Jail Warder Recruitment 2026 Punjab | 532 पद | 30 अप्रैल तक आवेदन करें


By Rajesh Kumar at  2026-04-02  at 15:52:09
Jail Warder Recruitment 2026 Punjab | 532 पद | 30 अप्रैल तक आवेदन करें
Jail Warder Recruitment 2026 Punjab | 532 पद | 30 अप्रैल तक आवेदन करें





पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (SSSB Punjab) ने jail warder recruitment 2026 punjab का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। punjab jail warder recruitment 2026 के तहत वार्डर और मैट्रन के कुल 532 पदों पर भर्ती निकली है। आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। इस लेख में हम आपको punjab jail warder salary, चयन प्रक्रिया और punjab jail warder apply online का पूरा तरीका विस्तार से बता रहे है जिसे समझकर आप भी अगर योग्य है तो फॉर्म जरूर भरें।

Punjab Jail Warder Recruitment 2026: हाइलाइट्स



भर्ती बोर्ड: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (SSSB Punjab)

पद का नाम: वार्डर और मैट्रन

कुल पद: 532

आवेदन शुरू: 01 अप्रैल 2026

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026

आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट: sssb.punjab.gov.in

Jail Warder Recruitment 2026 Punjab: पदवार वैकेंसी डिटेल



• वार्डर: 475

• मैट्रन: 57

कुल: 532

Punjab Jail Warder Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा



शैक्षणिक योग्यता-



• उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए।

• 10वीं तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी होनी चाहिए।

आयु सीमा-



• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

• अधिकतम आयु: 27 वर्ष

हालाँकि पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

Punjab Jail Warder Salary: कितनी मिलती है सैलरी?



इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह एक आकर्षक सरकारी वेतनमान है। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी अलग से मिलेंगे।

Punjab Jail Warder Recruitment 2026: आवेदन शुल्क



• सामान्य (General): ₹1,000

• दिव्यांग (PwD): ₹500

• SC / BC / EWS: ₹250

• पूर्व सैनिक: ₹200

Punjab Jail Warder Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया



दोस्तों इस भर्ती में चयन चार चरणों में होगा, जिनकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

1. Written Exam (लिखित परीक्षा): पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसका विस्तृत पैटर्न नीचे दिया गया है।

2. Physical Measurement Test (PMT): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक माप की जांच होगी।

3. Physical Efficiency Test (PET): PMT पास करने के बाद Physical Efficiency Test होगा जिसमें दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण होंगे।

4. Document Verification: अंतिम चरण में सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Punjab Jail Warder Apply Online: आवेदन कैसे करें?



इस भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद "Recruitment/Notification" सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. फिर इसके बाद Punjab Jail Warder Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4. इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5. फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. और फिर अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें।

स्टेप 7. अंत में फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें और Submit करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कुल मिलाकर Punjab Jail Warder Recruitment 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इसलिए आपको एक बार फिर से बता दे की आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है तो बिना देरी किए आज ही sssb.punjab.gov.in पर जाकर punjab jail warder apply online करें।

Download & View - Punjab Jail Warder Recruitment 2026 Notification





Labels: All vacancy , Jobs In Punjab , Jobs In PPSC , police Vacancy and Jobs , Jail Warder Vacancy and Jobs