सोने और चांदी के सिक्के (old indian coins buyers and sellers) और गिन्न‍ियां भी व्यापार में इस्तेमाल होती थीं। लेकिन अंग्रेजों ने यहां रुपए का पहला सिक्का बनाया था।


इसके बाद साल 1950 जब देश का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया, उसी साल भारत में पहला सिक्का भी ढाला गया था। ये एक तरह से भारतीय सिक्कों (old coin value price list) के चलन का पहला चरण था। अशोक की लाट चिह्न अंक‍ित इन सिक्कों का चलन लोगों तक पहुंचते पहुंचते एक पूरा अरसा लगा।


यहाँ सबसे पहले देश में आना के रूप में सिक्का चलन शुरू हुआ. तब के जमाने में 1 रुपया में 16 आना या 64 पैसे शामिल होते थे। 1 आना मतलब 4 पैसा होता था। वर्ष 1957 में भारत डेसिमल सिस्टम के तहत सिक्के ढलने लगे, लेकिन कुछ समय तक डेसिमल और नॉन डेसिमल सिक्कों दोनो का ही देश में चलन था।


इसके बाद 2 रुपये का सिक्का 1982 में आया इसके बाद 5 रुपये का सिक्का 1992 से चलन में आया। पचास पैसे के सिक्के के बाद एक रुपये का सिक्का लंबे वक्त से देश में चलन में है। ये सबसे पहले 1962 से चलन में आया जो अभी भी चलन में है।


सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व :




सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व तब बढ़ जाता है जब आज के ज़माने में लोग इन सिक्कों को लाखों रुपयों में खरीदते है। वो लोग ऐसा इसलिए करते है क्योंकि सिक्के प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। आजकल की तरह, प्राचीन भारतीय मुद्रा कागज निर्मित नहीं थी बल्कि धातु के सिक्के के रूप में थी। प्राचीन सिक्के धातु से बनाए जाते थे। वे ताम्बे, चाँदी, सोने और सीसे से बनाए जाते थे।


पुराने सिक्कों को कैसे और कहां बेचें (old coins buyers) ?




दोस्तों जितने पुराने सिक्के होंगे उनकी उतनी ही वैल्यू (old indian coins value list price) होती है। तभी काफी ऐसे लोग होते हैं जो ऐसे पुराने सिक्कों को संभाल कर रखते हैं और कई ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें पुराने सिक्कों की कलेक्शन करना बहुत ही पंसद होता है।


सिक्कों को बेचने के लिए व्यक्ति (old indian coins information) दो तरीकों का इस्तेमाल करता है। पहला तरीका यह लेता है जैसे कि ई-बे जैसी साइट्स पर अपने सिक्कों के बारे में ऑफर देता है। बता दें कि इसमें आपको नियमों, कीमत और पेमेंट जैसे सारी ही बातों को अपने ही हिसाब से जांचना होता है।


साथ ही साथ में आपको जेजे कलेक्शन जैसी कलेक्टर साइट्स पर अपने क्वाइन की जानकारी दे सकते हैं। अगर आपके पास रेयर क्वाइन हो तो आप क्या कर सकते हैं उस क्वाइन को बेचने (sell old indian coins online for cash) के लिए।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Anju on 13-01-2023

Sikko ke atihasik mehtav

History on 25-07-2021

Sikhon ka aitiha
shendu

kamalesh on 19-02-2021

ऐतेहासिक मुर्दा कहा पर भेचे






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment