Flipkart Pay Later Activate: दोस्तों त्यौहार के सीजन पर हर कोई कुछ न कुछ नया खरीदने का इच्छुक रहता है। लेकिन पैसे के अभाव के चलते किसी चीज को खरीद पाना आज के इस महंगाई के दौर में मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कम्पनी फ्लिप्कार्ट ने pay later flipkart जैसी सुविधा उपलब्ध करा रखी है।
Flipkart pay later emi की खास बात यह है की इसमें No Cost EMI पर कोई भी खरीददारी आराम से की जा सकती है। और इसे या तो किश्तों में वापस भुगतान करें या फिर एक महीने बाद। आपको बता दे की flipkart pay later emi को idfc first bank flipkart pay later ने मिलकर शुरू किया है।
Flipkart pay later emi में आपको 1 लाख तक की इंस्टेंट क्रेडिट सीमा मिलती है। और इसमें 0% ब्याज के साथ पेमेंट का ऑप्शन मिलता है अगर पूरे बिल का भुगतान तय समय (बिलिंग साइकिल) में कर दिया जाए। यदि आप भी Flipkart Pay Later Activate करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सर्वप्रथम Flipkart App या वेबसाइट खोलें।
Step 2: फिर अपना फ्लिप्कार्ट अकाउंट Login करें।
Step 3: इसके बाद पेमेंट ऑप्शन्स में Flipkart Pay Later फ़ीचर दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Step 4: यहाँ आधार व PAN नंबर आदि से वेरिफिकेशन और छोटा सा क्रेडिट चेक होगा।
Step 5: Flipkart की क्रेडिट एलिजिबिलिटी और प्रोफ़ाइल के अनुसार Flipkart Pay Later Activate हो जाएगा।
Step 6: फिर आप Checkout के समय ‘Pay Later’ सिलेक्ट करें — EMI या पूरा बिल, दोनों में पेमेंट कर सकते हैं।
Flipkart Pay Later से शॉपिंग करना काफी आसान, तेज़ और बिना झंझट के है—बिलिंग के समय यह ऑप्शन चुनकर तुरंत शॉपिंग का मज़ा लिया जा सकता है और पेमेंट आराम से बाद में की जा सकती है। दोस्तों जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है की, इस सर्विस को idfc first bank flipkart pay later द्वारा शुरू किया गया है, Flipkart Pay Pater Eligibility इस प्रकार है:
• ग्राहक भारत का नागरिक होना चाहिए।
• न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
• PAN कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है।
• ग्राहक का एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए।
• अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री और हाई क्रेडिट स्कोर (750+) होना चाहिए।
• Flipkart अकाउंट वेरिफाइड होना चाहिए और उसमें मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए।
यदि आप उपरोक्त इन सभी मापदंडों को पूरा करते है तो आसानी से Flipkart Pay Later Activate करवा सकते है। हालाँकि इसमें कोई कंडीशन (जैसे क्रेडिट स्कोर कम है) पूरी नहीं होती, तो Pay Later फीचर रिजेक्ट या ब्लॉक भी हो सकता है।
दोस्तों Flipkart Pay Later Activate करवा लेने के बाद ऐसा तो है नही की आप इससे हमेशा खरीददारी करते होंगे। तो इसमें होता यह है की आप खरीददारी करें या न करें लेकिन आपकी जो लिमिट है उसे आपके क्रेडिट स्कोर पर एक ऋण खाते की तरह दर्शाया जाता है, जो की आपके लिए एक नेगेटिव पॉइंट हो सकता है। इसलिए अगर आप flipkart pay later emi को बंद करवाना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सर्वप्रथम आप अपने सभी बकाया (Outstanding Dues) और EMI पूरी तरह चुका दें, ताकि कोई ड्यू पेंडिंग न रहे।
Step 2: फिर अकाउंट सेक्शन में जाकर ‘Help Center’ या ‘सहायता केंद्र’ ओपन करें।
Step 3: ‘I want help with other issues’ या ‘मुझे अन्य समस्या में सहायता चाहिए’ विकल्प चुनें, फिर ‘Others’ से ‘Call Me Back’ या ‘Chat’ विकल्प पर क्लिक करें।
Step 4: कस्टमर केयर से बात या चैट कर के अपने Flipkart Pay Later अकाउंट को बंद करने की रिक्वेस्ट दें—स्पष्ट रूप से "परमानेंट क्लोजर" मांगें न कि सिर्फ टेम्पररी डिएक्टिवेशन।
Step 5: अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल ID या अन्य डिटेल्स शेयर करें और रिक्वेस्ट कन्फर्म कराएं।
Step 6: कस्टमर सपोर्ट आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस करके अकाउंट बंद कर देगा। प्रक्रिया फाइनल होने में 15-30 दिन लग सकते हैं, और CIBIL/क्रेडिट रिपोर्ट में 2-3 माह बाद "Closed" दिखाई देगा।
दोस्तों कई - कई बार ग्राहकों को flipkart pay later not working जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। यह समस्या कई कारणों से आ सकती है—जैसे तकनीकी एरर, ड्यू पेंडिंग होना, या Flipkart की पॉलिसी और लेंडिंग पार्टनर में बदलाव। इसलिए यह काम नही कर रहा है तो आप Flipkart कस्टमर केयर (Help Center > Call Me Back या Chat) से सम्पर्क करें और अपनी समस्या की जानकारी दें।