Bheel JanJati भील जनजाति

भील जनजाति



GkExams on 23-11-2022


भील जनजाति के बारें में (Bhil Tribe In Hindi) : यह मध्य भारत की एक जनजाति का नाम है। भील जनजाति भारत की सर्वाधिक विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई जनजाति है। सबसे अधिक भीलों की आबादी मध्यप्रदेश , राजस्थान , गुजरात और महाराष्ट्र में है। इसके अलावा भील आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा समेत कई राज्यो में बसे है।


Bheel-JanJati


केवल राजस्थान की बात करें तो इस जनजाति के लोग शिकार, वनोंपज का विक्रय तथा कृषि इनकी आजीविका के मुख्य (bhil tribe food) साधन हैं। दक्षिणी राजस्थान के बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर एवं चित्तोडगढ जिले की प्रतापगढ़ तहसील में भील जनजाति बहुतायत रहती हैं।


आपको बता दे की भीलों के घर (bhil tribe culture) को "टापरा या कू" कहा जाता हैं, उनकी प्रथाओं में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को कोई स्थान नही हैं। इस जनजाति में विधवा विवाह प्रचलित हैं, लेकिन छोटे भाई की विधवा को बड़ा भाई अपनी स्त्री नही बना सकता हैं।


इस जनजाति के लोग परंपरागत रूप से हिंदू धर्म के धर्म (bhil tribe religion) का पालन करते हैं। इसके अलावा कहीं - कहीं पर देखा गया है की कुछ ईसाई और इस्लाम धर्म का भी पालन करते हैं। भील लोग देव मोगरा माता और शीतला माता जैसे आदिवासी देवताओं की पूजा करते हैं और हर गाँव का अपना स्थानीय देवता या ग्रामदेव होता है। प्रत्येक परिवार को अपने कुलदेव या घरेलू देवता के रूप में भी जाना जाता है।


भील जनजाति की वेशभूषा :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भील जनजाति के पुरुषों के वस्त्रों (bhil tribe clothing) के बारें में बता रहे है, जो इस प्रकार है...


पोत्या : सिर पर पहने जाने वाले सफेद साफे को पोत्या कहा जाता हैं।


फेंटा : सिर पर बान्धे जाने वाला लाल/पीला/केसरिया साफा फेंटा कहलाता हैं।


फालू : कमर में बांधे जाने वाला अंगोछा फालू कहलाता हैं।


ढेपाड़ा : भील पुरुषों द्वारा कमर से घुटनों तक पहने जाने वाली तंग धोती।


खोयतू : कमर में पहन जाने वाला वस्त्र जिसे लंगोटी भी कहा जाता हैं।


बंडी/कमीज/अंगरखी/कुर्ता : शरीर पर पहनने का वस्त्र।


भील जनजाति के लोकनृत्य :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भील जनजाति के लोकनृत्यों के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • हाथी मना
  • गैर नृत्य
  • युद्ध नृत्य
  • द्विचकी नृत्य
  • घूमरा
  • गवरी या राई नृत्य



  • भील जनजाति के लोकवाद्य :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भील जनजाति के लोकवाद्यों के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • रबाज
  • ठुकाको
  • डैंरु
  • नड़




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments hemraj bheel on 05-07-2021

    bheel kitne prakar ke hote hai. name bataiye

    Udaydunigari kuildavi on 23-01-2021

    Uday dunigarkuildavi





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment