Bharat Ke Pratham Mahanyaywadi भारत के प्रथम महान्यायवादी

भारत के प्रथम महान्यायवादी



GkExams on 05-08-2022


सही उत्तर : एम. सी. सीतलवाड़


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की भारत के प्रथम महान्यायवादी (attorney general of india) श्री एम. सी. सीतलवाड़ थे। और वर्तमान समय में वर्ष 2017 से के. के. वेणुगोपाल भारत के महान्यायवादी है।


महान्यायवादी कौन होता है?




ध्यान रहे की भारत का महान्यायवादी देश का सर्वोच्च विधि अधिकारी होता है। और भारत का महान्यायवादी सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार होता है और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्राथमिक वकील होता है।


हमारे देश में महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा सरकार की सलाह पर की जाती है। वह एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिये जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य हो, अर्थात् वह भारत का नागरिक हो, उसे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का पाँच वर्षों का अनुभव हो या किसी उच्च न्यायालय में वकालत का 10 वर्षों का अनुभव हो अथवा राष्ट्रपति के मतानुसार वह न्यायिक मामलों का योग्य व्यक्ति हो।


भारत के महान्यायवादियों की सूची :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा अब तक के भारत के महान्यायवादियों की सूची (List Attorney General of India) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. एम सी सीतलवाड़ : 28 जनवरी 1950 – 1 मार्च 1963


2. सी.के. दफ्तरी : 2 मार्च 1963 – 30 अक्टूबर 1968


3. निरेन डे : 1 नवंबर 1968 – 31 मार्च 1977


4. एस वी गुप्ते : 1 अप्रैल 1977 – 8 अगस्त 1979


5. एल.एन. सिन्हा : 9 अगस्त 1979 – 8 अगस्त 1983


6. के परासरण : 9 अगस्त 1983 – 8 दिसंबर 1989


7. सोली सोराबजी : 9 दिसंबर 1989 – 2 दिसंबर 1990


8. जी रामास्वामी : 3 दिसंबर 1990 – 23 नवंबर 1992


9. मिलन के. बनर्जी : 21 नवंबर 1992 – 8 जुलाई 1996


10. अशोक देसाई : 9 जुलाई 1996 – 6 अप्रैल 1998


11. सोली सोराबजी : 7 अप्रैल 1998 – 4 जून 2004


12. मिलन के. बनर्जी : 5 जून 2004 – 7 जून 2009


13. गुलाम एस्सजी वाहनवति : 8 जून 2009 – 11 जून 2014


14. मुकुल रोहतगी : 12 जून 2014 – 30 जून 2017


15. के.के. वेणुगोपाल : 30 जून 2017 से वर्तमान समय तक




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Skumar on 06-09-2020

Bihar ka cm koun hai





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment