UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET Notification 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। लगभग 5 साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसलिए अगर आप भी यूपी में प्राइमरी या अपर प्राइमरी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको UPTET Exam Date 2026, सिलेबस, आवेदन शुल्क और पात्रता से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से देंगे।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, UPTET 2026 Application Form Date की घोषणा कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।
आपको बता दे की आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, UPTET Exam Date 2026 जुलाई महीने में रखी गई है। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को तीन अलग-अलग दिनों में ऑफलाइन मोड (OMR Sheet) के माध्यम से किया जाएगा। भारी संख्या में आवेदनों को देखते हुए आयोग ने परीक्षा को तीन दिनों में विभाजित किया है।
आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता की जांच करना अनिवार्य है। UPTET Eligibility Criteria को दो स्तरों में बांटा गया है:
• अभ्यर्थी को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
• इसके साथ ही 2 वर्षीय डी.एल.एड (D.El.Ed), बी.एल.एड (B.El.Ed) या विशेष शिक्षा में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
• जो छात्र अपने डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
• अभ्यर्थी के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
• इसके साथ बी.एड (B.Ed) या संबंधित शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है।
UPTET के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा तय नहीं की गई है, जो कि अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत है।
इस बार की परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव One Time Registration (OTR) है। अब अभ्यर्थियों को सीधे फॉर्म भरने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना OTR ID के आप UPTET 2026 का आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
दोस्तों इस परीक्षा में विभिन्न श्रेणियों के लिए UPTET Form Fees इस प्रकार निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:
• एक पेपर (Gen/OBC/EWS): 1,000 रुपये
• दोनों पेपर (Gen/OBC/EWS): 2,000 रुपये
इस परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले UPTET Syllabus 2026 को समझना बहुत जरूरी है:
• कुल अंक: 150
• समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)
• नेगेटिव मार्किंग: इस परीक्षा में कोई भी नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।
• बाल विकास एवं शिक्षण विधि (Child Development & Pedagogy) - 30 अंक
• भाषा I (हिंदी अनिवार्य) - 30 अंक
• भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत में से एक) - 30 अंक
• गणित (Mathematics) - 30 अंक
• पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) - 30 अंक
UPTET परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक (90 नंबर) लाना अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के उम्मीदवारों के लिए 55% अंक (82 नंबर) पासिंग मार्क्स रखे गए हैं।
Step 1: आवेदन के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर "OTR Registration" के लिंक पर क्लिक करके अपनी आईडी जनरेट करें।
Step 3: अब "Apply for UPTET 2026" पर क्लिक करें।
Step 4: अपनी OTR ID से लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
Step 5: जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
Step 6: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Step 7: अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Download & View - UPTET Notification 2026