MP Police Constable Cut Off 2025 - Check Now


By Rajesh Kumar at  2026-01-28  at 16:46:47
MP Police Constable Cut Off 2025 - Check Now
MP Police Constable Cut Off 2025 - Check Now





MP Police Constable Result 2025: दोस्तों यह भर्ती MPESB द्वारा आयोजित की गई, जिसमें कुल 7500 पद थे। फ़िलहाल MP Police Constable Vacancy 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। यह 25 जनवरी 2026 को MPESB ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया था।

आपको बता दे की यह लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई थी, जिसमें 6,85,504 उम्मीदवार शामिल हुए। और इनमें से 59,438 उम्मीदवार फिजिकल प्रवीणता परीक्षा (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट हुए है। फ़िलहाल आगे के चरणों की बात करें तो शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को PET/PST, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा देनी होगी।

MP Police Constable Cut Off 2025-



दोस्तों कट-ऑफ मार्क्स वह न्यूनतम अंक या रैंक जो किसी प्रवेश परीक्षा, नौकरी, या चयन प्रक्रिया में आवेदक को पार करने होते हैं ताकि अगले चरण (जैसे काउंसलिंग, इंटरव्यू, या सेलेक्शन) के लिए योग्य माना जाए। इसे और सरल शब्दों में समझे तो यह वह मार्क्स होते है जहाँ आपके अंक से बराबर या ऊपर हैं, तो आप आगे बढ़ते हैं और अगर नीचे हैं, तो आपका चयन नहीं होता।

फ़िलहाल MP Police Constable Vacancy 2025 की आधिकारिक कट ऑफ जारी नहीं हुई है। रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में उनके नंबर दिखेंगे, जिससे वास्तविक कट ऑफ पता चलेगी। यहाँ हम आपको इस भर्ती के लिए अनुमानित कट-ऑफ अंक (mp police constable expected cut off 2025) बता रहे है, जो इस प्रकार है:

◉ सामान्य / UR: 70 – 75

◉ OBC: 65 – 70

◉ SC: 60 – 65

◉ ST: 55 – 60

◉ महिला: 60 – 65

◉ पूर्व सैनिक: 40 – 45

Note- ध्यान रहे की ज़्यादा अंक लाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है। कट-ऑफ मार्क्स हर बार बदलता है यहाँ हमने आपको अनुमानित आंकड़े बताये है इसलिए वास्तविक आंकडें अलग हो सकते है।

Download MP Police Constable Cut Off 2025-



निम्नलिखित 4 आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आधिकारिक MP Police Constable Cut Off 2025 डाउनलोड कर सकते है:

Step 1: सर्वप्रथम आप ब्राउज़र को खोलकर आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाएं।

Step 2: इसके बाद "Results" सेक्शन में "Police Constable Recruitment Test-2025 First Phase Result" लिंक चुनें।

Step 3: इसके बाद आप अपना Application Number, Date of Birth, और Mother"s Name के पहले 2 अक्षर + आधार के आखिरी 4 अंक डालें और सबमिट करें।

Step 4: फिर आपके सामने स्कोरकार्ड खुलेगा जिसमें आपके मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखेगा जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।

Read - MP GK In Hindi





Labels: All result , Jobs In madhya pradesh , Jobs In MPSC , Constable Vacancy and Jobs