Peshab Ka Rang Peela Kyon Hota Hai पेशाब का रंग पीला क्यों होता है

पेशाब का रंग पीला क्यों होता है



GkExams on 10-02-2019

हमारे शरीर में हर फंक्शन का अच्छे से होना बहुत जरूरी है। अगर इन फंक्शन में थोड़ी सी भी खराबी आने लग जाती है तो इसका मतलब है कि हम बीमार होने वाले हैं। शारीरिक फंक्शन का एक हिस्सा है ‘मूत्र विसर्जन’। इस क्रिया से शरीर के सारे विषाक्त निकल जाते हैं। कई बार पेशाब के पीले रंग को देखकर आप सोचते होंगे की आपके पेशाब का रंग पीला क्यों आ रहा है और कई लोग इसे देखकर नजरअंदाज भी कर देते है, लेकिन यदि इसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाए तो इसके कारण आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं, जिसके कारण आपके पेशाब का रंग पीला हो जाता है। पेशाब पीली होने की समस्या देखा जाए तो आपके शरीर की गतिविधियों से ही संपर्क रखती हैं। जैसे की कई बार जब आपकी बॉडी का तापमान नार्मल नहीं रहता है, इस कारण भी आपके पेशाब का रंग पीला होने लगता है। शरीर में पानी की कमी होने पर अचानक से ज्यादा शारीरिक श्रम करने पर, ज्यादा दवाइओं के सेवन से, ऐसे और भी कई कारण हो सकते हैं जिसके कारण आपके पेशाब का रंग पीला होने लग जाता है।

यदि आपका पेशाब लगातार काफी दिनों तक पीला ही आता रहे तो इसका मतलब ये भी होता है कि शायद आपको स्टोन की समस्या है। इसीलिए इस समस्या के बढ़ने से पहले ही आपको इस बारे में अपने डॉक्टर से राय लेनी चाहिए। तो आइये अब विस्तार से जानते हैं कि पेशाब पीली होने के क्या क्या कारण होते हैं।

  • पेशाब पीली होने का सबसे बड़ा कारण होता है की आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर रहे हैं। एक व्यक्ति को दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। यदि आप इससे भी कम पानी पीते हैं तो आपको ये समस्या हो सकती है।
  • जब आप अचानक से अधिक श्रम करने लगते है और आपका शरीर थक जाता है, तो इसके कारण भी आपके पेशाब का रंग पीला हो जाता है।
  • पेशाब का एक कारण आपके शरीर में होने वाली पथरी की समस्या भी हो सकती है।
  • मूत्रमार्ग में संक्रमण होने के कारण भी पेशाब का रंग पीला हो जाता है।
  • जब आपके शरीर का तापमान नार्मल नहीं रहता है, तो भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • शरीर में जब नई कोशिकाएं बनती या फिर टूटती है तो भी आपके पेशाब का रंग पीला हो जाता है।
  • जब आपके शरीर में बहुत गर्मी हो जाती है या आपको शारीरिक रूप से कमजोरी का अहसास होता है, तो इस कारण भी आपके पेशाब का रंग पीला हो जाता है।
  • जो लोग अल्कोहल का सेवन अधिक मात्रा में करते है उनके पेशाब का रंग भी पीला होने लगता है।
  • गर्भवती महिलाओ के यूरिन का रंग भी कई बार पीला हो जाता है, ऐसे में घबराने की बात नहीं होती है, ये शरीर में नई कोशिकाओं के बनने के कारण होता है।

पेशाब का रंग, पेशाब आने की मात्रा और पेशाब में से आने वाली बदबू से ही व्यक्ति के स्वास्थ्य के पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति स्वस्थ हैं या बीमारियों से ग्रस्त है।


अगर आपको भी पेशाब पीली आ रही है तो पहले इनके कारणों का पता करें। अगर कोई गंभीर समस्या आ रही है तो जल्द ही अपने नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। कारण आपको पता ही चल गए हैं कि पेशाब पीली क्यों आती है। हमने यह लेख प्रैक्टिकल अनुभव व जानकारी के आधार पर आपसे साझा किया है। अपनी सूझ-बुझ का इस्तेमाल करे।





Comments Contravention Rang Store on 10-07-2023

Kontya vansha cha rang pivala asto

Madan kumar on 27-05-2023

Urin ka कलर yello kyo ho jate hai

Ashif imama on 02-12-2022

Pehsab ka rang pila q hota hai


Sumit on 01-03-2022

Peshab Ka Rang Pila Kyon Hota Hai

Sushil sanu on 11-12-2021

What is the ph of urin ?

Pooja on 20-07-2021

Urin ka rang yello kyo ho jata hai

Payal on 20-06-2021

Mere sharir me thkabat bhut jyada rhati h


Madan kumar on 04-07-2020

पेशाब का रंग पीला क्यों हो जाते हैं





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment