Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: 1000 पदों के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन


By Rajesh Kumar at  2026-03-31  at 19:03:31
Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: 1000 पदों के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन
Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: 1000 पदों के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन





बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। psb recruitment 2026 के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) की लैटरल भर्ती के लिए 17 राज्यों में कुल 1000 वैकेंसी निकली हैं।

आपको बता दे की punjab and sind bank recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है। इस लेख में हम आपको punjab & sind bank lbo recruitment 2026 की पूरी जानकारी — पात्रता, वैकेंसी डिटेल और आवेदन प्रक्रिया इसलिए अगर आप योग्य हो तो इस भर्ती के लिए जरूर आवेदन करें।

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: हाइलाइट्स



संगठन: पंजाब एंड सिंध बैंक

पद का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)

कुल पद: 1000

आवेदन शुरू: 31 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026

PSB Recruitment 2026: राज्यवार वैकेंसी डिटेल



इस भर्ती के तहत 17 राज्यों में वैकेंसी भरी जाएंगी। राज्यवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

• उत्तर प्रदेश: 200

• गुजरात: 125

• पंजाब: 100

• छत्तीसगढ़: 80

• ओडिशा: 80

• तमिलनाडु: 65

• कर्नाटक: 60

• मध्य प्रदेश: 60

• महाराष्ट्र: 60

• असम: 50

• तेलंगाना: 30

• पश्चिम बंगाल: 30

• हिमाचल प्रदेश: 20

• अरुणाचल प्रदेश: 15

• झारखंड: 10

• केरल: 10

• नागालैंड: 5

कुल: 1000

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026: पात्रता और योग्यता



शैक्षणिक योग्यता-



उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

कार्य अनुभव-



किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव होना अनिवार्य है। यानी यह भर्ती अनुभवी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए है।

आयु सीमा-



इस भर्ती में आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। इसके अलावा ध्यान रहे की आयु की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी, जहाँ:

• न्यूनतम आयु: 20 वर्ष है

• अधिकतम आयु: 30 वर्ष है

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया



चयन तीन चरणों में होगा, जो इस प्रकार है:

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

2. इंटरव्यू

3. लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT)

PSB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क



• सामान्य/EWS/OBC: ₹850

• SC/ST/PwBD: ₹100

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर "LBO Recruitment 2026" के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. फिर पहले अपने आप को रजिस्टर करें — ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।

स्टेप 5. फिर जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।

स्टेप 6. इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

स्टेप 7. अंत में फॉर्म एक बार अच्छे से चेक करें और सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026 उन सभी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी बैंक में अधिकारी पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। इसलिए बिना देरी किए punjab and sind bank recruitment 2026 के लिए आज ही ऑनलाइन आवेदन करें और अपना करियर बैंकिंग सेक्टर में आगे बढ़ाएं।





Labels: All vacancy , Jobs In All India , Jobs In Banks , bank Vacancy and Jobs