हाल ही में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 (Miss Universe 2025) प्रतियोगिता का ताज मेक्सिको की फातिमा बॉश (Fatima Bosch) को मिला है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर 2025 को थाईलैंड के नोंथाबुरी में हुआ था, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा (miss universe india manika vishwakarma) ने किया था।
मनिका विश्वकर्मा ने अगस्त 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता था। फातिमा बोश ने Iberoamericana यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है और सस्टेनेबल फैशन की प्रबल समर्थक हैं। 25 वर्ष की फातिमा ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब थाईलैंड के बैंकॉक में जीतकर मेक्सिको को चौथी बार यह ट्रॉफी दिलाई है।
फातिमा ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रदर्शन कर जजों को प्रभावित किया। वह न्यूरोडाइवर्जेंस और मेंटल हेल्थ जैसे मुद्दों पर भी काम करती हैं और कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए अपना योगदान देती हैं। फातिमा बॉश एक प्रतिभाशाली, सामजिक रूप से जागरूक और आत्मविश्वासी महिला हैं, जो मिस यूनिवर्स 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और व्यापक रूप से देखी जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। यह केवल एक सौंदर्य पृष्ठ प्रतियोगिता से कहीं आगे बढ़कर एक ऐसा मंच बन गया है जो महिलाओं की शिक्षा, उनके आत्मविश्वास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करता है।
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विश्व स्तरीय व्यक्तित्व विकास, महिलाओं को सशक्त बनाना, और वैश्विक स्तर पर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। हर साल प्रतियोगिता की एक थीम होती है, जैसे 2025 में थी "The Power of Love"।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ: हर देश अपनी अलग-अलग प्रतियोगिता (जैसे मिस यूनाइटेड स्टेट्स, मिस इंडिया) आयोजित करता है, जहाँ से एक विजेता का चुनाव किया जाता है। यह विजेता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त करती है।
स्विमसूट प्रतियोगिता: इसमें प्रतिभागियों के फिटनेस, आत्मविश्वास और शारीरिक संतुलन का आकलन किया जाता है।
इवनिंग गाउन प्रतियोगिता: इसमें प्रतिभागियों की शैली, लालित्य, चाल और उनके पहनावे की प्रस्तुति देखी जाती है।
व्यक्तिगत साक्षात्कार: यह सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसमें जजों के पैनल के सामने प्रतिभागी अपने विचार, ज्ञान, संचार कौशल और सामाजिक awareness का प्रदर्शन करती हैं।
सशक्तिकरण का मंच: आधुनिक मिस यूनिवर्स "Confidently Beautiful" (आत्मविश्वास से सुंदर) के आदर्श वाक्य के साथ खुद को महिला सशक्तिकरण से जोड़ता है। यह प्रतिभागियों को दुनिया के सामने अपनी आवाज़ उठाने, अपने सपनों को आगे बढ़ाने और एक वैश्विक पहचान बनाने का मौका देता है।
सामाजिक कार्य: विजेता अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न चैरिटेबल संस्थाओं और सामाजिक मुद्दों (जैसे एड्स जागरूकता, शिक्षा, महिला अधिकार) के लिए काम करती हैं।
करियर के अवसर: यह खिताब प्रतिभागियों के लिए मनोरंजन उद्योग, फैशन, और उद्यमिता के दरवाजे खोलता है।
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओ द्वारा अब तक की मिस यूनिवर्स का ताज जितने वाली भारतीय सुन्दरियों (miss universe india list) के नाम से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है:
Sushmita sen miss universe पहली भारतीय महिला जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता फिलीपींस के पासाय (मनीला) में हुई थी।
लारा दूसरी भारतीय मिस यूनिवर्स बनी थी और यह खिताब साइप्रस (निकोसिया) में जीता। उनके फाइनल उत्तर और स्विमसूट राउंड का कुल स्कोर 9.99 रहा, जो पेजेंट इतिहास के सबसे ऊंचे स्कोर्स में गिना जाता है।
ह्र्नाज तीसरी भारतीय मिस यूनिवर्स बनी थी और यह प्रतियोगिता इलात, इज़राइल में हुई। उन्होंने 21 साल बाद फिर से भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज वापस दिलाया।
भारत ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (all miss universe from india) में शानदार सफलता हासिल की है और तीन बार यह खिताब जीता है। इन विजेताओं ने न केवल भारतीय सौंदर्य को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया, बल्कि बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों में भी सफल करियर की शुरुआत की।