Divyang Pension Yojana 2026: दोस्तों हमारे भारतीय समाज में विकलांगता को अक्सर कलंक या पिछले जन्म के पापों का फल मान लिया जाता है। इस कारण दिव्यांगजनों को अक्सर दया, उपेक्षा या सहानुभूति का पात्र मानते हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास और व्यवहार पर बुरा असर पड़ता है।
हालंकि कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद साहस और प्रतिभा से समाज में मिसाल कायम की है। और केंद्र व राज्यों की सरकारों ने विकलांगजनों को आत्मनिर्भर और आदरणीय जीवन देने के लिए कानून बनाए हैं और कई योजनाएँ भी शुरू की हैं।
इन योजनाओं का उद्देश्य विकलांग लोगों को उनकी अच्छी लाइफस्टाइल देना है। जैसा की नार्मल व्यक्ति अपने जीवन में जीता है। इसी कड़ी में आज के इस लेख में हम बात करेंगे Divyang Pension Yojana 2026 के बारें में, जैसे इसका फायदा अगर कोई दिव्यांगजन है तो कैसे ले सकता है और इसके लिए क्या कुछ जरूरी दस्तावेज होने वाले है।
आपको बता दे की कई राज्यों में विकलांगता पेंशन ₹1000 प्रति माह होती है, जैसे उत्तर प्रदेश में ₹1000 मासिक पेंशन दी जाती है। वहीँ दिल्ली सरकार दिव्यांग जवानों को ₹3000 प्रति माह पेंशन प्रदान करती है। चूँकि विकलांग पेंशन राशि ₹300 से ₹3000 या उससे अधिक हो सकती है, जो राज्य सरकार तथा केन्द्रीय सरकार के संयोजन से निर्धारित होती है। इसलिए अगर आप इससे अब तक वंचित है तो इस पेंशन योजना में अपना आवेदन जरूर करें।
दोस्तों अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांगजन है और आप उसके लिए पेंशन योजना में आवेदन करने के बारें में सोच रहे है, तो यहाँ हम आपको विकलांग बेटे के लिए परिवार पेंशन नियम बता रहे है, जिन्हें समझकर आप इस योजना में अपना आवेदन करें:
• आवेदक की आयु 18 वर्ष से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• आवेदक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बीपीएल परिवार का सदस्य हो।
• आवेदक के पास कम से कम 80% विकलांगता का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
दोस्तों इन निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास संग्रहित करके आप दिव्यांग पेंशन का लाभ ले सकते है, जिनके नाम इस प्रकार है:
• निर्धारित आवेदन पत्र
• दो या तीन पासपोर्ट साइज फोटो
• समग्र आईडी/आधार कार्ड संख्या
• बैंक पासबुक की प्रति
• बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड
• विकलांगता प्रमाण पत्र (कम से कम 80% विकलांगता)
• आयु प्रमाण पत्र (18 वर्ष या उससे अधिक)
• चालू मोबाइल नंबर
यहाँ हम आपको Divyang Pension Yojana 2026 में आवेदन का स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर बैठे ही इस योजना में अपना या अपनों का आवेदन कर सकते है:
Step 1: सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र को खोलें।
Step 2: इसके बाद अपने राज्य की सामाजिक कल्याण विभाग या पेंशन योजना की वेबसाइट पर जाएँ।
Step 3: फिर ‘दिव्यांग पेंशन’ या Indira Gandhi National Disability Pension Scheme विकल्प चुनें।
Step 4: इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन” या “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
Step 5: फिर मोबाइल नंबर व OTP से रजिस्ट्रेशन करें या लॉगइन करें।
Step 6: इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म दिखेगा जहाँ आप अपना निवेदित विवरण भरें, जैसे - नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स, आय संबंधी विवरण, विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार, पासबुक, फोटो आदि दस्तावेज़ अपलोड करें।
Step 7: यह सब कर देने के बाद सबमिट बटन दबाए।
Step 8: अंत में आपको आवेदन करने के बाद रेफरेंस नंबर मिल जाएगा, जिसे आप नोट कर ले या फिर प्रिंटआउट निकाल ले जिससे भविष्य में विकलांग पेंशन सूची लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
आपको बता दे की राज्य अनुसार लिंक व दिशानिर्देश थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन संपूर्ण प्रक्रिया लगभग समान है। फिर भी अगर आपको आवेदन में कुछ समस्या देखने को मिलती है तो आप नजदीकी CSC सेंटर की सहायता ले सकते है।
कई जरूरतमंद दिव्यांग लोगों के मन में सवाल रहता है की, उन्हें इस योजना का पैसा कब तक मिलेगा तो उन्हें बता दें की विकलांग पेंशन आपको आमतौर पर हर महीने बैंक खाते में भेजी जाती है, लेकिन भुगतान की तिथि राज्य और स्कीम के प्रशासन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
जैसे - यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली जैसे राज्यों में अधिकतर पेंशन राशि प्रत्येक माह के अंत या अगले माह की 10 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर होती है। हालांकि कुछ प्रदेशों में तिथि थोड़ी आगे-पीछे हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जगह हर महीने या तिमाही (3 महीने में एक बार) भुगतान होता है। इसलिए धेर्य बनायें रखें आपको आपकी पेंशन का पैसा जरूर मिल जाएगा भले ही कुछ देर हो जाए लेकिन अंत में आपको सरकार की तरफ से इस योजना का पैसा भेज दिया जाता है।
इसके लिए आपको सम्बन्धित राज्य के पेंशन पोर्टल (जैसे यूपी में sspy-up.gov.in, बिहार में elabharthi.bihar.gov.in) पर जाकर या PFMS पोर्टल की मदद से भी अपने भुगतान की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।