भूकंप समाचार: 20 जुलाई 2025 को रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के निकट प्रशांत महासागर में एक घंटे के भीतर आए पांच शक्तिशाली "भूकंप के झटके" के बाद रूस और हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दे की कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों का मिलन बिंदु है।
यह इसे एक भूकंपीय रूप से गर्म क्षेत्र बनाता है। यहाँ के इतिहास की बात करें तो वर्ष 1900 के बाद से इस क्षेत्र में 8.3 या उससे अधिक तीव्रता के सात बड़े भूकंप आ (आज भूकंप कहाँ कहाँ आया है) चुके हैं। गनीमत रही की इस बार भूकंप से फिलहाल जानमाल को कोई नुकसान नही हुआ है।
इसे आम भाषा में समझे तो भूकम्प या भूचाल पृथ्वी की सतह के हिलने को कहते हैं। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की भूकम्प पृथ्वी के स्थलमण्डल (लिथोस्फ़ीयर) में ऊर्जा के अचानक मुक्त हो जाने के कारण उत्पन्न होने वाली भूकम्पीय तरंगों की वजह से होता है।
यह टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने या टकराने से होता है, जिससे जमीन के नीचे ऊर्जा निकलती है। इसके अलावा ज्वालामुखी विस्फोट या भूस्खलन से भी भूकंप आ सकते हैं।
भूकंप मापने का यंत्र "सीस्मोमीटर (Seismometer)" कहलाता है। यह पृथ्वी की सतह के कंपन (ऊर्जा तरंगों) को रिकॉर्ड करके भूकंप की तीव्रता, स्थान और समय का पता लगाता है। और धन रहे की इससे प्राप्त डेटा को "सीस्मोग्राम" (Seismogram) कहते हैं।
सीस्मोमीटर का उपयोग - भूकंप की चेतावनी प्रणाली (Early Warning Systems) में, ज्वालामुखी गतिविधि की निगरानी और तेल/गैस की खोज और भूगर्भीय अनुसंधान आदि में भी किया जाता है।
दोस्तों जब भी भूकंप आता है तो कुछ ही पल में सब कुछ बर्बाद कर देता है। लेकिन हम अगर थोड़ा अपने आप को जागरूक बना ले तो कम से कम हमारी जान को तो बचा सकते है। कहते है ना की "जान है तो जहाँ है"। इसी कड़ी में इन्सान और सब प्रकार के नुकसान की भरपाई कर सकता है लेकिन जब जिन्दा ही नही बचेगा तो क्या करेंगा इसलिए भूकंप के दौरान और बाद में सुरक्षा के लिए ये उपाय अपनाएँ...
1. भूकंप के दौरान - तुरंत जमीन पर बैठ जाएँ और अपने आप को मजबूत फर्नीचर (जैसे मेज) के नीचे छिप जाएँ या हाथ से सिर व गर्दन ढक ले।
2. दीवारों, खिड़कियों और भारी सामान से दूर रहें।
3. अगर मकान से बाहर हों तो खुले मैदान में जाएँ, बिल्डिंग्स, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
4. भूकंप के बाद - अपने घर में बिजली/गैस लाइन चेक करें और अगर लीकेज हो तो मेन स्विच बंद कर दें।
5. अगर भूकंप के दौरान कोई नुकसान हुआ है तो जरूरतमंदों की मदद करें। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों या घायलों की सहायता करें।
वैसे तो भूकंप आने के दो प्रमुख कारण है जिनमे - प्राकृतिक और मानवजनित कारण शामिल है। लेकिन मानवीय कारण को हम अगर वर्षों पहले से ही तैयारी रखे तो बच सकते है। इसके अलावा प्राकृतिक कारण पर इन्सान की एक नही चलती। इसलिए यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको भूकंप आने के कारणों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...
‣ भ्रंश
‣ ज्वालामुखी क्रिया
‣ गैसों का फैलाव
‣ भूस्खलन
‣ प्लेट विवर्तनिकी
‣ खनन क्रिया
‣ भूमिगत जल का निष्कर्षण
‣ बांधों का निर्माण
‣ परमाणु विस्फोट
‣ तेल/गैस निष्कर्षण
दोस्तों हमारे देश में ऐसा कोई भी शहर या क्षेत्र नहीं है जो कि सिस्मिक जोन I के अंतर्गत आता हो इसका अर्थ यह है की हमारे देश में ऐसा कोई शहर नहीं हैं जहाँ भूकंप का प्रभाव देखने को न मिलें। वैसे तो भूकंपों की भविष्यवाणी वैज्ञानिक रूप से असंभव है, लेकिन तैयारी ज़रूर की जा सकती है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें—छोटी तैयारियाँ जान बचा सकती हैं...!