Azim Premji Scholarship Yojana: प्रिय विद्यार्थियों आप सब को पता हो की अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप एक पहल है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरतमंद छात्राओं को उनकी स्नातक या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने में मदद करना है।
Azim Premji Scholarship Yojana के तहत छात्राओं को कॉलेज शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो ट्यूशन फीस या अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में काम आती है। इस Azim Premji Scholarship Yojana की धनराशी से अब तक बहुत सी ऐसी जरूरतमंद छात्राएं है जिन्होंने आगे की पढ़ाई करके अपने सपने को साकार किया है।
कुलमिलाकर हम समझ सकते है की, Azim Premji Scholarship Yojana छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नही है। लेकिन कई-कई बार इस स्कालरशिप योजना की जानकारी नही होने की वजह से छात्राएं इसके लिए अपना फॉर्म नही भर पाती है। इसलिए इस लेख के माध्यम से आप समझें की अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप क्या है और इसके लिए क्या कुछ योग्यता और जरूरी दस्तावेज लगते है।
सर्वप्रथम हम Azim Premji Scholarship Yojana की योग्यता बिन्दुओं की बात करें तो इनमे:
• छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से सम्बन्धित होनी चाहिए।
• किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से एक रेगुलर स्टूडेंट के रूप में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएं पास की हैं वो छात्रा आवेदन कर सकती है।
• किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में, किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 साल की अवधि) के पहले वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में एक रेगुलर स्टूडेंट के रूप में दाखिला लिया है वो भी इसके लिए आवेदन कर सकती है।
• यह स्कॉलरशिप मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िले, झारखंड के राँची जिले के अलावा अब कई अन्य राज्यों में भी उपलब्ध है।
अगर छात्रा उपरोक्त योग्यता बिन्दुओं से मैच करती है तो उसे आवेदन के लिए जो जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे उनके नाम इस प्रकार है:
• 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
• आधार कार्ड
• कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश का प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• बैंक पासबुक की प्रति
यहाँ हम आपको कुछ स्टेप्स के माध्यम से Azim Premji Scholarship Yojana में आवेदन करने का तरीका बता रहे है, जिन्हें आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से कर सकती है:
Step 1: सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप का ब्राउज़र खोलें।
Step 2: इसके बाद अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट - azimpremjifoundation.org पर जाएं।
Step 3: फिर होमपेज पर, मेन्यू में, “What We Do” सेक्शन पर जाएं और एजुकेशन पर क्लिक करें।
Step 4: इसके बाद अगर आप एक नए आवेदक हैं, तो “Register (New Applicants Cohort 2025)” पर क्लिक करें।
Step 5: फिर अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
Step 6: आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
Step 7: अंत में अपना आवेदन जमा करें और प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में आप अपनी स्थिति इस योजना में जान सकें।
आप सभी छात्राओं को बता दे की वर्ष 2025 में इस स्कॉलरशिप योजना के लिए अंतिम तिथि 30 सिंतबर रखी गयी है। तो आप ध्यान रखें की इस तारीख से पहले Azim Premji Scholarship Yojana में अपना आवेदन कर दें। क्योंकि कई-कई बार आपको इसकी साईट भी धीरे चलती हुई नजर आ सकती है।
कई जरूरतमंद छात्राओं का सवाल अक्सर रहता है की, इस योजना का पैसा कब तक उनके बैंक अकाउंट में आएगा तो उन्हें बता दे की आमतौर पर स्कॉलरशिप राशि आवेदन और चयन के बाद कुछ महीनों के भीतर, जैसे कि पहली तिमाही या दूसरे सेमेस्टर शुरू होने से पहले जारी हो जाती है।
इसे आप ऐसे समझें की यदि कोई आवेदन पूरा कर चुका है और चयनित हो गया है, तो बैंक खाते में राशि आने की सूचना फाउंडेशन द्वारा दी जाती है।
Labels: All Scholarship , Jobs In All India