पीएम किसान योजना 21वीं किस्त: दोस्तों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है। इस योजना के अन्तर्गत छोटे और सीमान्त किसान आते है जिनको केंद्र सरकार प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ध्यान रहे की यहाँ इस योजना में छोटे और सीमान्त किसान उन्हें माना गया है जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य भूमि हो।
हमसे जुड़े बहुत से किसान भाई जानना चाहते है की पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब तक जारी हो पाएगी। तो उन्हें बता दे की इस योजना को 01 दिसम्बर 2018 से शुरू किया गया था। और अब तक इस योजना के तहत कुल 20 किस्तें जारी की जा सकती है। और इन कुल 20 किस्तों में किसानों को वर्ष 2018 से अब तक 40 हजार रूपये का फायदा दिया जा चूका है।
और जैसा की हमने आपको पहले अवगत कराया है की इस योजना में 4 महीने अंतराल पर 2000 रु. धनराशी की क़िस्त जारी की जाती है। इस प्रकार 20वीं क़िस्त का पैसा किसानों को 02 अगस्त 2025 को दिया गया है। तो उम्मीद है की पीएम किसान योजना 21वीं किस्त का पैसा किसानों को दिसम्बर 2025 में जारी की जाएगी।
हालाँकि इससे पहले भी पीएम किसान योजना 21वीं किस्त जारी हो सकती है। क्योंकि जो 20वीं क़िस्त थी उसे लगभग 5 महीने पुरे होने पर जारी किया गया था। इस प्रकार नवम्बर महीने में भी 21वीं क़िस्त को जारी किया जा सकता है। हालाँकि PM Kisan 21st Installment Date को लेकर अभी तक कोई तय नही हुआ है की कब तक इसे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। इसलिए कोई भी अफवाह पर ध्यान न दें।
आपको बता दे की जिन किसानों ने अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी PM Kisan 21st Installment 2025 अटक सकती है। इसलिए आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए; e-KYC की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर आसानी से पूरी की जा सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसान 2 माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसमे पहला माध्यम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) है और दूसरा माध्यम किसान खुद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अधिकारीक वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसान के पास जरूरी दस्तावेजों में - आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज होना चाहिए। फिर इस योजना में आवेदन के बाद आपका आवेदन सत्यापन के लिए आपके ब्लॉक में भेज दिया जाता है। ब्लॉक में वेरीफाई होने के बाद आपका आवेदन जिला कल्याण विभाग को भेज दिया जाता है।
और उसके बाद राज्य सरकार इसको सत्यापित करती है और फिर अंत में केंद्र सरकार के पास आपका आवेदन ऑनलाइन ही सत्यापन के लिए पहुच जाता है। और इसके बाद तय तारीख से किसान को उसके बैंक खाते में पैसे प्राप्त होने शुरू हो जाते है।
कई-कई बार किसान आवेदन के समय कुछ छोटी-छोटी गलतियाँ (pm kisan registration) कर देता है जिसकी वजह से किसान को इस योजना का फायदा नही मिल पाता है इसलिए आवेदन करते समय किसान को अपना नाम वैसे ही लिखना चाहिए, जैसा हुबहू उसकी बैंक डिटेल में लिखा हुआ है।
अगर बैंक पासबुक में नाम और आवेदन में नाम मैच नहीं कर रहा तो आपका पैसा अटक सकता है। या फिर यूँ कहे की भुगतान रोका जा सकता है। इसके अलावा बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई है तो भी किसान की 2000 रूपये की किस्त खाते में नहीं आएगी। इसके लिए आवेदन करने से पहले किसान को अपनी सारी डिटेल अच्छे से समझकर भरनी चाहिए।
अगर किसान से आवेदन करते समय गलती हुई है तो उसे सुधारने के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं और इसके बाद किसान कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें। फिर आधार एडिट का विकल्प दिखाई देगा यहाँ किसान अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा किसान को बैंक अकाउंट में गलती होने पर कृषि विभाग कार्यालय और लेखपाल से संपर्क करना पड़ेगा।
यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र लोगों (pm kisan beneficiary) के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...
‣ अगर आप किसी संवैधानिक पद पर मौजूद किसान है।
‣ पूर्व और मौजूदा सांसद और विधायक है।
‣ अगर आप आयकर दाता हो।
‣ अगर आप कार्यरत या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है जैसे की आपको हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन मिलती हो तो आप इस योजना का लाभ नही ले सकते।
कई किसानों का यह सवाल रहता है की अबकी बार पीएम किसान का पैसा कब आएगा और आएगा तो कितना पैसा आएगा। कई किसान ऐसे है जो यह सोचते है की अबकी बार उन्हें 2000 रु. की जगह 4000 रु. की धनराशी दी जाएगी। लेकिन दोस्तों ऐसा नही है जब तक कोई आधिकारिक सुचना जारी नही हो जाती आप किसी भी बहकावे में न आवे। और आप किसी भी फेक एप्प को डाउनलोड न करें।
हालाँकि कई राज्यों की सरकार है जो प्रतिवर्ष 6 हजार रु. के अतिरिक्त किसानों को पैसे देती है। उदाहरण के तौर पर अभी के समय राजस्थान सरकार की तरफ से पीएम किसान और सीएम किसान योजना की तरफ से प्रतिवर्ष 9000 रु. दिया जाता है। लेकिन इस धनराशी में पीएम किसान योजना का हिस्सा कुल 6000 रु. ही होता है।
दोस्तों GKEXAMS की आपसे यहीं अपील है की, अगर आप इस योजना के लिए पात्र है तो ही इस योजना के लिए आवेदन करें इसके अलावा अगर आप इस योजना के लिए पात्र नही है फिर भी किसी जान पहचान वाले व्यक्ति को कह सुनकर इस योजना के लिए आवेदन करते है तो आपको इस योजना में मिला पैसा जुर्माना समेत वापस लोटाना पड़ता है। और अगर आप ऐसा करते है तो आप उन किसानों को उनका हक़ नही दे रहे है जो इस योजना के लिए असली पात्र है।