SSC Calendar 2026: दोस्तों SSC (कर्मचारी चयन आयोग) कैलेंडर विभिन्न SSC परीक्षाओं की तिथियों, अधिसूचना जारी होने और परिणामों के बारे में जानकारी देता है। यह उम्मीदवारों को योजना बनाने में मदद करता है। इसलिए SSC ने हाल ही में SSC Calendar 2026 To 2027 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें CGL, CHSL, MTS, GD, JE, Steno आदि सभी प्रमुख परीक्षाओं की नोटिफिकेशन व टेंटेटिव एग्ज़ाम तिथियाँ दी गई हैं।
यह कैलेंडर मार्च 2026 से शुरू होकर जनवरी 2027 तक की परीक्षाओं का शेड्यूल दिखाता है। SSC कैलेंडर एक रोडमैप की तरह है जो आपकी तैयारी को सुनियोजित और कुशल बनाता है, जिससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है। SSC कैलेंडर को जानने के फायदे इस प्रकार है:
• आप पहले से जान सकते हैं कि कौन-सी परीक्षा कब होगी।
• लंबी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं (जैसे, CGL और CHSL के बीच समय का उपयोग)।
• एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र प्राथमिकता तय कर सकते हैं।
• रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए समय विभाजन आसान होता है।
• अधिसूचना जारी होने और आवेदन की अंतिम तिथि का पूर्व ज्ञान होने से आवेदन छूटने का डर नहीं रहता।
• अचानक परीक्षा की घोषणा होने पर हड़बड़ाहट नहीं होती।
• अगर एक परीक्षा अच्छी नहीं होती, तो आप अगली परीक्षा के लिए तुरंत फोकस कर सकते हैं (जैसे, CGL के बाद CHSL या Stenographer)।
• कैलेंडर के साथ ही SSC परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी बताता है, जिससे आप सही विषयों पर ध्यान दे सकते हैं।
फ़िलहाल लगभग सभी SSC exams के लिए महीना‑स्तर पर tentative शेड्यूल जारी हुआ है। कुछ मुख्य परीक्षाओं के महीने इस प्रकार हैं (टेंटेटिव):
SSC CGL 2026: नोटिफिकेशन मार्च 2026, आवेदन अप्रैल 2026, परीक्षा मई–जून 2026 के बीच।
SSC JE 2026: नोटिफिकेशन मार्च 2026, आवेदन अप्रैल 2026, परीक्षा मई–जून 2026।
Selection Post Phase XIV 2026: नोटिफिकेशन मार्च 2026, परीक्षा मई–जुलाई 2026।
SSC CHSL 2026: नोटिफिकेशन अप्रैल 2026, आवेदन मई 2026, परीक्षा जुलाई–सितंबर 2026।
SSC Stenographer 2026: परीक्षा अगस्त–सितंबर 2026 (नोटिफिकेशन व आवेदन CHSL के आसपास के समय)।
SSC JHT 2026 (Combined Hindi Translators): परीक्षा सितंबर–अक्टूबर 2026।
SSC MTS & Havaldar 2026: नोटिफिकेशन जून 2026, आवेदन जुलाई 2026, परीक्षा सितंबर–नवंबर 2026।
SSC CPO (SI in Delhi Police & CAPF) 2026: नोटिफिकेशन मई 2026, आवेदन जून 2026, परीक्षा अक्टूबर–नवंबर 2026।
SSC GD 2027 भर्ती का नोटिफिकेशन: सितंबर 2026 में, आवेदन अक्टूबर 2026 तक & परीक्षा जनवरी–मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित।
दोस्तों यहाँ हम आपको निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से SSC Calendar 2026 को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे है, जिसे समझकर आप भी अपनी परीक्षा की तैयारी वक्त पर कर ले:
Step 1: सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र को खोलें।
Step 2: यहाँ आप यूआरएल बॉक्स में ssc की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) का यूआरएल डालें।
Step 3: फिर होमपेज पर "Latest News" या "What"s New" सेक्शन देखें।
Step 4: इसके बाद आपको "Tentative Calendar of Examinations" या "Exam Calendar" के लिंक दिखेंगे जहाँ आपको क्लिक करना है।
Step 5: इसके बाद SSC Calendar 2026 पर क्लिक करके PDF फाइल को डाउनलोड या सेव कर लें।
Note- SSC कैलेंडर अनुमानित (Tentative) होता है और बदल सकता है। नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Learn - SSC OTR Registration Step By Step