Kachchh Ke Bare Me Jankari कच्छ के बारे में जानकारी

कच्छ के बारे में जानकारी



GkExams on 08-11-2022


कच्छ के बारें में (About Rann Of Kutch In Hindi) : यह कच्छ का रण एक विशाल क्षेत्र है, जो थार रेगिस्तान का ही एक हिस्सा है। रन ऑफ कच्छ का अधिकांश भाग गुजरात में है, जबकि कुछ भाग पाकिस्तान में है। इस व्हाइट डेजर्ट की खास बात ये है कि मानसून के आते ही गर्मियों के बाद कच्छ की खाड़ी का पानी इस रेगिस्तान में आ जाता है, जो सफेद रण एक विशाल समुद्र की तरह दिखाई देता है।


इसी नज़ारे का आनंद लेने के लिए दुनियाभर से लोग इस मशहूर जगह पर आते-जाते रहते है। यह पूरा इलाका 23,300 किमी में फैला हुआ है। वैसे दुनिया के सबसे बड़े नमक रेगिस्तानों में से एक भारत के गुजरात राज्य में कच्छ का महान रण न केवल अपने प्राकृतिक वैभव के लिए जाना जाता है बल्कि यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया द रण उत्सव (rann of kutch festival) के लिए भी ये काफी पॉपुलर है।

Rann of kutch in map :



Kachchh-Ke-Bare-Me-Jankari


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप Rann of kutch in map को आसानी से समझ सकते है।


कच्छ की सैर :




कच्छ का इतिहास (rann of kutch packages) सदियों से चली आ रही कलात्मकता की विरासत से भरा हुआ है। इसकी भौगोलिक स्थिति कच्छ को एक अनूठा गंतव्य बनाती है जहाँ आप समुद्र तट, पहाड़ और सफेद रेगिस्तान पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।


अगर आप भी कच्छ की सैर (rann of kutch trip) करना चाहते है तो आपको बता दे की इसके लिए सही समय है अक्टूबर महिना। इस महीने में यहां हर साल रण उत्सव आयोजित होता है। इस दौरान आपको रण का एक अलग ही अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अक्टूबर से मार्च तक यह पयर्टकों के लिए पीक सीजन होता है। इसलिए यहाँ हम आपको कुछ टिप्स दे रहे है, जिन्हें अपनाकर आप आराम से अपने सफर का मजा ले सकते है...


  • अपनी यात्रा की योजना रणोत्सव के शुरुआती दिनों के अनुसार बनाएं. ऐसा करके आप इस महोत्सव का पूरी तरह लुत्फ़ उठा सकेंगे।
  • रण के सैर के दौरान किसी सुविधा (भोजन, पानी और शौचालय) की उम्मीद न ही करें तो बेहतर।
  • एक जरूरी बात यह है की अगर आप किसी ट्रैवेल पैकेज के तहत नहीं जा रहे हैं तो आपको विशेष प्रवेशपत्र का इंतज़ाम ख़ुद ही करना होगा। इसमें पूरा दिन लग जाता है। अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें।



  • कच्छ के प्रमुख पर्यटन स्थल :




    अगर आप कच्छ के रण को घूम रहे है तो आप इन प्रसिद्द जगहों पर जाकर अपने सफ़र को और अच्छा बना सकते है, जिनके नाम इस प्रकार है...


  • ग्रेट रण ऑफ़ कच्छ
  • नारायण सरोवर और संग्रहालय
  • छारी ढांड बर्ड सैंक्चुअरी
  • काला डूंगर
  • कोटेश्वर महादेव मंदिर
  • सियोट गुफा
  • लखपत
  • कच्छ रेगिस्तान वन्यजीव अभयारण्य
  • धोलावीरा





  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Shraddha on 31-07-2023

    Ye bohot hi acccha he

    Kachha ki jankari on 19-05-2023

    Kachha ki jankari

    Kachh on 11-04-2023

    Kachh ka samundar tal se kitna ucha hai


    Chhaya on 11-01-2022

    Kachch kya pdesh her ki nhi

    RahL on 19-12-2021

    Hi





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment