Nibandh Lekhan Ke Vishay निबंध लेखन के विषय

निबंध लेखन के विषय



GkExams on 18-09-2022


निबंध की परिभाषा (Essay Defenation In Hindi) : सबसे पहले हम निबंध शब्द के बारें में बात करने तो यह शब्द ‘नि+बंध’ से बना है, जिसका मतलब है अच्छी तरह से बँधा हुआ। इनकी भाषा विषय के अनुकूल होती है। निबंध (expository essay) की शक्ति है अच्छी भाषा। भाषा के अच्छे प्रयोगद्वारा ही भावों विचारों और अनुभवों को प्रभावशाली दंग से व्यक्त किया जा सकता है।

Nibandh-Lekhan-Ke-Vishay


निबंध वह लेख है (how to write an essay introduction) जिसमें किसी गहन विषय पर विस्तारपूर्वक और पाण्डित्य पूर्व ढंग से विचार किया गया हो। इस प्रकार के लेख को निबंध कहा जाता है।


निबंध के अंग :




निबंध के 4 अहम् अंग (how to write an essay format) होते है, जो निम्नलिखित प्रकार से है...


1. शीर्षक :


शीर्षक आकर्षक होना चाहिए ताकि लोगों में निबंध पढ़ने की उत्सुकता पैदा हो जाए।


2. प्रस्तावना :


निबंध की श्रेष्ठता की यह नींव होती है। इसे भूमिका भी कहा जाता है। यह अत्यंत रोचक और आकर्षक होनी चाहिए परन्तु यह बहुत लम्बी नहीं होनीचाहिए। भूमिका इस प्रकार की हो जो विषयवस्तु की झलक प्रस्तुत कर सकें।


3. विस्तार :


यहीं विचारों का विकास होता है। यह निबंध का सर्वप्रमुख अंश है। इनका संतुलित होना अत्यंत आवश्यक है। यहीं निबंधकार अपना दृष्टिकोण प्रकट करता है।


4. उपसंहार :


निबंध का समापन एक निश्चित क्रम में होता है। लेखक अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। उपदेश, दूसरे के विचारों को उद्घृत कर या कविता की पंक्तिके माध्यम से निबंध समाप्त किया जा सकता है।


निबंध के प्रकार :




आमतौर पर निबंध के चार प्रकार (essay example) होते है, जो इस प्रकार है...


1. वर्णनात्मक निबंध :


यह उस निबंध को कहते हैं जिसमें किसी घटना, वस्तुअथवा स्थान का वर्णन होता है। वर्णन के लिए भाषा सरल और ओजस्वी होनी चाहिए और शैली रोचक। निबंध पढ़कर उस वस्तु घटना या स्थान का पूरा चित्र आँखों के सामने आ जाना चाहिए।


किसी त्यौहार जैसे-होली, दीपावली, ईद या क्रिसमस, यात्रा, दृश्य,स्थान या घटना, गणतंत्र दिवस की परेड, ताजमहल, ओलपिक खेल आदि पर लिखे गए निबंध प्राय: वर्णनात्मक निबंध कहलाते है।


2. विचारात्मक निबंध :


विचार या चिंतन की प्रधानता होने के कारण इन्हें विचारात्मक निबंध कहते हैं। इस प्रकार के निबंध लिखना प्राय: कठिन होता है, भूदान-यज्ञ,अहिंसा परमो धर्म:, अछतोद्धार विधवा-विवाह जैसे सामजिक राष्ट्रीय एकता, विश्व बंधुत्व जैसे - राजनीतिक तथा ईश्वर, आत्मा जैसे दार्शनिक विषय आते है।


3. भावात्मक निबंध :


इसमें कल्पनात्मकनिबंध भी आते हैं। कल्पनात्मक निबंध के उदाहरण है- ‘यदि मैं प्रधानमंत्री होता’ मेरी अभिलाषा, ‘नदी की आत्मकथा’ आदि।


4. साहित्यिक या आलोनात्मक निबंध :


किसी साहित्यकार, साहित्यिकविधा या साहित्यिक प्रवृत्ति पर लिखा गया निबंध साहित्यिक या आलोचनात्मक निबंध कहलाता है, जैसे मुंशी प्रेमचंद, तुलसीदास, आधुनिक हिन्दी कविता, छायावाद हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग आदि। इसमें ललित निबंध भी आते हैं। इनकी भाषा काव्यात्मक और रसात्मक होती है। ऐसे निबंध शोध पत्र के रूप में अधिक लिखे जाते हैं।

निबंध लेखन के विषय :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा निबंध लेखन के विषयों (Essay Topics In Hindi) के बारें में अवगत करा रहे है, जिन्हें चुनकर आप एक अच्छा सा निबंध लिख सकते है...


  • राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान निबंध
  • अतिवृष्टि पर निबंध
  • राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर निबंध
  • नक्सलवाद पर निबंध
  • नशे की दुष्प्रवृत्ति निबंध
  • मन के हारे हार है मन के जीते जीत पर निबंध
  • युवा पर निबंध
  • दूरदर्शन और युवावर्ग पर निबंध
  • बस्ते का बढ़ता बोझ पर निबंध
  • दहेज नारी शक्ति का अपमान है पे निबंध
  • खुला शौच मुक्त गाँव पर निबंध
  • मानसिक सुख और सन्तोष निबंध
  • देशप्रेम पर निबंध
  • सत्संगति का महत्व पर निबंध
  • सिनेमा और समाज पर निबंध
  • लड़का लड़की एक समान पर निबंध
  • रेलवे प्लेटफार्म का दृश्य पर निबंध
  • मूल्य-वृदधि की समस्या निबंध
  • पर्वतीय यात्रा पर निबंध
  • असंतुलित लिंगानुपात निबंध
  • मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध
  • मेट्रो रेल पर निबंध
  • दूरदर्शन पर निबंध





  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments tatva on 10-06-2023

    tatva kya hote he

    Pooja surykant patil on 03-02-2023

    Ladka ladki ek saman par nibaddh

    Pawan on 24-10-2021

    श्रेष्ठता निम्बध






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment