लेबर कार्ड योजना: दोस्तों यह भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना है, जिसमें मजदूरों को पेंशन, बीमा, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, और विभिन्न सरकारी सहायता राशि मिलती है। इसके लिए आपको जरूरी है की, आप किसी रजिस्टर्ड जगह मजदूरी करें।
वर्तमान समय में बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अधिकांश राज्यों के अपने श्रमिक कल्याण बोर्ड हैं, जो श्रमिकों (e sharm card update) के लिए विशेष योजनाएं चला रहे हैं। हालाँकि केंद्र सरकार द्वारा भी इस लेबर कार्ड योजना को चलाया जाता है। लेकिन कई - कई राज्य विशेष तौर पर ऐसी योजनाओं को प्रोत्साहित कर रहे है जिससे की जो भी मजदूर वर्ग के लोग है उन्हें अधिक से अधिक फायदा दिया जा सके।
क्योंकि हम सब जानते है रजिस्ट्रेशन नही होने की वजह से कोविड काल के दौरान बहुत से ऐसे मजदूर थे जिनको केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता नही मिली थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि वह लोग रजिस्ट्रेशन नही किए हुए थे। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम लेबर कार्ड योजना में जुड़ने के लिए सभी जरूरी जानकारी प्रदान करने वाले है।
दोस्तों लेबर कार्ड योजना के तहत मजदूरों को बहुत से फायदें मिलते है, जो इस प्रकार है:
• पात्र मजदूरों को पेंशन (₹1,000–₹3,000 प्रति माह) देने की व्यवस्था है।
• दुर्घटना या मृत्यु पर ₹2 लाख तक का बीमा और विकलांगता स्थिति में ₹1 लाख तक सहायता राशि मिलती है।
• वस्त्र सहायता योजना के तहत ₹5,000 सालाना और कई राज्यों में ₹18,000 तक की वार्षिक सहायता राशि मिलती है।
• फ्री साइकिल, बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप/प्रोत्साहन राशि (₹10,000–₹25,000 तक), मकान मरम्मत के लिए एकमुश्त सहायता।
• चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता, औजार/टूलकिट सहायता जैसी सुविधाएं भी मिलती है।
अगर आप भी अपने आप को लेबर कार्ड योजना में जुड़वाना चाहते है, तो आपको निम्नलिखित योग्यता बिन्दुओं को समझना होगा:
• आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• आवेदनकर्ता असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए।
• आवेदनकर्ता की मासिक आय ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए।
• आवेदनकर्ता भारत का नागरिक हो और EPF या सरकारी संगठित श्रमिक नही होना चाहिए।
दोस्तों लेबर कार्ड योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं, जिनके नाम इस प्रकार है:
• आधार कार्ड
• राशन कार्ड
• बैंक खाता पासबुक
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मोबाइल नंबर
• आय प्रमाण पत्र
• वोटर आईडी कार्ड
• कार्य प्रमाण पत्र
दोस्तों लेबर कार्ड योजना में आवेदन ऑनलाइन राज्य श्रम विभाग/ई-श्रम पोर्टल पर किया जाता है, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:
Step 1: सबसे पहले अपने राज्य की श्रम विभाग/ई-श्रम वेबसाइट (जैसे https://eshram.gov.in/) पर जाएं।
Step 2: "रजिस्ट्रेशन" या "नया आवेदन" ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3: आधार से लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड डालें और "Send OTP" बटन पर क्लिक करें।
Step 4: OTP दर्ज करें और आगे बढ़ें. आधार नंबर और बाकी जरूरी डिटेल्स भरें।
Step 5: व्यक्तिगत जानकारी, निवास पता, योग्यता, कौशल, व्यवसाय जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
Step 6: जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, निवास प्रमाण आदि) अपलोड करें।
Step 7: अंत में फॉर्म सबमिट करें और आवेदन का रेफरेंस नंबर/आवेदन संख्या नोट कर लें ताकि भविष्य में आपके लिए उपयोगी हो।
जब आप उपरोक्त प्रक्रिया से अपना नाम लेबर कार्ड योजना में जुड़वा लेते है, इसके बाद लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए इन स्टेप्स को काम में ले:
Step 1: सर्वप्रथम अपने संबंधित राज्य की आधिकारिक श्रम विभाग या ई-श्रम पोर्टल की वेबसाइट (https://eshram.gov.in/) पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट पर "लेबर रिपोर्ट," "श्रम रिपोर्ट," या "Labour Card List" जैसे विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: अपना जिला या ब्लॉक चुनें और संबंधित लिस्ट खोलें।
Step 4: खुली हुई लिस्ट में स्क्रॉल करके नाम खोजें या कीबोर्ड पर Ctrl+F दबाकर अपना नाम टाइप करके खोजें।
Step 5: यदि रिकॉर्ड बड़ा हो तो नाम के साथ अपना मोबाइल नंबर या पहचान संख्या भी देख सकते हैं।
Step 6: कुछ पोर्टल पर अपना आधार नंबर, आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर डालकर सीधे "नाम जांचें" विकल्प भी होता है।
Step 7: नाम देखने के बाद सूची डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
दोस्तों लेबर कार्ड एक सरकारी फोटो युक्त पहचान पत्र होता है, जो पीवीसी/पेपर कार्ड के रूप में मिलता है और इसमें श्रमिक की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, यूनिक कार्ड नंबर, जॉब डिटेल, पता व सरकारी लोगो होता है। जैसा की आप उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से देख सकते है।
आपको बता दे की लेबर कार्ड धारकों को मिलने वाली राशि राज्य, योजना और श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग होती है, लेकिन 2025 में प्रमुख सहायता राशि निम्नानुसार मिल रही है:
कई राज्यों में श्रमिकों को ₹5,000 से ₹18,000 तक एकमुश्त सहायता मिल रही है (जैसे - बिहार लेबर कार्ड पर ₹5,000 सीधे खाते में मिल रहा है, और कुछ योजनाओं में ₹18,000 का लाभ भी दिया जा रहा है)। इसके अलावा लेबर कार्ड पर पेंशन, बीमा, नकद सहायता, स्कॉलरशिप, औजार/मकान मरम्मत, चिकित्सा आदि में ₹5,000–₹18,000 तक की सीधी आर्थिक मदद तथा अन्य कई लाभ दिए जाते हैं।