चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती राजस्थान 2025: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में निकाली गयी अब तक की बड़ी भर्तियों में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती शामिल है जिसमे कुल 53,749 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए थे।
और आवेदन लेने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 थी। इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष के बीच के कम से कम 10वीं कक्षा पास या समकक्ष उम्मीदवार भी आवेदन किये थे। यह भर्ती राजस्थान के विभिन्न विभागों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर की जा रही है, जो ग्रुप-D स्तर के पद हैं।
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी की वैकेंसी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से 19 से 21 सितम्बर 2025 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। आपको बता दे की इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सभी 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड को लगभग 25 लाख आवेदन मिले थे, जिससे यह परीक्षा राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल हो गयी है।
दोस्तों जब चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो गयी है, अब आप जल्द ही RSMSSB Grade 4 Result 2025 को आसानी से चेक कर सकते है, निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके:
Step 1: सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउज़र को खोलें।
Step 2: इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 3: फिर होमपेज पर "Results" या "परिणाम" सेक्शन ढूंढें।
Step 4: इसके बाद "RSMSSB Grade 4 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
Step 5: फिर मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर) भरें और सबमिट करें।
Step 6: अंत में अपना रिजल्ट स्क्रिन पर देखें और डाउनलोड/प्रिंट करें।
उपरोक्त सभी स्टेप्स से कोई भी उम्मीदवार आसानी से RSMSSB Grade 4 Result 2025 डाउनलोड कर सकता है। इस प्रक्रिया के आधार पर रिजल्ट डाउनलोड करके पीडीएफ भी सेव और प्रिंट किया जा सकता है।
आपको बता दे की कट‑ऑफ लगभग स्थिर रहती है लेकिन भर्ती से सम्बन्धित कारकों के आधार पर थोड़ी भिन्नता हो सकती है। आधिकारिक कट‑ऑफ मार्क्स RSMSSB की वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ जारी होंगे। RSMSSB Grade 4 Result 2025 के लिए कट‑ऑफ मार्क्स श्रेणीवार अनुमान इस प्रकार हैं:
‣ सामान्य (General/UR): 75–80 अंक
‣ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 70–75 अंक
‣ अनुसूचित जाति (SC): 65–70 अंक
‣ अनुसूचित जनजाति (ST): 60–65 अंक
‣ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS): 70–75 अंक
‣ दिव्यांग (PwD): 55–60 अंक
चूँकि हम सब जानते है की, कट‑ऑफ एक तय सीमा या न्यूनतम अंक होते हैं जिन्हें परीक्षा या चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार को सफल (पात्र) घोषित करने के लिए पार करना आवश्यक होता है। यह अंक परीक्षा के कुल अंकों का एक प्रतिशत हो सकते हैं और वे उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर, और रिक्त पदों के आधार पर तय किए जाते हैं। इसलिए कोई जल्दबाजी में उत्साहित न हो आखिरी परिणाम आने पर ही अपना सिलेक्शन इस भर्ती में समझें।