जयपुर, 20 जून 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती 2025 के तहत कुल 3705 पदों पर भर्तियों की संशोधित अधिसूचना जारी की है। इसमें 3183 पद सामान्य क्षेत्र और 522 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से https://recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।
पूर्व में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
विभिन्न श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण एवं छूट दी जाएगी।
अगर आप राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 से सम्बन्धित प्रश्न पढना चाहते है तो यहाँ क्लिक (Rajasthan Patwari Syllabus) करें और अपनी तयारी को सुद्रढ़ बनायें
एक ही वित्तीय वर्ष में दो बार परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का OTR अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो जाएगा।
➤ परीक्षा ऑनलाइन (CBT) फॉर्मेट में होगी।
➤ चयन प्रक्रिया में सामान्यीकरण (Normalization) लागू होगा यदि एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होती है।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें: recruitment.rajasthan.gov.in
Labels: All news , Jobs In rajasthan , Jobs In RSMSSB , Government Vacancy and Jobs , Patwari Vacancy and Jobs