Kitne Rajya Me BJP Ki Sarkaar Hai कितने राज्य में बीजेपी की सरकार है

कितने राज्य में बीजेपी की सरकार है



GkExams on 12-05-2019

त्रिपुरा 2018 में त्रिपुरा में लेफ्ट का 25 साल पुराना किला ढहाते हुए बीजेपी गठबंधन को 43 सीटें मिली। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) ने 16 सीटें जीतीं।
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 325 सीटें जीती हैं। और मुख्यमंत्री की गद्दी मिली फायरब्रांड हिंदू नेता योगी आदित्यनाथ को। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी बीजेपी का झंडा लहर रहा है। 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की सत्ता में पांच साल बाद वापसी की है। त्रिवेंद्र रावत राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिहार बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार की जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार सत्ता में साझीदार बन गये। सरकार में भाजपा जूनियर पार्टनर के तौर पर शामिल हैं और उसके नेता सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री हैं। गोवा गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को वापस मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के लिए भेजा गया। चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस को यहां विपक्ष में बैठना पड़ रहा है।
मणिपुर पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है जिसका नेतृत्व पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एन बीरेन सिंह कर रहे हैं। वह राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं। इस राज्य में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पायी। हिमाचल प्रदेश नवंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। हालांकि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित किए गए प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए।
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला। लंबी वार्ताओं के बाद बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने मिलकर गठबंधन सरकार बनायी। बीजेपी यहां गठबंधन में जूनियर पार्टनर है। हरियाणा बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2014 के चुनावों में पार्टी को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद सरकार बनायी। संघ से जुड़े रहे खट्टर प्रधानमंत्री मोदी के करीबी समझे जाते हैं। कितने राज्य में बीजेपी की सरकार है राजस्थान राजस्थान में सरकार की कमान बीजेपी की वसुंधरा राजे सिंधिया के हाथों में हैं। यहां 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 163 सीटें जीतकर कांग्रेस के अशोक गहलौत को सत्ता से बाहर किया था। गुजरात गुजरात में 1998 से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। फिलहाल राज्य सरकार की कमान भाजपा के विजय रुपाणी के हाथों में है।
मध्य प्रदेश पिछले 12 साल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान विराजमान हैं। राज्य में 2003 से लगातार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और विपक्षी कांग्रेस की हालत वहां लचर है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के रमन सिंह छत्तीसगढ़ में 2003 से लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर रहे रमन सिंह के लिए निकट भविष्य में भी कोई बड़ी चुनौती फिलहाल दिखाई नहीं देती।
झारखंड झारखंड में 2014 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की और रघुवर दास को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वह राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है। हालांकि दोनों के बीच तकरार अकसर सुर्खियों में रहती है। सरकार का नेतृत्व बीजेपी के देवेंद्र फडनवीस कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में 2014 के विधानसभा चुनाव में कुल 175 में से 102 सीटें जीतकर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने स्पष्ट बहुमत वाली सरकारी बनायी। राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चार विधायक हैं जो नायडू सरकार के साथ हैं। असम असम में बीजेपी के सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। 2016 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 86 सीटें जीतकर राज्य में एक दशक से चले आ रहे कांग्रेस के शासन का अंत किया।
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं जो दिसंबर 2016 में भाजपा में शामिल हुए। सियासी उठापटक के बीच पहले पेमा खांडू कांग्रेस छोड़ पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश में शामिल हुए और फिर बीजेपी में चले गए। सिक्किम सिक्किम की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। लेकिन राज्य में सत्ताधारी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। इस तरह सिक्किम भी उन राज्यों की सूची में आ जाता है जहां बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकारें हैं।
बीजेपी का बढ़ता असर इस तरह भारत के कुल 29 राज्यों में से 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी या उसके सहयोगियों की सरकारें हैं। बीजेपी की इस लोकप्रियता के पीछे निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है। कांग्रेस के लगातार कमजोर होने का सीधा फायदा बीजेपी को मिला है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments सोनू नायक on 10-07-2023

जय भाजपा विजय भाजपा

Sandeep, upadhyay ma on 11-09-2022

मध्यप्रदेश,सीधी,जिले,से,आम,आदमी,पार्टी,में,सदस्य,बनना,चाहते,है।

Raza on 08-08-2021

Kitne rajy me bjp hai


Amir khan on 22-02-2020

Kitne rajy me bhajapa ki sarkar h





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment