Aravali Parvat.Ka Itihas अरावली पर्वत.का इतिहास

अरावली पर्वत.का इतिहास



GkExams on 15-05-2022


अरावली पर्वत.का इतिहास : अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है,जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को पूर्व और पश्चिम दो भागों में बांटती है।


विशषज्ञों की माने तो इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग यानी (45000 लाख वर्ष) में हुई थी। ध्यान रहे की इसकी कुल लम्बाई 692 कि. मी. है जो गुजरात के खेड़ ब्रम्हा से दिल्ली तक है। वहीँ केवल राजस्थान राज्य की बात करें तो यहाँ इस पर्वतमाला की लम्बाई 550 कि. मी. है। अरावली पर्वत श्रंखला राज्य के 9% भूभाग पर फैली है। इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर है।


यह भी ध्यान रहे की गुरुशिखर अरावली पर्वत श्रंखला की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी ऊंचाई 1722 मीटर है। यहाँ चोटी माउंट आबू में है। वहीँ दूसरी सबसे ऊँची चोटी सेर सिरोही में है। इसके अलावा तीसरी सबसे ऊँची चोटी जरगा उदयपुर में स्थित है। अरावली की पहाड़ियों में 1300 मीटर की ऊंचाई पर राजस्थान का सबसे ऊँचा शहर माउन्ट आबू शहर स्थित है।


अरावली पर्वत map :


Aravali-Parvat.Ka-Itihas


उपरोक्त चित्र के अनुसार आप अरावली पर्वत map को समझ सकते है।


अरावली पर्वतमाला की विशेषताएं :




अरावली पर्वतमाला की अद्भुत विशेषताएं है। इसकी उत्पत्ति प्राचीन कल्प में संरचमात्मक दृष्टि से रचित की गई है। इस पर्वत श्रेणी का विस्तार उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक किया गया है। दक्षिण-पश्चिम के भाग में नुकीले तेजधार एवं संकरे कंघीनुमा पर्वत शिखर पाए जाते हैं।


वहीं दूसरी ओर यह पर्वतमाला उत्तर-पश्चिमी भारत में वर्षा के सामान्य वितरण को भी प्रभावित करती है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की दिशा के अनुकूल फैले होने के कारण जलभरी हवाएं इसके समानान्तर प्रवाहित होकर हिमालय तक बेरोक-टोक चली जाती हैं। और इसी कारण राजस्थान में मानसून की दौरान अत्यधिक वर्षा नहीं होती है।



Comments Chinu Sharma on 27-11-2021

Arabli parvat ki hight kya h

Jagdish bhati on 30-09-2021

Aravli kis plate ka hisa h





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment