Russia Cancer Vaccine News: दोस्तों जैसा की हम सब जानते है की कैंसर एक ऐसा गंभीर रोग है जो किसी व्यक्ति को हो जाए तो उसके इलाज में परिवार का सब कुछ बिक जाता है। लेकिन रूस ने दावा किया है की उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है और जल्द ही मुफ्त में आम जनता के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Russia Cancer Vaccine Update पर नजर डालें तो वहां की सरकारी समाचार एजेंसी आरटी से आई रिपोर्ट के मुताबिक, रूस अगले कुछ महीनों में कैंसर के खिलाफ नए टीके का मानव परीक्षण शुरू करने वाला है। ये परीक्षण मॉस्को स्थित हर्टसन रिसर्च इंस्टीट्यूट और ब्लोखिन कैंसर सेंटर में किए जाएंगे, जबकि गामालेया सेंटर वैक्सीन का उत्पादन करेगा।
इस वैक्सीन के प्रत्येक टीके की खुराक व्यक्तिगत होगी और मेलेनोमा के रोगियों के एक समूह को दी जाएगी। नियोएंटीजन पर आधारित mRNA दवा विशेष रूप से प्रत्येक रोगी के लिए उनके विशिष्ट ट्यूमर डेटा का उपयोग करके बनाई गई है। हालाँकि इसका उपयोग किसी और के लिए नहीं किया जा सकता है।
कई लोगों का सवाल रहता है की क्या रूस ने कैंसर की वैक्सीन बना ली है तो जी हाँ, रूस की दो प्रमुख ऑन्कोलॉजी संस्थान- हर्टसन रिसर्च इंस्टीट्यूट और मॉस्को में ब्लोखिन कैंसर सेंटर इस प्रयास का नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार एजेंसी आरटी के अनुसार, वैक्सीन का विकास 2022 के मध्य में शुरू हुआ था।
और अब बस मानव परिक्षण ही बाकी रह गया है। अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो दुनियाभर में करोड़ों लोगों के लिए कैंसर वैक्सीन रशिया राहत की खबर लेकर आएगा। क्योंकि कैंसर की वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल ट्रायल में यह बात सामने आई है कि यह कैंसर के विकास और उसके फैलाव को रोकती है।
आपको बता दे की समस्त दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 6.1 करोड़ लोगों की मौत होती है, जिसमें से 1 करोड़ लोगों की मौत कैंसर के कारण होती है। इसका मतलब है कि दुनिया में हर 6 मौतों में से एक मौत कैंसर के कारण होती है। इसलिए रूस की इस खोज को पूरी दुनिया बड़ी उम्मीद की नजर से देख रही है। इससे सबकुछ बदल सकता है। हर साल लाखों लोगों की जान बच सकती है।
हालाँकि अभी तक यह वैक्सीन अब तक प्री-क्लिनिकल ट्रायल में ब्रेस्ट, लंग्स और कोलोन कैंसर के खिलाफ सफल रही है। लेकिन रिसर्चर्स का कहना है कि इसमें सभी तरह के कैंसर का इलाज करने की क्षमता है।
दोस्तों वैक्सीन एक ऐसा पदार्थ होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को किसी विशेष बीमारी से लड़ने के लिए तैयार करता है। इसमें उस रोगजनक (जैसे वायरस या बैक्टीरिया) के कमजोर या निष्क्रिय रूप शामिल होते हैं या उसके कुछ अंश होते हैं, जिन्हें एंटीजन कहते हैं।
जब वैक्सीन शरीर में इंजेक्ट किया जाता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली इन्हें पहचानकर उस बीमारी के खिलाफ लड़ाई के लिए एंटीबॉडीज (immune proteins) बनाती है। इस तरह अगर भविष्य में असली रोगजनक शरीर में आता है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली उसे तुरंत पहचानकर उसे नष्ट कर देती है, जिससे व्यक्ति बीमार नहीं पड़ता या बीमारी हल्की हो जाती है।
इस प्रकार हम समझ सकते है की वैक्सीन संक्रमण से बचाव करती है और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम करती है। कैंसर के सन्दर्भ में हम देखें तो चिकित्सक बताते है की - कैंसर असामान्य, अनियंत्रित कोशिका वृद्धि की बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। समय पर पहचान और उपचार से कई तरह के कैंसर में इलाज संभव है।