PSEB 5th 8th Result 2026: यहाँ से करें रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड


By Rajesh Kumar at  2026-04-02  at 07:58:41
PSEB 5th 8th Result 2026: यहाँ से करें रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड
PSEB 5th 8th Result 2026: यहाँ से करें रिजल्ट चेक और स्कोरकार्ड डाउनलोड





पंजाब बोर्ड के छात्रों के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही punjab board result 2026 जारी करने वाला है। PSEB 5th 8th Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र और अभिभावक अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर नजर बनाए रखें। 8th class result 2026 punjab board और कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस लेख में हम आपको punjab board result 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां — स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका, कंपार्टमेंट एग्जाम की जानकारी और जरूरी सलाह — सब कुछ विस्तार से बताएंगे।

Punjab Board Result 2026: रिजल्ट कब जारी होगा?



दोस्तों जिस दिन हम यह लेख लिख रहे है तब तक तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन PSEB जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होते ही इस लेख में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। इसलिए इस पेज को बुकमार्क कर लें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर नियमित रूप से नजर रखें।

PSEB 5th 8th Result 2026: स्कोरकार्ड के बारे में जरूरी बात



आपको बता दे की बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन मिलने वाला स्कोरकार्ड सिर्फ Provisional यानी अस्थायी होता है। यह परमनेंट स्कोरकार्ड नहीं है और यह सिर्फ छात्रों की जानकारी के लिए होता है। असली और स्थायी मार्कशीट बाद में स्कूल के जरिए दी जाएगी। इसलिए ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ अपने स्कूल से भी संपर्क में रहें।

PSEB 5th 8th Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?



दोस्तों कक्षा पांचवीं और 8th class result 2026 punjab board का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3. फिर कक्षा 5वीं/8वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. इसके बाद अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें — रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।

स्टेप 5. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको PSEB 5th 8th Result 2026 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Punjab Board Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?



• छात्र का नाम और रोल नंबर

• माता-पिता का नाम

• स्कूल का नाम

• विषयवार अंक

• कुल अंक और प्रतिशत

• पास/फेल स्टेटस

• रिजल्ट जारी करने की तारीख

PSEB 5th 8th Result 2026: फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम



इस बोर्ड परीक्षा में जो छात्र फेल हो जाएंगे उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। छात्र इसमें भाग लेकर अपनी परीक्षा पास कर सकते हैं और अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।





Labels: All result , Jobs In Punjab , Jobs In PPSC