Kachchh Vanaspati Kya Hai कच्छ वनस्पति क्या है

कच्छ वनस्पति क्या है



Pradeep Chawla on 30-10-2018


भारतीय कच्छ वनस्पति मुख्यतः तीन प्रकार के तटीय क्षेत्रों में पायी जाती है - डेल्टा, पश्च जल नदी मुहाने तथा द्वीपीय क्षेत्र।

डेल्टा क्षेत्र में उगने वाले मैंग्रोव मुख्यतः पूर्व तट पर (बंगाल की खाड़ी में) पाये जाते है जहां बड़ी नदियां जैसे गंगा, ब्रहमपुत्रा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी विशाल डेल्टा क्षेत्रों का निर्माण करती हैं। नदी मुहानों पर उगने वाली मैंग्रोव वनस्पति मुख्यतः पश्चिमी तट पर पायी जाती हैं जहां मुख्य नदियां जैसे सिन्धु, नर्मदा, ताप्ती आदि कीप के आकर के मुहानों का निर्माण करती हैं। इन क्षेत्रों में नदियों द्वारा डेल्टा क्षेत्रों का निर्माण नहीं होता है। द्वीपीय मैंग्रोव मुख्यतः खाडि़यों में स्थित द्वीपों में पाये जाते हैं जहां छोटी नदियों, ज्वारीय क्षेत्रों तथा खारे पानी की झीलों में मैंग्रोव के उगने के लिये आदर्श परिस्थितियां उपस्थित होती हैं।

उष्णकटिबंधीय तटीय क्षेत्र जहां मैंग्रोव वृक्ष पाए जाते हैंपूर्व तथा पश्चिमी तटों पर पाये जाने वाले मैंग्रोव क्षेत्रों की संरचना एक दूसरे से बहुत भिन्न होती है। पूर्व तटों पर विशाल नदियों द्वारा बहा कर लायी गयी जलोढ़ मिट्टी से विशाल डेल्टा क्षेत्रों का निर्माण होता है वहां स्थित मैंग्रोव क्षेत्र विशाल तथा फैले हुए होते हैं। पश्चिमी तट पर जहां डेल्टा क्षेत्र तथा जलोढ़ मिट्टी का आभाव होता है वहां मैंग्रोव क्षेत्र अपेक्षाकृत छोटे होते हैं और उनमें पौधों की प्रजातियां भी कम पायी जाती हैं। पूर्व तटों पर ढलान धीमा तथा एक समान होता है जबकि पश्चिमी तटों पर ढलान तीव्र होती है, इस कारण पूर्व तटों पर मैंग्रोव वनों को विस्तार के लिये अधिक क्षेत्र प्राप्त होता है। इसी प्रकार किसी एक तट पर भी उत्तर से दक्षिण की ओर चलने पर जलवायु का अन्तर काफी अधिक होता है। भारत की मुख्यभूमि से सटे तटीय क्षेत्रों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में विस्तृत व विविध मैंग्रोव वन हैं। पश्चिमी तट में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां कम ही है। इसलिए पश्चिमी तट के मैंग्रोव वन विरल होने के साथ ही कम विविधता वाले हैं। इसी प्रकार उत्तर से पश्चिम की ओर मैंग्रोव वनों का फैलाव भिन्न होता है।

श्वसनी जड़े

विश्व विख्यात मैंग्रोव


भारत में विश्व के कुछ प्रसिद्ध मैंग्रोव क्षेत्र पाये जाते हैं। सुन्दरवन विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव क्षेत्र है। इसका कुछ भाग भारत में तथा कुछ बांग्लादेश में है। सुन्दरवन का भारत में आने वाला क्षेत्र गंगा तथा ब्रह्मपुत्रा नदियों के डेल्टा क्षेत्रों के पश्चिमी भाग में है। ये दोनों ही नदियां हिमालय के हिमाच्छादित क्षेत्रों से निकलती हैं और समुद्र में गिरने से पूर्व छोटी शाखाओं में बंट कर उस डेल्टा क्षेत्र का निर्माण करती हैं जिसमें सुन्दरवन स्थित है। इन नदियों द्वारा ताजे पानी की लगातार आपूर्ति के कारण वन क्षेत्र में तथा समुद्र के नजदीक पानी में खारापन समुद्र की अपेक्षा सदैव कम रहता है।

 कच्छ वनस्पति क्या हैजरायुजता (मातृवृक्ष से जुड़ा नया पौधा)

मैंग्रोववनों से आच्छादित क्षेत्र (स्पेल्डिंग से, 1997)



क्षेत्र



क्षेत्रवर्ग किलोमीटर में (कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत)



दक्षिणऔर दक्षिण पूर्व एशिया



75,170(41.4%)



अमेरिका



49,096(27.1%)



दक्षिणीअफ्रीका



27,995(15.4%)



आस्ट्रेलिया



18,788(10.4%)



पूर्वीअफ्रीका एवं मध्य एशिया



10,348(5.7%)





उड़ीसा तट पर स्थित महानदी मैंग्रोव क्षेत्र का निर्माण महानदी, ब्रहमणी तथा वैतरिणी नदियों द्वारा होता है। इस क्षेत्र में ताजे पानी की आपूर्ति तीन नदियों द्वारा होने के कारण यहां भी जैव विविधता तथा पौधों का घनत्व सुन्दरवन की ही तरह अधिक है




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Malik vasim on 31-12-2022

મુજે કબજ હે અછછીતરહ ટોયલેટ ની હોતા ઇસકા ઇલાજ કીયા

Pintu on 17-07-2022

Nimajjan Kiser kahte





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment