बिजासन Mata Mandir Rajasthan बिजासन माता मंदिर राजस्थान

बिजासन माता मंदिर राजस्थान



GkExams on 01-06-2022


बिजासन माता मंदिर राजस्थान : यह चमत्कारी मन्दिर राजस्थान के बूंदी जिले के इंदरगढ़ में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की इस मंदिर का निर्माण बूंदी के शासक राव शत्रुसाल के छोटे भाई इंद्रसाल ने अपने नाम पर (bijasan mata history in hindi) बनवाया था। इस दौरान उसने यहां पहाड़ी पर कई भव्य किले, मंदिर और महल भी बनवाए थे।


Bijasan Mata Photo :




बिजासन-Mata-Mandir-Rajasthan


ऐसा माना जाता है की बिजासन देवी (Bijasan Temple In Hindi) बहुत शक्तिशाली देवी है देवी का चमत्कार तुरंत देखने को मिलता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि माता की कृपा से अंधे को दृष्टि प्राप्त होती है। मंदिर में पूरे साल भक्तों और देश विदेश के लाखों पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है।


बिजासन माता का मेला :


यहाँ बिजासन माता मंदिर में चैत्र और आश्विन के महीने में नवरात्रि को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। आपको बता दे की इस खास मौके पर मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है।


बिजासन माता की आरती :




बिजासन मैया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में,
नोरता में पैदल आऊं,
ढोकु थारा देश में,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


ऊंचा ऊँचा डूंगरा में,
बिजासन दरबार,
पैदल पैदल आवे यात्री,
ढोके नर और नार,
बाँझडली को नाम मिटादे,
कर दे बेड़ा पार रे,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


चांदी वालो छत्र चढ़ाऊँ,
और चढ़ाऊँ पालनो,
और कही ना जाउ म्हारी मैया,
थारे आ गई पावणों,
पैदल पैदल आई मैया,
करदे पूरी आस रे,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


इंदरगढ़ का डूंगरा में,
बिजासन दरबार,
ऊंची ऊंची पेड़ी मैया,
चढ़यो न उतरयो जाय,
पगा उबानी चढ़ गई मैया,
अब तो सुनले पुकार रे,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


एक हाथ त्रिशूल विराजे,
एक हाथ तलवार,
लाल चुनरिया सोवे म्हारी मैया,
सिंह की असवार,
रामचंद्र थारी महिमा गावे,
धरधे सिर पर हाथ रे,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


बिजासन मैया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में,
नोरता में पैदल आऊं,
ढोकु थारा देश में,
बिजासन मईया लालो देदोनी,
म्हारी गोद में।।


Bijasan Mata Mandir Address : RJ SH 1, Indergarh, Rajasthan 323613




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Lalit verma on 17-02-2021

Yha paralisis bhi thik hota h kya

Ramavtar mohar on 18-09-2020

Mata ji ki Kahani





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment