Indian Army Day: प्रतिवर्ष भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) 15 जनवरी को मनाया गया है। यह दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1945 को इंडियन आर्मी की कमांड भारतीय मूल के "एम करियप्पा" को मिली थी। इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है जिन्होंने अपने देश और लोगों की सलामती हेतु अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया होता है।
दोस्तों भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कोलकाता में किया गया था। भारतीय सेना चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया की तीन सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। भारतीय सेना सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात है जो समुद्र तल से पांच हजार मीटर ऊपर है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है।
इंडियन आर्मी का हिस्सा बन देश की सेवा करना हर युवा का एक सपना होता है। इसके लिये यह जरुरी है कि आप यह विस्तार से जानें कि आर्मी रैली के माध्यम से आर्मी का हिस्सा बनने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और किस प्रक्रिया के अंतर्गत आप अपने इस सपने को पूर्ण कर सकते हैं।
भारत के अनेक युवा भी आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन गाइडेंस के अभाव में वे भर्ती नहीं हो पाते। इसलिए इंडियन आर्मी भर्ती से जुड़ीं डिटेल्स अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
वैकेंसी जारी होते ही इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं। और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें। फिर आपके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। फिजिकल के बाद मेडिकल टेस्ट होगा। और इस प्रोसेस के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद लिखित परीक्षा होगी। यहाँ हर फेज क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों में से मेरिट लिस्ट निकालकर सिलेक्टेड कैंडिडेट के बारे में बताया जाता है। सर्विस अलॉट करने के बाद ट्रेनिंग केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
हालाँकि आजकल पहले लिखित परीक्षा होने लग गयी इसलिए जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं, वो अब फिजिकल टेस्ट (how much height required for indian army) की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। क्योंकि इसमें आपको दौड़, पुल अप्स, लंबी कूद और जिग जैग बैलेंस जैसे कई टेस्ट देने होंगे। इसके अलावा आपकी लंबाई, वजन और चेस्ट का भी माप लिया जाएगा।
आयु: 17.5–23 वर्ष (indian army age limit)।
शैक्षणिक: कक्षा 10/12/डिप्लोमा/स्नातक (पद अनुसार)।
ऊँचाई: पुरुष 162–176 cm, महिलाएँ 152 cm (भिन्नता संभव)।
दौड़: 1.6 km (6–8 मिनट में), पुल-अप्स (10–15 बार)।
1. लिखित परीक्षा (CEE): सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति।
2. शारीरिक परीक्षण (PET): दौड़, पुल-अप्स, संतुलन दौड़।
3. चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल): विस्तृत स्वास्थ्य जाँच।
4. साक्षात्कार।
कुल मिलाकर भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक माप परीक्षण में पुरुष उम्मीदवारों को लंबाई, वजन और छाती के मापदंडों को पूरा करना होता है। इसी तरह महिला उम्मीदवारों को भी इसी प्रक्रिया से गुजरना होता है। हालांकि महिला उम्मीदवारों के लिए छूट निर्धारित है।
दोस्तों भारतीय सेना की वर्दी की खूबसूरती देखने में बहुत ही अच्छी लगती है। लेकिन ऐसा नही है की यह केवल एक ही प्रकार की होती है। इसके भी अलग अलग प्रकार है, जैसे...
जंगल यूनिफॉर्म: यह यूनिफॉर्म खासतौर पर जंगल अभियानों के दौरान पहनी जाने वाली खास वर्दी होती है। इसमें हरे रंग की शर्ट और पैंट के साथ कैमोफ्लाज हैट और जंगल बूट्स भी पहने जाते हैं।
विंटर यूनिफॉर्म: इसे सर्दियों में पहना जाता है। इस यूनिफॉर्म में एक मोटा ऊनी स्वेटर, जैकेट और पैंट के साथ एक टोपी और दस्ताने शामिल होते हैं।
कॉम्बेट यूनिफॉर्म: इसे खासतौर पर फील्ड प्रैक्टिस और कॉम्बेट ऑपरेशन के दौरान पहनी जाती है। इसमें एक कैमोफ्लाज पैटर्न वाली शर्ट और पैंट के साथ-साथ एक मैचिंग टोपी, हेलमेट और कॉम्बेट बूट्स भी शामिल होते हैं।
पीटी ड्रेस: यह फिटनेस और ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान पहनी जाने वाली फिजिकल ट्रेनिंग यूनिफॉर्म है। इसमें ग्रे रंग की शर्ट और पैंट के साथ रनिंग शूज शामिल होते हैं।
सेरेमोनियल यूनिफॉर्म: यह स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस परेड जैसे औपचारिक अवसरों के दौरान पहनी जाने वाली खास यूनिफॉर्म होती है। इसमें एक सफेद ड्रेस जैकेट, सफेद पैंट, काले चमड़े के जूते और एक काली पगड़ी शामिल होती है।
मेस ड्रेस: यह एक फॉर्मल ईवनिंग ड्रेस होती है, जिसे डिनर और रिसेप्शन के दौरान पहना जाता है। इस यूनिफॉर्म में एक काली जैकेट और पैंट के साथ एक सफेद ड्रेस शर्ट और काली बो टाई भी पहनी जाती है।