CBSE Board Exam Time Table 2026 Out - इस दिन से शुरू होगी Class 10 and 12th की परीक्षाए


By Rajesh Kumar at  2025-09-25  at 13:39:06
CBSE Board Exam Time Table 2026 Out - इस दिन से शुरू होगी Class 10 and 12th की परीक्षाए
CBSE Board Exam Time Table 2026 Out - इस दिन से शुरू होगी Class 10 and 12th की परीक्षाए





CBSE Board Time Table 2026: सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और 12वीं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। CBSE Board Exam Time Table 2026 के अनुसार इस बार मुख्य बोर्ड परीक्षाएँ 2026 में 17 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।

आपको बता दे की दोनों ही परीक्षाएँ सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी और अधिकतर विषयों का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। यह सभी परीक्षाएं ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में ही होगी। और इनका परिणाम जुलाई 2026 तक घोषित होने की संभावना है।

Class 10 Time Table 2026 CBSE Board-



सबसे पहले तो आपको बता दे की न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार कक्षा 10 में दो चरण होंगे: पहला चरण अनिवार्य, दूसरा "स्कोर सुधार" के लिए विकल्प होगा। Class 10 Time Table 2026 CBSE Board की सभी विषयों की विस्तृत डेट शीट इस प्रकार है:

‣ गणित: 17 फरवरी 2026

‣ विज्ञान: 20 फरवरी 2026

‣ सामाजिक विज्ञान: 25 फरवरी 2026

‣ हिंदी: 28 फरवरी 2026

‣ अंग्रेजी: 2 मार्च 2026

12th Board Exam Time Table 2026 CBSE-



12th Board Exam Time Table 2026 CBSE की सभी विषयों की विस्तृत डेट शीट इस प्रकार है:

‣ 17 फरवरी: बायोटेक्नोलॉजी/एंटरप्रेन्योरशिप/शॉर्टहैंड

‣ 20 फरवरी: भौतिक विज्ञान (Physics)

‣ 27 फरवरी: रसायन विज्ञान (Chemistry)

‣ 9 मार्च: गणित/अप्लाइड मैथ्स

‣ 12 मार्च: अंग्रेज़ी (English)

‣ 25 मार्च: जीवविज्ञान (Biology)

‣ 27 मार्च: अकाउंट्स (Accounts)

‣ 29 मार्च: बिजनेस स्टडीज (Business Studies)

‣ 1 अप्रैल: इकोनॉमिक्स (Economics)

‣ 4 अप्रैल: अन्य वैकल्पिक/कोर विषय

Note- छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेटेड डेटशीट, निर्देश और CBSE Board Exam Time Table 2026 नियमित रूप से देखें। परीक्षा कुल 47 दिनों तक चलेगी, जिसमें छुट्टियों के अलावा अधिकांश बड़े विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।

CBSE परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ जरूरी टिप्स-



प्रिय विद्यार्थियों जैसा की आपने CBSE Board Exam Time Table 2026 में देखा है की, अब आपके पास सीबीएसई परिक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ ही समय बाकी रह गया है। इसलिए आपको यहाँ हम कुछ जरूरी टिप्स दे रहे है, जिनकी पालना करके आप CBSE Board Exam Time Table 2026 की तारीख तक अपना परीक्षा स्कोर सुधार सकते है:

1. समय प्रबंधन करें-



एक अध्ययन योजना बनाएं जिसमें हर विषय के लिए पर्याप्त समय निर्धारित हो। और कठिन विषयों को अधिक समय दें और नियमित अंतराल पर रिवीजन करें।

2. विषय समझें और नोट्स बनाएं-



किताबों और नोट्स को अच्छी तरह समझें, रट्टा लगाने के बजाय अवधारणा को समझने की कोशिश करें। जैसे - महत्वपूर्ण विषय, फॉर्मूले, व्याख्याएँ, और तारीखें नोट कर लें।

3. नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट-



पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें एवं मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाएं।

4. स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं-



ऐसा नही है की आप केवल परीक्षा की तैयारी में ही लगे रहे, अच्छी नींद लें और संतुलित आहार खाएं ताकि दिमाग तरोताजा रहे। और पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें जिससे मन हल्का रहे।

5. संदेह स्पष्ट करें-



किसी भी विषय या सवाल में संदेह हो तो टीचर या साथियों से पूछें। अगर जरूरी हो तो ऑनलाइन वीडियो ट्यूटोरियल और शिक्षण ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Download - CBSE Board Exam Time Table 2026





Labels: All Exam , Jobs In All India , Jobs In CBSE