mp Bandh Aivam Nadi Pariyojnayein pdf mp बांध एवं नदी परियोजनाएँ pdf

mp बांध एवं नदी परियोजनाएँ pdf



GkExams on 18-07-2021


नमस्कार मित्रों आज हम बात करने वाले हैं। मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी घाटी एवं बहुउद्देशीय परियोजनाओं के बारे में ,जैसा कि बहुउद्देशीय शब्द से ही पता चलता है , की बहुउद्देशीय परियोजना उन परियोजनाओं को कहा जाता हैं। जिनको कई सारे उद्देश्यो की पूर्ति के लिए विकसित किया जाता है। जैसे कि बाढ़ नियंत्रण ,सूखा नियंत्रण , सिंचाई , पेयजल की व्यवस्था ,एवं पर्यटन स्थल विकसित करना , मछली पालन , इत्यादि।

तो अब हम बात करने वाले हैं। मध्य प्रदेश की प्रमुख 10 नदी घाटी ( बहुउद्देशीय ) परियोजनाओं के बारे में -


( 1 ) चंबल घाटी परियोजना - यह मध्य प्रदेश की प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। इसकी शुरुआत 1953 से 1954 में की गई थी। तथा यह 1964 में बनकर तैयार हुई थी। ऐसी कई बहुउद्देशीय उद्देश्यो की पूर्ति के लिए चंबल तथा उसकी सहायक नदियों पर जितने भी बांध बनाए गए हैं। उन सारे बांधों को चंबल घाटी परियोजना के अंतर्गत रखा गया है। चंबल नदी पर तीन प्रमुख बांध बनाए गए हैं , यह निम्नलिखित हैं।
(a) गांधी सागर बांध - यह मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है।


(b) जवाहर सागर बांध - यह मुख्य रूप से राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है। इसको कोटा बैराज के नाम से भी जाना जाता है।


(c) राणा प्रताप सागर बांध- यह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित है।


इस पूरी परियोजना ( चंबल घाटी परियोजना ) को अगर हम बारीकी से समझें तो यह मध्य प्रदेश और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है।


(2) नर्मदा घाटी परियोजना - इस परियोजना की आधारशिला 1984 में रखी गई थी। और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। यह मध्य प्रदेश की दूसरी प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना है , क्योंकि यह नर्मदा और नर्मदा के 41 सहायक नदियों पर विकसित सबसे बड़ी परियोजना है। यह मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है। नर्मदा घाटी परियोजना के अंतर्गत कुछ प्रमुख बांध बनाए गए हैं , जिन बांधों में सबसे प्रमुख निम्नलिखित हैं।


(a) इंदिरा सागर बांध - इसे जूवट के नाम से जाना जाता है यह खंडवा जिले में स्थित है।
(b) ओंकारेश्वर बांध - यह खंडवा जिले में स्थित है।
(c) सरदार सरोवर बांध - यह गुजरात में स्थित है।


इन बांधों से जो भी फायदा होता है। वह इन सभी राज्यों ( मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र ) को संयुक्त रूप से मिलेगा , फिर चाहे वह विद्युत उत्पादन हो या सिंचाई पेयजल इत्यादि।


(3) बाणसागर परियोजना - इसकी नींव 1979 में रखी गई थी। तथा यह मध्यप्रदेश के सोन नदी पर विकसित की गई परियोजना है। यहां मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और बिहार की संयुक्त परियोजना है। इसका नाम बाणसागर संस्कृत के महाकवि बाणभट्ट के नाम पर पड़ा क्योंकि सोन नदी कर्म स्थल मानी जाती है , बाणभट्ट की।


(4) माताटीला ( बांध ) परियोजना - इसे कई और नामों से जैसे रानी लक्ष्मीबाई सागर राजघाट इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है। यह परियोजना बेतवा नदी पर स्थित है तथा यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है यह ललितपुर टीकमगढ़ के क्षेत्र में स्थित है


(5) बरगी परियोजना - इसे रानी अवंती बाई सागर परियोजना के नाम से भी जाना जाता है इसका निर्माण 1974 में किया गया था यह मुख्य रूप से बरगी नदी पर स्थित है और जबलपुर जिले के अंतर्गत आता है बरगी नदी नर्मदा नदी की एक सहायक नदी है


(6) हलाली ( बांध ) परियोजना - इसे सम्राट अशोक सागर परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। यह हलाली नदी पर स्थित है यह बेतवा की एक छोटी सी सहायक नदी है मुख्य रूप से यह परियोजना रायसेन जिले के अंतर्गत आती है पर इसका लाभ रायसेन और विदिशा दोनों जिलों में सिंचाई के रूप में किया जाता है


(7) बावन थडीं परियोजना - यह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है मुख्य रूप से यह वैनगंगा नदी पर स्थित है इस परियोजना को मुख्य रूप से राजीव सागर परियोजना के नाम से जाना जाता है एवं इसे लोवर वैनगंगा परियोजना कहा जाता है यह बालाघाट जिले के अंतर्गत आता है।


(8) अपर वेनगंगा परियोजना - यह भी वेन गंगा नदी पर स्थित है एवं यह भी बालाघाट जिले के अंतर्गत आता है इसको संजय सरोवर के नाम से भी जाना जाता है


(9) जोबट परियोजना - यह परियोजना मुख्य रूप से हाथी नदी पर स्थित है हथेली नदी नर्मदा की सहायक नदी है यह धार जिले में स्थित है इस परियोजना को चंद्रशेखर आजाद परियोजना के नाम से भी जाना जाता है


(10) तवा ( बांध ) परियोजना - यह मध्य प्रदेश का सबसे लंबा बांध है तथा यह तवा नदी पर स्थित है तवा नदी जो कि नर्मदा की सहायक नदी है यह होशंगाबाद जिले के अंतर्गत आता है


मित्रों हम यह आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे अपने और मित्रों को भी भेजिए और हम प्रतिदिन आपके लिए ऐसी पोस्ट लाते रहते हैं अगर आपको कहीं पर भी हमारे पोस्ट परा आशंका या त्रुटि है तो उसे आप तुरंत बताएं उसे जल्द से जल्द सुधारा जाएगा। तथा पोस्ट को ले करके आप अपने विचार हमें बताएं। जिससे हमें अपनी त्रुटियों का एहसास हो

‌‌ ‌ धन्यवाद।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments धर्मेन्द्र सिंह पडवा र on 02-10-2023

बांध का काम कब लगगा

Kamlesh Rajput on 14-08-2023

Sir khodhi tekapar talab pariyojna ka kab suroo hoga?

Btajeshlodhinimon on 29-05-2023

बहरोल बांध मे प्रभावित जमीन एवं उसकी सीमा किन किन गाव तक है एव कोन कोन से गाव की जमीन डूब मे आ रही है


bheekam lodhi on 05-05-2023

Dashan revar m.p. Disst banda

Sandeep Sisodiya on 29-04-2023

Mp की पुरी नदी घाटी परियोजना की समपुण जानकारी चाहिए सर जी

अनिल अहिरवार on 06-03-2023

बण्डा डेम का कार्य कब प्रारंभ होगा ।

NEELESH TIWARI on 05-03-2023

ULDAN BANDA BANDH KA TARGET KITNE SALO KA HE.


bheekam lodhi on 19-01-2023

Banda disst m.p. Bandh



Atul Kumar( up) on 29-07-2020

Hello sir good morning. Sir,mp mai koi bandargah nhi hai kya

Neelesh Tiwari on 05-11-2020

Uldan Banda Dem Ka Kam Kon Year Me Suru Hoga

Suresh kushwaha on 05-11-2020

Hanota pariyojna bhandh me Rahatgad tahseel ke kitney gaow Doov chetr Batay

nandram lodhi on 01-12-2020

Uldan bandh ka muabja kitna milega


Monu on 29-03-2021

Uldan bandh ka Kam kab lagega

indrpal on 21-04-2021

उल्दन बहरोल बाधॅ की जानकारी

mahendr ahirwar on 02-06-2021

muabja kab mile ga

बलराम पटेल बहरोल on 08-08-2021

बाध कब बदेगा

Dhasan Uldan Banda Bandh Ka Kam Kis Year Me Me Su on 17-08-2021

Dhasan Uldan Bandh Ka Kam Kon San Me Suru Hoga

Rinku mavi on 08-10-2021

Mp me kon kon se band he


रामजेश on 01-12-2021

रोड

Pawan kain on 12-01-2022

Narvadha kaha se nikli hai

Pushpendra Singh Semra ahir on 31-03-2022

उल्दन रिवर डैम का मुवाजा कब मिलेगा

Ramsingh lodhi ronda on 26-07-2022

Bidhan sabha chunav to hogaya ab to bahrol bandh banbado ramsingh lodhi ronda

Rajendra yadav on 28-08-2022

Olden bandh kab tak Banega

Pushpendra on 22-09-2022

उल्दन रिवर डैम का काम कब चालू होगा

तेजुसिह सिसोदिया on 23-09-2022

जिला आगर मालवा मे सिरपौई देवलि का बाध काम नहि चला

bheekam lodhi on 05-10-2022

dhasan band m.p. banda diss.

Babu Singh lodhi on 05-11-2022

दशान नदी पर कौनसा बांध का निर्माण किया जाना है

बहरोल बांध का काम कब लगेगा on 09-11-2022

लगेगा



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment