Hindi Sahitya Ke Prashn Aur Uttar हिन्दी साहित्य के प्रश्न और उत्तर

हिन्दी साहित्य के प्रश्न और उत्तर



Pradeep Chawla on 14-10-2018


अतीत के चलचित्र’ के रचयिता कौन हैं? – महादेवी वर्मा
2. ‘अशोक के फूल’ (निबंध सग्रह) के रचनाकार कौन हैं? – हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
3. ‘अष्टछाप’ के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? – सूरदास
4. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
5. ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है? – ब्रजभाषा
6. ‘कामायनी’ किस प्रकार का ग्रंथ है? – महाकाव्य
7. ‘गागर में सागर’ भरने का कार्य किस कवि ने किया है? – बिहारीलाल
8. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत
9. ‘घनिष्ठ’ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर
10. ‘चारु’ शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता
11. ‘चिंतामणि’ के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल
12. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो
13. ‘जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥’ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन
14. ‘झरना’ (काव्य संग्रह) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
15. ‘दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।।’ इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
16. ‘देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।’ ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? – नाभादास
17. ‘दोहाकोश’ के रचयिता कौन हैं? – सरहपा
18. ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद
19. ‘नागनंदा’ नामक संस्कृतनटक की रचना किस शासक ने की? – हर्षवर्धन ने
20. ‘नाट्यशास्त्र’ की रचना किसने की? – भरत मुनि
21. ‘निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं।’ यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? – डॉ. रामविलास शर्मा
22. ‘निरुत्तर’ शब्द का शुद्ध सन्धि विच्छेद क्या है? – निः+उत्तर
23. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन
24. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है? – द्विगु
25. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है? – मलिक मुहम्मद जायसी
26. ‘परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई’। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
27. ‘पल्लव’ के रचयिता कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत
28. ‘पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।’ यह कथन ‘स्कन्दगुप्त’ नाटक के किस पात्र का है? – देवसेना
29. ‘प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।’ यह कथन किसका है? – नन्द दुलारे बाजपेयी
30. ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं? – नरेन्द्र शर्मा
31. ‘प्रिय दर्शिका’ नामक संस्कृत ग्रंथ की रचना किस शासक ने की? – हर्षवर्धन ने
32. ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार कौन हैं? – लल्लू लालजी
33. ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? – खड़ीबोली
34. ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार कौन हैं? – सूरति मिश्र
35. ‘भक्तमाल” भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता कौन थे? – नाभादास
36. ‘भरहूत स्तूप’ का निर्माण किसने कराया? – पुष्यमित्र शुंग ने
37. ‘भारत भारती’ (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
38. ‘मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं।’ यह कथन किसका है? – रामचन्द्र शुक्ल का
39. ‘रस मीमांसा’ रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
40. ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को क्या कहा जाता है? – खड़ीबोली
41. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं? – 7
42. ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है? – भक्ति रस
43. ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है? – कामायनी
44. ‘शिवा बावनी’ के रचनाकार कौन हैं? – भूषण
45. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना है? – रामधारी सिंह ‘दिनकर’
46. ‘साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप’। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर
47. ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं? – सूरदास
48. ‘सुहाग के नूपुर’ के रचयिता कौन हैं? – अमृतलाल नागर
49. ‘हरिश्चन्द्री हिन्दी’ शब्द का प्रयोग किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में किया है? – रामचन्द्र शुक्ल
50. ‘हितोपदेश’ की रचना किसने की? – नारायण पंडित
51. ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का क्या नाम है? – डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
52. ‘कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय’ में कौन-सा अलंकार है? – यमक
53. ‘पृथ्वीराज रासो’ के रचनाकार कौन हैं? – चन्दबरदाई
54. अंकोरवाट कहाँ स्थित है? – कंबोडिया में
55. हिन्दी खड़ी बोली के जन्मदाता कौन है? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
56. हिन्दी गद्य का जन्मदाता किसको माना जाता है? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
57. हिन्दी गध के प्रतिष्ठापक कौन है? – आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी
58. हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 14 सितम्बर
59. हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ किस सन् में प्रकाशित हुआ था? – 1826
60. हिन्दी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे कहा जाता है? – पृथ्वीराज रासो (चन्दबरदाई की रचना)
61. हिन्दी भाषा की बोलियों के आधार पर छत्तीसगढ़ी बोली क्या है? – पूर्वी हिन्दी
62. हिन्दी में आशुलिपि के जन्मदाता कौन हैं? – राधेलाल द्विवेदी
63. हिन्दी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन थे? – सुमित्रानंदन पंत
64. हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग-एक के लेखक का नाम क्या है? – डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
65. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी कौनसी है? – इन्दुमती
66. हिन्दी साहित्य के आरंभिक काल को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने क्या कहा है? – वीरगाथा काल
67. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है? – गार्सा द तासी
68. ‘हिमालय के आँगन में उसे प्रथम किरणों का दे उपहार, उषा ने हँस अभिवादन किया और पहनाया हीरे का हार।’ इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
69. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं? – 22 भाषाएं
70. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ कौनसी हैं? – संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी
71. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है? – अनुच्छेद 343 (1)
72. ‘संसद से सड़क तक’ (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? – सुदामा पांडेय ‘धूमिल’
73. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा कौनसी है? – तेलुगु
74. ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी रचना है? – रामधारी सिंह ‘दिनकर’
75. सखि वे मुझसे कह कर जाते। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – मैथली शरण गुप्त
76. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिंदी में किसने लिखी? – राजेन्द्र प्रसाद
77. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में देव बड़े हैं कि बिहारी विवाद को जन्म दिया? – मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
78. सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत यात्री की? – फाह्यान ने
79. सर्वप्रथम भारत को इंडिया किसने कहा? – यूनानवासियों ने
80. सर्वप्रथम भारतवर्ष का जिक्र किस अभिलेखा में मिला है? – हाथी गुंफा अभिलेख में
81. साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर
82. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है? – जयशंकर प्रसाद
83. किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ बोली जाती हैं? – भारत
84. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं? – वीर रस
85. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? – उर्वशी
86. रीतिकाल का वह कौन-सा कवि है, जो अपनी मात्र एक कृति से हिन्दी साहित्य में अमर हो गया? – बिहारी
87. रेशम बनाने की तकनीक का अविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ? – चीन में
88. लाल पीला होने का क्या अर्थ है? – क्रोध करना
89. ले चल मुझे भुलावा देकर, मेरे नाविक धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
90. लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – घनानन्द
91. ‘एक भारतीय आत्मा’ किसे कहा जाता है? – माखनलाल चतुर्वेदी
92. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को क्या कहा जाता है? – किरात
93. कटकटान कपि कुंजर भारी। दुहु भुजदंड तमकि महिमारी।। डोलत धरनि सभापद खसे चले भाजि भय मारूत ग्रसे।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
94. ‘कठिन काव्य का प्रेत’ किस कवि को कहा जाता हैं? – केशवदास को
95. कथा सम्राट किसे कहा जाता है? – प्रेमचंद
96. कबीरदास की भाषा क्या थी? – सधुक्कड़ी
97. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है? – मुंशी प्रेमचंद
98. ‘कलम की सिपाही’ क्या है? – जीवनी
99. कवि कालिदास की ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम’ का हिन्दी अनुवाद किसने किया? – राजा लक्ष्मण सिंह
100. ‘कस्तूरी कुंडल बसै’ किसकी आत्मकथा है? – मैत्रेयी पुष्पा की




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment