Credit Line on UPI: बिना बैंक बैलेंस के करें पेमेंट, जाने यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है और कैसे करें इस्तेमाल


By Rajesh Kumar at  2026-03-16  at 14:05:59
Credit Line on UPI: बिना बैंक बैलेंस के करें पेमेंट, जाने यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है और कैसे करें इस्तेमाल
Credit Line on UPI: बिना बैंक बैलेंस के करें पेमेंट, जाने यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है और कैसे करें इस्तेमाल





दोस्तों जैसा की हम सब जानते है आज के दौर में हम हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब बैंक खाते में पैसे न हों तब भी आप UPI से पेमेंट कर सकते हैं? जी हां, यह संभव है credit line on upi की मदद से। यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है, यह upi now pay later की तरह काम करता है यानी पहले खर्च करो, बाद में चुकाओ।

इस आर्टिकल में हम आपको what is credit line on upi, यूपीआई पर क्रेडिट लाइन कैसे लिंक करें, कौन से बैंक यह सुविधा दे रहे हैं और इसके फायदे-नुकसान की पूरी जानकारी देंगे।

यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है? — What Is Credit Line on UPI



यूपीआई क्रेडिट लाइन की बात करें तो यह एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए आप बैंक खाते में पैसे न होने पर भी UPI से पेमेंट कर सकते हैं। यह बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है। इसे आप ऐसे समझें की, जब आप credit line on upi को अपने UPI ऐप से लिंक कर लेते हैं तो आपको बैंक की तरफ से एक तय क्रेडिट लिमिट मिलती है।

इस लिमिट के अंदर आप कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं। बाद में आपको यह राशि बैंक को वापस करनी होती है। upi now pay later की इस सुविधा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंजूरी दी है और अब कई बैंक इसे अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।

यूपीआई पर क्रेडिट लाइन – कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा?



आपको बता दे की फ़िलहाल यूपीआई पर क्रेडिट लाइन की सुविधा अभी चुनिंदा बैंक दे रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और Indian Bank यह सर्विस दे रहे हैं। सरकारी बैंकों में Punjab National Bank (PNB) credit line on upi की सुविधा दे रहा है।

यूपीआई पर क्रेडिट लाइन एक तरह से उधार ही है इसलिए बैंक इस पर ब्याज भी लेते हैं। ज्यादातर बैंक तुरंत ब्याज लेना शुरू कर देते हैं जबकि कुछ बैंक महीने के अंत में ब्याज लेते हैं। इसलिए credit line on upi लेने से पहले अपने बैंक की ब्याज नीति जरूर समझ लें।

Credit Line on UPI को कैसे करें लिंक?



दोस्तों credit line on upi लिंक करना बहुत आसान है, अगर आप भी अपनी क्रेडिट लाइन को लिंक करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले कोई भी UPI ऐप जैसे PhonePe, Google Pay या BHIM खोलें।

स्टेप 2: उस UPI ऐप के Search Bar में "Credit Line" टाइप करके सर्च करें।

स्टेप 3: इसके बाद आपको "Add Credit Line" का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद आप अब अपना बैंक चुनें। जिस बैंक में आपका खाता है और जो credit line on upi की सुविधा देता है उसे सिलेक्ट करें।

स्टेप 5: फिर बैंक अकाउंट सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। यहाँ अपना खाता चुनें।

स्टेप 6: इसके बाद अब यूपीआई पर क्रेडिट लाइन के लिए UPI PIN सेट करना होगा। इसके लिए आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा।

स्टेप 7: फिर वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद अपनी पसंद का UPI PIN सेट करें।

बस इतना करते ही आपका credit line on upi लिंक हो जाएगा और आप बिना बैंक बैलेंस के भी पेमेंट कर सकेंगे।

Credit line on upi के फायदे-



1. बिना बैंक बैलेंस पेमेंट: यूपीआई क्रेडिट लाइन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बैंक खाते में पैसे न होने पर भी कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं।

2. सुरक्षित लेनदेन: Credit line on upi से किसी भी लेनदेन को authenticate करने के लिए UPI PIN का उपयोग किया जाता है जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

3. क्रेडिट लाइन की स्थिति जानें: यूपीआई पर क्रेडिट लाइन की स्थिति, उपयोग और मौजूदा EMI की जानकारी आप UPI ऐप के जरिए कभी भी देख सकते हैं।

4. क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं: upi now pay later की सुविधा से अब क्रेडिट कार्ड के बिना भी उधार पर पेमेंट की जा सकती है।

Credit line on upi के नुकसान-



1. अनावश्यक खर्च का खतरा: यूपीआई पर क्रेडिट लाइन मिल जाने पर लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। जब खर्च की एक तय लिमिट मिल जाती है तो खर्च पर नियंत्रण कम हो सकता है।

2. ब्याज का बोझ: upi now pay later में उधार ली गई राशि पर ब्याज लगता है। अगर समय पर भुगतान नहीं किया तो ब्याज की रकम मिलाकर यह आपकी लिमिट से बाहर हो सकता है।

3. क्रेडिट स्कोर पर असर: समय पर भुगतान न करने पर आपका Credit Score खराब हो सकता है।

कुल मिलाकर देखें तो दोस्तों credit line on upi एक बेहद उपयोगी सुविधा है खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनके खाते में कभी-कभी बैलेंस कम हो जाता है। लेकिन यूपीआई क्रेडिट लाइन क्या है यह समझने के साथ-साथ इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। upi now pay later की सुविधा का उपयोग सिर्फ जरूरी खर्चों के लिए करें और समय पर भुगतान करते रहें। अधिक जानकारी के लिए अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।





Labels: All Government Schemes , Jobs In All India