Phone Chori Ki Application in Hindi 2026 - मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र ऐसे दर्ज करें FIR, जाने सम्पूर्ण तरीका


By Rajesh Kumar at  2026-04-02  at 14:08:39
Phone Chori Ki Application in Hindi 2026 - मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र ऐसे दर्ज करें FIR, जाने सम्पूर्ण तरीका
Phone Chori Ki Application in Hindi 2026 - मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र ऐसे दर्ज करें FIR, जाने सम्पूर्ण तरीका





दोस्तों जैसा की हम सब जानते है की आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। इसलिए महंगे मोबाइल का चोरी हो जाना हर किसी को अखरता है। अगर आपका भी मोबाइल चोरी हो गया है और आप सोच रहे हैं कि phone chori ki application in hindi कैसे लिखें या मोबाइल चोरी होने पर शिकायत कहां और कैसे दर्ज करें — तो यह लेख आपके लिए ही है। काफी सारे लोग mobile chori ki application लिखना नहीं जानते इसीलिए शिकायत नहीं करते।

लेकिन यह गलत है क्योंकि शिकायत दर्ज करवाने से न केवल आपके मोबाइल के वापस मिलने की संभावना बढ़ती है बल्कि चोर आपके मोबाइल का गलत उपयोग भी नहीं कर पाएगा। इसलिए इस लेख में हम आपको मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लिखने का तरीका और ऑनलाइन व कॉल से शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

मोबाइल चोरी होने पर शिकायत क्यों करनी चाहिए?



अगर आपके साथ मोबाइल चोरी जैसी घटना घटती है तो सबसे पहले शिकायत दर्ज करवाना बेहद जरूरी है। इसके कई कारण हैं:

• शिकायत दर्ज करवाने से मोबाइल वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

• चोर आपके मोबाइल का गलत उपयोग नहीं कर पाएगा।

• आपके नंबर से कोई अपराधिक गतिविधि नहीं हो सकेगी।

• नया SIM निकलवाने के लिए FIR की कॉपी जरूरी होती है।

• यह हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने साथ घटित अपराध की शिकायत करे।

पुलिस थाने में शिकायत के लिए जरूरी दस्तावेज



मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र लेकर थाने जाने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:

• फोन नंबर (SIM नंबर)

• IMEI नंबर (मोबाइल बॉक्स या बिल पर होता है)

• फोन का मॉडल नंबर

• फोन की कंपनी का नाम

• फोन खरीदने का बिल

• SIM धारक का आधार कार्ड

• फोन का रंग

Phone Chori Ki Application in Hindi: मोबाइल चोरी शिकायत पत्र का नमूना



नीचे phone chori ki application in hindi का एक नमूना दिया गया है जिसे आप अपनी जानकारी के अनुसार बदलकर इस्तेमाल कर सकते हैं:

सेवा में,
श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय,
[थाने का नाम],
[शहर का नाम]

विषय — मोबाइल फोन चोरी हो जाने का शिकायत पत्र

महोदय,
निवेदन यह है कि मैं [आपका नाम], निवासी [आपका पूरा पता], आज दिनांक [तारीख] को [स्थान का नाम] से [गंतव्य स्थान] जा रहा/रही था/थी। रास्ते में भीड़भाड़ के कारण किसी ने मेरी जेब से मेरा मोबाइल फोन चुरा लिया। जब मैंने अपने नंबर पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

मेरे चोरी हुए मोबाइल की जानकारी निम्न प्रकार है:

फोन कंपनी: [जैसे Samsung / Redmi / Vivo]
मॉडल नंबर: [जैसे M11 / Note 10]
IMEI नंबर: [15 अंकों का नंबर]
SIM नंबर: [मोबाइल नंबर]
फोन का रंग: [जैसे काला / नीला]

अतः महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे मोबाइल फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मुझे इसकी एक प्रति प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं पुनः उसी नंबर की SIM दोबारा निकलवा सकूं। साथ ही निवेदन है कि चोर को पकड़कर मेरा फोन बरामद करने का प्रयास करें। इस मामले पर सख्त कार्यवाही की अपेक्षा रखता/रखती हूं।

सधन्यवाद।
भवदीय,
[आपका नाम]
[आपका पता]
दिनांक: [तारीख]

Note: यह mobile chori ki application का एक सामान्य नमूना है। आप इसमें अपनी घटना के अनुसार जानकारी बदल सकते हैं।

मोबाइल गुम होने पर एप्लीकेशन: ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?



मोबाइल गुम होने पर एप्लीकेशन अब ऑनलाइन भी दी जा सकती है। सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://ceir.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद पहली बार आ रहे हैं तो Sign Up करें — अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो Username और Password से Login करें।

स्टेप 3. फिर Services सेक्शन में "Block Stolen / Lost Mobile" विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4. फिर नए पेज पर मोबाइल नंबर, IMEI नंबर जैसी जानकारी भरें और मोबाइल के बिल की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 5. इसके बाद जहां फोन चोरी हुआ उस जगह की सटीक जानकारी भरें।

स्टेप 6. फिर अगले सेक्शन में अपना नाम, पता भरें और आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 7. अंत में सभी जानकारी सही से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

Mobile Chori Ki Application: कॉल करके शिकायत दर्ज करें



जो लोग न तो थाने जा सकते हैं और न ही ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं उनके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर: 14422

इस नंबर पर कॉल करके आप आसानी से मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कॉल पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे IMEI नंबर, मोबाइल मॉडल, चोरी की जगह आदि सटीक रूप से दें। कॉल के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस और सेवा प्रदाता कंपनी आपके मोबाइल की खोज शुरू करेगी।

निष्कर्ष-



दोस्तों अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो बिना देरी किए phone chori ki application in hindi लिखें और नजदीकी थाने में जाकर FIR दर्ज करवाएं। अगर थाने नहीं जा सकते तो ceir.gov.in पर ऑनलाइन मोबाइल गुम होने पर एप्लीकेशन दें या 14422 पर कॉल करके mobile chori ki application दर्ज करवाएं। मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र देने से न केवल आपका फोन वापस मिलने की संभावना बढ़ती है बल्कि आप कानूनी रूप से भी सुरक्षित हो जाते हैं।





Labels: All Exam , Jobs In All India