मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि दोस्तों मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MP Group 5 Recruitment 2026 के तहत कुल 291 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आपको बता दे की MPESB Group 5 Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे की - MP Sarkari Naukri 2026 से जुड़ी पात्रता, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा तारीख, आवेदन शुल्क और आवेदन करने का तरीका क्या है?
भर्ती बोर्ड: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नाम: ग्रुप-5 पैरामेडिकल स्टाफ
कुल पद: 291
आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
आवेदन की लास्ट डेट: 31 मार्च 2026
फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट: 01 अप्रैल 2026
परीक्षा तारीख: 15 अप्रैल 2026
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
दोस्तों इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के ग्रुप-C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस MP Sarkari Naukri 2026 में जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। कुल 291 पदों पर चयन होगा जिसमें विभिन्न पैरामेडिकल ट्रेड शामिल हैं। MPESB Group 5 Vacancy 2026 की विस्तृत पद सूची के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालाँकि दोस्तों विशेष वर्ग जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ डेट के अनुसार होगी।
आवेदन के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:
• अनारक्षित (UR): ₹500/-
• आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): ₹250/-
दोस्तों MP Sarkari Naukri 2026 की इस परीक्षा में सफल होने के लिए Technical Trade वाले विषय पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि यह आपके चुने हुए पैरामेडिकल ट्रेड से संबंधित होगा। इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे दिए गए विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जो विषय इस प्रकार है:
• सामान्य ज्ञान
• हिंदी
• गणित
• अंग्रेजी
• विज्ञान
• सामान्य अभिरूचि
• पैरामेडिकल ट्रेड से संबंधित प्रश्न
इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर Online Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर MPESB Group 5 Vacancy 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: यहाँ मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण ध्यान से दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 6: फिर आप अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
स्टेप 7: अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
दोस्तों MP Group 5 Recruitment 2026 मध्य प्रदेश के पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। आपको फिर से बता दे की इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है इसलिए देर न करें। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर MP Group 5 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Download Official Notification - MP Group 5 Recruitment 2026