रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 : 2800+ पदों के लिए बिना परीक्षा होगा चयन 11 अप्रैल तक करें आवेदन


By Rajesh Kumar at  2026-03-16  at 15:55:36
रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 : 2800+ पदों के लिए बिना परीक्षा होगा चयन 11 अप्रैल तक करें आवेदन
रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 : 2800+ पदों के लिए बिना परीक्षा होगा चयन 11 अप्रैल तक करें आवेदन





Hello Students! रेलवे में काम करने का सपना देख रहे ITI पास युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। क्योंकि दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस south central railway apprentice 2026 भर्ती के तहत कुल 2801 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

और इस रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। निचे आप रेलवे अपरेंटिस क्या है, रेलवे अपरेंटिस सैलरी, रेलवे अपरेंटिस 2026 ऑनलाइन आवेदन करें के बारें में सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें।

South Central Railway Apprentice 2026 – एक नजर में



भर्ती का नाम: South Central Railway Apprentice 2026

कुल पद: 2801

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं पास + ITI सर्टिफिकेट

न्यूनतम आयु: 15 वर्ष

अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आयु गणना की तारीख: 23 मार्च 2026

चयन प्रक्रिया: मेरिट (10वीं + ITI अंकों के आधार पर)

ऑफिशियल वेबसाइट: scr.indianrailways.gov.in

रेलवे अपरेंटिस क्या है?



दरअसल Apprentice Act 1961 के तहत रेलवे विभिन्न तकनीकी ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण देता है। इस प्रशिक्षण अवधि को अप्रेंटिसशिप कहते हैं। रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में चुने गए युवाओं को रेलवे के कार्यशालाओं और डिपो में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी मिलता है।

यह नौकरी और प्रशिक्षण का एक सुनहरा संयोजन है जिससे युवाओं को तकनीकी अनुभव मिलता है और आगे चलकर रेलवे सहित अन्य क्षेत्रों में नौकरी पाने में मदद मिलती है।

रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 – पात्रता और योग्यता



रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:

शैक्षणिक योग्यता-



उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा-



South central railway apprentice 2026 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 23 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु में छूट इस प्रकार है:

• OBC उम्मीदवार: 3 साल की छूट

• SC/ST उम्मीदवार: 5 साल की छूट

आवेदन शुल्क-



सबसे पहले तो आपको बता दे की इस भर्ती में शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card या Net Banking से किया जा सकता है। रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है, जो इस प्रकार है:

• सामान्य और OBC: ₹100/-

• SC/ST और महिला उम्मीदवार: निशुल्क (Free)

रेलवे अपरेंटिस सैलरी-



रेलवे अपरेंटिस सैलरी की बात करें तो south central railway apprentice 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान ₹10,500 से ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। रेलवे अपरेंटिस सैलरी ट्रेड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

इसमें खास बात यह है की, यह प्रशिक्षण अवधि उम्मीदवारों को तकनीकी अनुभव देने के लिए होती है जिससे आगे चलकर रेलवे और अन्य क्षेत्रों में नौकरी पाने में मदद मिलती है। रेलवे अपरेंटिस सैलरी के साथ-साथ प्रशिक्षण पूरा होने पर एक मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी मिलता है।

रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया



रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 में सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों का Document Verification किया जाएगा और फिर अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्ति दी जाएगी। इसलिए रेलवे अपरेंटिस 2026 ऑनलाइन आवेदन करें से पहले अपने 10वीं और ITI के अंक जरूर चेक करें क्योंकि जितने अधिक अंक होंगे मेरिट में उतना ऊपर स्थान मिलेगा।

रेलवे अपरेंटिस 2026 ऑनलाइन आवेदन करें – कैसे करें?



Students रेलवे अपरेंटिस 2026 ऑनलाइन आवेदन करें के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले south central railway apprentice 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

Step 2: इसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

Step 3: फिर आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड भरें।

Step 5: फिर 10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6: इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

Step 7: अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

दोस्तों रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में करियर की शुरुआत का एक बेहतरीन मौका है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Download & View Notification - South Central Railway Apprentice 2026





Labels: All vacancy , Jobs In All India , Jobs In RRB , railway Vacancy and Jobs , Apprentice Vacancy and Jobs