Akhir Kaise Nasht Hui Sindhu Ghati Sabhyata आखिर कैसे नष्ट हुई सिंधु घाटी सभ्यता

आखिर कैसे नष्ट हुई सिंधु घाटी सभ्यता



GkExams on 01-02-2023


भारत का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता से प्रारंभ होता है जिसे हम "हड़प्पा सभ्यता" के नाम से भी जानते हैं। यह सभ्यता लगभग 2500 ईस्वी पूर्व दक्षिण एशिया के पश्चिमी भाग मैं फैली हुई थी,जो कि वर्तमान में पाकिस्तान तथा पश्चिमी भारत के नाम से जाना जाता है।

Akhir-Kaise-Nasht-Hui-Sindhu-Ghati-Sabhyata


यह अब तक ज्ञात सभी सभ्यताओं में सबसे प्राचीन है। इसकी खोज 1921 में हुई। इसका विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (indus valley civilization map) के किनारे हुआ। बताया जाता है की हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा और राखीगढ़ी इसके प्रमुख केन्द्र थे।


सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilisation) के बारें में :




इस सभ्यता की खोज "रायबहादुर दयाराम साहनी" (who discovered indus valley civilization) ने की। और यह सभ्यता त्रिभुजाकार क्षेत्र में फैली हुई थी तथा इसका क्षेत्रफल 12,99,600 वर्ग किमी. था।


सबसे पहले 1826 ई. में चाल्स मर्सन को हड़प्पा से बड़ी संख्या में ईंटें प्राप्त हुई थी। 1856 ई. में करांची और लाहौर के बीच रेल मार्ग बनाने के लिए ईंटों की आवश्यकता हुई , परिणामस्वरूप हड़प्पा के खंडहर की खुदाई की गई।


खुदाई करते समय ही यहां एक प्राचीनतम स्थल होने का आभास हुआ। इसके बाद विद्वानों ने हड़प्पा को सिंधु घाटी सभ्यता की प्रथम राजधानी कहा है।


इन सबके अलावा यहां से प्राप्त बर्तनों पर मानव आकृतियां भी प्राप्त हुई हैं। ध्यान रहे की ऋग्वेद में हड़प्पा सभ्यता को "हरियूपिया" कहा गया है।


हड़प्पा सभ्यता का अंत :




बताया जाता है की इस सभ्यता का अंत बाढ़ के प्रकोप से हुआ। ये भी सच है की सिंधु घाटी सभ्यता नदियों के किनारे-किनारे विकसित हूई, इसलिए बाढ़ आना स्वाभाविक था, अतः यह तर्क सर्वमान्य हैं। लेकिन कुछ विद्वान मानते है कि केवल बाढ़ के कारण इतनी विशाल सभ्यता समाप्त नहीं हो सकती।


वैसे हड़प्पा सभ्यता के अंत के कई कारण बताये जाते है, जो निम्नलिखित है....


  • क्षेत्र में वनोन्मूलन
  • जलवायु परिवर्तन
  • आसपास की नदियों का सूखना
  • शासकों का नियंत्रण खोना
  • आर्यों का आक्रमण
  • भू-भाग का अति प्रयोग



  • हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषता :


    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • पके हुए ईटों के मकान
  • सड़कों का चौड़ा होना
  • सड़के समकोण पर काटती
  • पानी के लिए निकास व्यवस्था
  • सीवरेज लाइन
  • प्रौद्योगिकी ज्ञान
  • चिकित्सा विज्ञान




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment