UttaraKhand Rajya Sthapanaa Diwas उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस



GkExams on 29-09-2022



सही उत्तर : 09 नवम्बर


उत्तराखंड के बारें में (About uttarakhand in hindi) :




यह भारत का 27 वां राज्य बना था। इससे पहले इसका नाम "उत्तरांचल" हुआ करता था। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की उत्तराखंड 09 नवम्बर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के बाद भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था।


इस राज्य की चारों तरफ की सीमाओं की बात करें तो उत्तराखंड की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। वहीँ पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगती हैं। ध्यान रहे की उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है। और वर्ष 2012 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 1.01 करोड़ थी।


उत्तराखंड का नक्शा :



UttaraKhand-Rajya-Sthapanaa-Diwas


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप उत्तराखंड के नक़्शे (Map of uttarakhand) को आसानी से समझ सकते है।


उत्तराखंड की राजधानी (Capital of uttarakhand) :




आपको बता दे की इस राज्य की दो राजधानी है। हालाँकि पहले एक ही थी जिसका नाम है देहरादून लेकिन इसके बाद में मार्च 2020 में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 04 मार्च 2020 को उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान एक बड़ी घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसका ब्लू प्रिंट तैयार हो जाएगा। इससे पर्वतीय क्षेत्र की विकास योजनाओं को गति मिलेगी।


उत्तराखंड के जिले (Uttarakhand Districts) :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड के जिलों के नामों (uttarakhand districts names) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • नैनीताल
  • अल्मोड़ा
  • पिथौरागढ़
  • उधम सिंह नगर
  • बागेश्वर
  • चम्पावत
  • चमोली
  • उत्तरकाशी
  • देहरादून
  • पौड़ी गढ़वाल
  • टिहरी गढ़वाल
  • हरिद्वार
  • रुद्रप्रयाग



  • उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित मुख्य बातें :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित मुख्य बातें बता रहे है, जो आपके आगामी परीक्षाओं में बेहद उपयोगी साबित हो सकती है...


  • उत्तराखंड का राजकीय पुष्प - ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य)
  • उत्तराखंड का राजकीय वृक्ष - बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)
  • उत्तराखंड का राजकीय पशु - कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)
  • उत्तराखंड का राजकीय पक्षी - मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)
  • उत्तराखंड का राजकीय खेल - फुटबाल
  • उत्तराखंड का राजकीय गीत - उत्तराखंड देवभूमि, मातृभूमि, शत् शत् वंदन
  • उत्तराखंड की राजकीय भाषा - प्रथम- हिंदी, दूसरी- संस्कृत (जनवरी 2010 से)



  • उत्तराखंड के प्रमुख नृत्य (Uttarakhand Culture) :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा उत्तराखंड के प्रमुख नृत्यों के नामों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है....


  • थडिया नृत्य
  • चौंफुला नृत्य
  • छोलिया नृत्य
  • झुमैलो नृत्य
  • तांदी नृत्य
  • झोड़ा नृत्य
  • छपेली नृत्य
  • चाँचरी नृत्य
  • रणभुत नृत्य
  • जागर नृत्य
  • भागनौली नृत्य
  • लंगविर नृत्य
  • नाटी नृत्य
  • पौणा नृत्य
  • सरौं नृत्य
  • छोपती नृत्य
  • घुघती नृत्य
  • भैलो-भैलो नृत्य
  • सिपैया नृत्य
  • पवाड़ा नृत्य
  • बगवान नृत्य
  • शोतीय नृत्य




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Pankaj pandey on 30-04-2020

    Uk quiz





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment