Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 - फॉर्म, documents, eligibility और आवेदन का तरीका जाने


By Rajesh Kumar at  2026-03-16  at 09:38:58
Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 - फॉर्म, documents, eligibility और आवेदन का तरीका जाने
Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 - फॉर्म, documents, eligibility और आवेदन का तरीका जाने





नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सब जानते है आज के दौर में हमारे देश में बेरोजगारी इस कदर चरम सीमा पर पहुँच गयी है की इससे निजात पाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 शुरू की गयी है। आपको बता दे की यह राजस्थान के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी और फायदेमंद योजना है।

इस बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान के तहत पात्र उम्मीदवारों को हर महीने तय राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको berojgari bhatta yojana rajasthan eligibility, बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान documents, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी देंगे।

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 – एक नजर में



योजना का नाम: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना

राज्य: राजस्थान

लाभार्थी: शिक्षित बेरोजगार युवा

न्यूनतम योग्यता: Graduate / Post Graduate

भत्ता अवधि: 2 वर्ष तक

भुगतान माध्यम: DBT (Direct Bank Transfer)

आवेदन पोर्टल: SSO Rajasthan Portal

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 के बारें में-



बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान एक सरकारी सहायता योजना है जिसके तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है। यह भत्ता तब तक दिया जाता है जब तक उम्मीदवार को नौकरी नहीं मिल जाती या योजना की निर्धारित अवधि पूरी नहीं हो जाती। Berojgari bhatta yojana rajasthan 2026 के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

• बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देना।

• नौकरी की तैयारी के दौरान खर्च में मदद करना।

• युवाओं को गलत रास्तों पर जाने से रोकना।

• आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में कदम बढ़ाना।

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 – कितना मिलेगा भत्ता?



बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान के तहत श्रेणी के अनुसार नीचे दी गई राशि दी जाती है, जो इस प्रकार है:

• सामान्य उम्मीदवार: ₹3,000 प्रति माह

• महिला उम्मीदवार: ₹3,500 प्रति माह

• दिव्यांग उम्मीदवार: ₹4,500 प्रति माह

ध्यान रहे की यह राशि सरकार के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर बदल सकती है। berojgari bhatta yojana rajasthan 2026 के तहत यह भत्ता 2 वर्ष तक दिया जाता है। हालाँकि नौकरी मिलने पर या नियमों का उल्लंघन होने पर भत्ता बंद किया जा सकता है।

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Eligibility – पात्रता क्या है?



दोस्तों इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:

• उम्मीदवार राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।

• न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Graduate या Post Graduate होनी चाहिए।

• उम्मीदवार पूरी तरह बेरोजगार होना चाहिए।

• किसी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

• आयु सीमा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए।

बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान Documents-



दोस्तों अगर आप उपरोक्त पात्रता बिन्दुओं पर खरा उतरते है तो आपको आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

• आधार कार्ड

• जन आधार कार्ड

• निवास प्रमाण पत्र

• शैक्षणिक प्रमाण पत्र

• बैंक पासबुक

• बेरोजगारी प्रमाण पत्र

• पासपोर्ट साइज फोटो

बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान – Online Apply कैसे करें?



दोस्तों berojgari bhatta yojana rajasthan 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले SSO Rajasthan Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।

Step 2: अगर SSO ID नहीं बनी है तो पहले नई ID बनाएं।

Step 3: इसके बाद SSO ID से Login करें।

Step 4: फिर Employment/Unemployment Allowance सेक्शन खोलें।

Step 5: इसके बाद Online Application Form भरें।

Step 6: फिर बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान documents के अनुसार सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

Step 7: अंत में फॉर्म Submit करें एवं आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2026 – जरूरी बातें



बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान का लाभ लेते समय नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:

• गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

• समय-समय पर रोजगार कार्यालय में उपस्थिति जरूरी हो सकती है।

• नौकरी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करना अनिवार्य है।

• बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है ताकि DBT भुगतान में कोई दिक्कत न आए।

• राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन अनिवार्य है।

निष्कर्ष-



दोस्तों berojgari bhatta yojana rajasthan 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन घर बैठे किया जा सकता है। इस योजना का मुख्य फायदा यह है की, इसमें नौकरी की तैयारी के दौरान आर्थिक बोझ कम होता है। कुल मिलाकर बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी राहत है। अगर आप राजस्थान के स्थायी निवासी हैं, Graduate या Post Graduate हैं और वर्तमान में बेरोजगार हैं तो berojgari bhatta yojana rajasthan eligibility पूरी करके आज ही SSO Portal पर जाएं और बेरोजगार भत्ता फॉर्म राजस्थान भरकर हर महीने ₹3,000 से ₹4,500 तक की सहायता पाएं।





Labels: All Government Schemes , Jobs In rajasthan